India Post GDS Recruitment 2026: भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती निकाली जाती है। यह भर्ती देश के लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर होती है। वर्ष 2026 में कुल 28,740 पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) पदो को शामिल किया गया है। बिना लिखित परीक्षा दिए 10वीं पास उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन अवसर है। नीचे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई है।
What is India Post GDS recruitment?
ग्रामीण डाक सेवक, जिन्हें संक्षेप में जीडीएस कहा जाता है, भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित डाकघरों में काम करने वाले कर्मचारी होते हैं। इनका मुख्य काम गांवों और छोटे कस्बों के लोगों तक डाक से जुड़ी सेवाएं पहुंचाना होता है। जीडीएस कर्मचारी पत्र और पार्सल पहुंचाने, डाक टिकट बेचने तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य डाक सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के अंतर्गत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक जैसे पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाती है।
Eligibility Criteria
India Post GDS recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को निचे दिए Eligibility Criteria को पूरा करना करना होगा. अधिक जानकारी के आप जारी किये गये ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ की जाँच कर सकते है, जिसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक निचे उपलब्ध करवाया गया है-
Educational Qualification
India Post GDS Vacancy 2026 के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक- योग्यता निम्न – प्रकार होनी चाहिये-
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
- 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेज़ी विषय होना चाहिए.
- उम्मीदवार को अपने राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है.
Age Limit
India Post GDS Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।
Important dates
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
- Registration Dates – 31st January to 14th February 2026
- Apply Online Dates- 2nd February to 16th February 2026
- Application Correction -18th to 19th February 2026 (5 PM)
- 1st Merit List Released– 28 February 2026 (Expected)
Application Fees
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क निम्न- प्रकार से है-
- General/OBC/EWS – ₹100/-
- SC/ST/PwD/Female/Transwomen – No Fee
How to Apply For India Post GDS Recruitment 2026?
अभ्यर्थी निचे दिए गये चरणों को फॉलो करके आवेदन कर सकते है-
- चरण:01 सबसे पहले India Post GDS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- चरण:02 इसके बाद डाक क्षेत्र या इलाके का चयन करें जहाँ आप आवेदन करना चाहते है.
- चरण:03 अब New Registration लिंक पर क्लिक करें और Registration की प्रक्रिया को पूरी करें.
- चरण:04 इसके बाद आपको Registration Number और अन्य आवश्यक Credentials का उपयोग करके Log- in करें.
- चरण:05 आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा, जिसमे मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरे.
- चरण:06 अब मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करे और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
- चरण:07 भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.
Application Form
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म 2 फ़रवरी से शुरू हो गये है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो निर्धारित पात्रता मानदंडो को पूरा करते है, वे अंतिम तिथि 16 फ़रवरी 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें.ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक निचे उपलब्ध करवाया गया है.
India Post GDS Apply Online 2026 Link
India Post GDS official Notification PDF
Disclaimer
यह आर्टिकल India Post GDS Recruitment 2026 से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन और उपलब्ध विवरणों के आधार पर तैयार किया गया है. भर्ती से जुड़ी तिथियां, पदों की संख्या, पात्रता और नियमों में समय-समय पर बदलाव संभव है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वे आवेदन करने से पहले India Post की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन PDF को अवश्य पढ़ें। यह आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है।