Rajasthan CET Graduation Level 2026 | राजस्थान CET नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा तिथि

Rajasthan CET Graduation Level

Rajasthan CET Graduation Level:  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसबी) ने राजस्थान में स्नातक स्तर की सरकारी नौकरियों के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 2 जुलाई 2026 को राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर की अधिसूचना जारी की है. कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) आरएसएसबी द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती अभियानों के लिए योग्यता परीक्षा के रूप में कार्य करता है.

यह परीक्षा विभिन्न स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास हैं, वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2026 से शुरू होकर 2 अगस्त 2026  चलेगी. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए. अगर Rajasthan CET Graduation Level से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते  है, तो निचे दिए गये आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें.

Rajasthan CET Graduation Level Notification PDF

राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन आरएसएसबी द्वारा जारी कर दिया गया है. इस नोटिफिकेशन में आवेदन की तिथि, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, ताकि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की गलती न हो. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का सीधा लिंक निचे दिया गया है.

Rajasthan CET Graduation Level: Overview

  • Exam Name:                                                                         Common Eligibility Test (CET) Graduate Level 2026
  • Conducting Body:                                                              Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
  • Application Mode:                                                             Online
  • Exam Date:                                                                            1, 2, & 3 December 2026
  • Application Period:                                                         04 July, 2026 to 02 August, 2026
  • Official Website:                                                                http://rssb.rajasthan.gov.in

Eligibility Criteria For Rajasthan CET Graduation Level

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन स्तर परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है. इसमें शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम आवश्यक अंक, आयु सीमा, राष्ट्रीयता और आरक्षित वर्ग के लिए आयु में मिलने वाली छूट जैसी सभी शर्तें शामिल हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं.

Educational Qualification

आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की शैक्षणिक- योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री (स्नातकोत्तर) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.

Minimum Qualifying CET Score

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन स्तर परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना जरूरी है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाने होंगे, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35% अंक निर्धारित किए गए हैं. इन अंकों को प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही परीक्षा में योग्य माने जाएंगे.

Age Limit

Rajasthan CET Graduation Level के लिए आवेदन कर रहे ग्रेजुएशन उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है.

Application Form

Rajasthan CET Graduation Level  के लिए जारी किये गये नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू हो गयी है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो CET Graduation Level  के लिए  एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक निचे दिया गया है.

How to Apply Online for Rajasthan CET Graduation Level 2026?

Rajasthan CET Graduation Level 2026  के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  1. सबसे पहले राजस्थान एसएसओ के ऑफिसियल पोर्टल पर जाए.
  2. फिर एसएसओ आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
  3. अगर आपने पहली बार आवेदन किया है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें.
  4. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
  6. अंत में ऑनलाइन आवेदन का भुगतान करके इसे सबमिट कर दें.
  7. भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.

Disclaimer:

यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसमें दी गई जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन और उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए. आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया या अन्य नियमों में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं.

किसी भी प्रकार की त्रुटि, परिवर्तन या अपडेट की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी ही अंतिम और मान्य होगी. इसलिए आवेदन करने से पहले सभी विवरणों का आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य मिलान कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *