IBPS Clerk 2026 Notification | परीक्षा तिथि जारी, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया

IBPS Clerk

IBPS Clerk 2026 Notification: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए  हर साल  आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा का आयोजन करवाता है. यह परीक्षा बैंकिंग क्षेत्र में एक सफल करियर उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है.आईबीपीएस ने  क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए ऑफिसियल घोषणा कर दी है. जो उम्मीदवार अभी भी सोच रहे है की नोटिफिकेशन कब आएगा  तो उन्हें सलाह दी जाती है की वे अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें.

IBPS Clerk 2026 Notification

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट www.ibps.in  पर जारी की जाएगी. इस अधिसूचना में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे रिक्त पदों की संख्या, आवेदन की तिथियां, परीक्षा का पाठ्यक्रम और अन्य आवश्यक विवरण दिए जाएंगे. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसका ऑफिसियल पीडीएफ भी निचे उपलब्ध करवा दिया जाएगा-

IBPS Clerk 2026 : Overview

  • Organization Name:                   Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
  • Name of the Exam:                     IBPS CRP CSA XVI (IBPS Clerk XVI)
  • Post Name:                                  Customer Service Associate
  • Application Mode:                    Online
  • Exam Mode:                               Online
  • Vacancy:                                     TBA
  • Selection Process:                    Prelims, Mains, Language Proficiency Test
  • Education Qualification:        Graduate
  • Official Website:                       www.ibps.in

Exam Date Out

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी.  Prelims परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को होगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, Mains परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को समय पर अपनी तैयारी पूरी करके परीक्षा की तिथियों का ध्यान रखना चाहिए.

Eligibility Criteria for IBPS Clerk 2026

IBPS Clerk भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को निचे दी गयी पात्रता- मानदंड को पूरा करना होगा-

Education Qualification

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में Graduation पास होना जरूरी है। यदि आपके पास केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास अपनी डिग्री या अंतिम वर्ष की मार्कशीट का वैध प्रमाण होना चाहिए, जिससे यह साबित हो कि वह ग्रेजुएट है. साथ ही, ऑनलाइन फॉर्म भरते समय Graduation  में प्राप्त अंकों का प्रतिशत सही-सही दर्ज करना भी आवश्यक है.

Computer Literacy

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना चाहिए. यह ज्ञान कंप्यूटर से जुड़े सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री के माध्यम से, या स्कूल/कॉलेज में कंप्यूटर या आईटी विषय पढ़कर साबित किया जा सकता है. इसके अलावा, जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना लाभदायक माना जाता है. पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए मैट्रिक पास होना और सशस्त्र बलों में कम से कम 15 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद निर्धारित सेना शिक्षा प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.

Age Limit

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिक आयु 28 वर्ष निर्धारित की गयी है.

Application Fees

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹175 का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है. सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

Selection Process

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार किया जाएगा-

  1. Preliminary Exam
  2. Mains Exam
  3. Language Proficiency Test (LPT)
  4. Document Verification

How to Apply For IBPS Clerk 2026?

IBPS Clerk 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • चरण:01 सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
  • चरण:02 इसके बाद होम पेज पर दिए गये गये Advt. Notifications पर क्लिक करें.
  • चरण:03 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए IBPS Clerk 2026 लिंक पर क्लीक करें.
  • चरण:04 आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
  • चरण:05 मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
  • चरण:06 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके इसे सबमिट कर दे.
  • चरण:07 भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.

Disclaimer

यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसमें दी गई जानकारी ऑफिसियल अधिसूचना, उपलब्ध स्रोतों और भर्ती से संबंधित अपडेट के आधार पर तैयार की गई है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी नवीनतम अधिसूचना को अवश्य पढ़ें. भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क या अन्य किसी भी जानकारी में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं. किसी भी प्रकार की त्रुटि या परिवर्तन के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा. अंतिम और मान्य जानकारी केवल आईबीपीएस द्वारा जारी ऑफिसियल  नोटिफिकेशन ही मानी होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *