IBPS PO Recruitment 2026: आईबीपीएस ने पीओं पद के लिए अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो बैंक में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है जारी किये गये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को ध्यानपूर्वक पढ़ें. आवेदन करने वाले उम्मीदवार जारी किये गये नोटिफिकेशन के अनुसार के आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथि को ध्यान में रखें. आईबीपीएस पीओ नोटिफिकेशन के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मांगे गये है. अगर आप भर्ती से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो निचे दिए गये आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें.
IBPS PO Recruitment 2026: Notification PDF
आईबीपीएस ने हाल ही में आईबीपीएस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क और अन्य सभी आवश्यक जानकारी सही तरीके से समझ सकें. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से IBPS PO Notification 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
IBPS PO Recruitment 2026: Overview
- Exam Name: IBPS PO 2026
- Organization Name: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
- Post Name: Probationary Officer (PO)/Management Trainee (MT)
- Job Location: Across India
- Application Mode: Online
- Selection Process: Prelims, Mains, Interview
- Official Website: www.ibps.in
Eligibility Criteria For IBPS PO Recruitment 2026
IBPS PO भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की योग्यता निम्न- प्रकार से है-
Education Qualification
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. डिग्री के साथ ही अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और संचालन का कौशल भी होना चाहिए, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है तथा आईबीपीएस पीओ परीक्षा भी कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) माध्यम से आयोजित की जाती है. इसलिए आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर दक्षता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए.
Age Limit
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिनकी आयु इस निर्धारित सीमा के भीतर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का लाभ भी प्रदान किया जाएगा. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी आयु और पात्रता की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए.
IBPS PO Vacancy Details
आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए श्रेणीवार भर्ती निम्न- प्रकार से है-
SC : 1009
ST: 502
OBC: 1816
EWS: 669
UR: 2719
Application Form
आईबीपीएस पीओ 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और 21 जुलाई 2026 तक चलेगी.इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र आसानी से भर सकते हैं. आवेदन करते समय अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें. अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन जमा करें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके. आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
How to Apply for IBPS PO Recruitment 2026?
IBPS PO Recruitment के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न- प्रकार से है-
- चरण:01 सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- चरण:02 इसके बाद होम पेज पर दिए गये गये Advt. Notifications पर क्लिक करें.
- चरण:03 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए IBPS PO Recruitment 2026 लिंक पर क्लीक करें.
- चरण:04 आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
- चरण:05 मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
- चरण:06 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके इसे सबमिट कर दे.
- चरण:07 भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल उम्मीदवारों को सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसमें दी गई जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर संकलित की गई है, लेकिन समय-समय पर भर्ती से संबंधित नियमों, तिथियों, रिक्तियों, पात्रता या अन्य विवरणों में परिवर्तन संभव है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे IBPS की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें और उसी के अनुसार आवेदन करें. किसी भी प्रकार की त्रुटि, बदलाव या ऑफिसियल में संशोधन होने की स्थिति में अंतिम और मान्य जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन ही माना जाएगा.