UKPSC Veterinary Officer Recruitment 2026 | 14 सितंबर Last Date, ₹1.77 लाख तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

UKPSC Veterinary Officer Recruitment

UKPSC Veterinary Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी यानी Veterinary Officer के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए कुल 25 पदों को भरा जाएगा.योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है.

इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गयी है. ऐसे में Veterinary Science की पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है.

UKPSC Veterinary Officer Recruitment 2026 Overview

Recruitment Commission:              Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC)
Post Name:                                          Veterinary Officer
Department:                                        Animal Husbandry Department, Government of Uttarakhand
Advertisement Number:                    A-2/DR(VO)/S-1/2026
Total Posts:                                                         25
Application Start Date:                       25 August 2026
Last Date:                                               14 September 2026
Mode of Application:                           Online
Job Location:                                         Uttarakhand
Pay Level:                                                Level-10
Salary:                                                      ₹56,100 to ₹1,77,500
Official Website:                                     psc.uk.gov.in

Notification PDF

यूकेपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस अधिसूचना में भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान तरीके से दी गई है. उम्मीदवार नोटिफिकेशन में कुल पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की तारीख, शुल्क, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जानकारी देख सकते हैं. इसके अलावा आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और किन नियमों का पालन करना है, इसकी जानकारी भी पीडीएफ में दी गई है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें, ताकि किसी जरूरी जानकारी से चूक न हो. यूकेपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

Education Qualification

Veterinary Officer पद के लिए उम्मीदवार के पास Bachelor of Veterinary Science and Animal Husbandry (B.V.Sc. & A.H.) की डिग्री होनी चाहिए. डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी जरूरी है.

इसके साथ उम्मीदवार का Uttarakhand Veterinary Council में वैध रजिस्ट्रेशन होना भी आवश्यक है. इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी डिग्री और रजिस्ट्रेशन की पात्रता जरूर जांच लें.

Age Limit

इच्छुक व योग्य उम्मेदवार जो इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे है, उनकी आयु निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए. आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गयी है.

Application Fees

KPSC Veterinary Officer भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा गया है.उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क लगभग ₹166.36, उत्तराखंड के SC/ST उम्मीदवारों के लिए ₹76.36 और PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹16.36 है. उत्तराखंड के पात्र अनाथ बच्चों के लिए शुल्क में छूट का प्रावधान है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है.

Selection Process

UKPSC Veterinary Officer भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ यानी Objective Type होगी.

परीक्षा में कुल 3 पेपर होंगे और कुल 800 अंक निर्धारित हैं. इसमें सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिंदी, Veterinary Science और Animal Science से जुड़े विषय शामिल हैं. गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है.

  • Written Competitive Examination
  • Merit List
  • Document Verification
  • Medical Examination

Salary

Veterinary Officer पद Group B Gazetted पद है. इस पद के लिए Pay Level-10 निर्धारित किया गया है. चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से ₹1,77,500 तक का वेतनमान मिलेगा. इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं.

How to Apply For UKPSC Veterinary Officer Recruitment 2026?

UKPSC Veterinary Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दी गयी है-

  1. सबसे पहले UKPSC की ऑफिसियल  वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं.
  2. इसके बाद Recruitment/Advertisement सेक्शन में Veterinary Officer Recruitment 2026 का लिंक पर क्लिक करें.
  3. ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन  की प्रक्रिया पूरी करें.
  4. इसके बाड आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  5. आवेदन फॉर्म में मंगई गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान-पूर्वक भरें.
  6. आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
  7. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें.
  8. भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट-आउट निकलवा लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप Veterinary Science में निर्धारित डिग्री पूरी कर चुके हैं, आवश्यक Veterinary Council Registration रखते हैं और आपकी उम्र निर्धारित सीमा के अंदर है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं.

दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भी सामान्य भर्ती के पदों पर आवेदन की संभावना है, लेकिन उत्तराखंड की विभिन्न क्षैतिज आरक्षण श्रेणियों का लाभ केवल पात्र स्थायी निवासियों को मिल सकता है. इसलिए दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए आरक्षण नियम जरूर पढ़ें.

Apply Online

यूकेपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा. फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे. आवेदन जमा करने से पहले भरी गई सभी जानकारी को एक बार जरूर जांच लें, ताकि किसी गलती के कारण आवेदन रद्द न हो. अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसलिए उम्मीदवार बिना अंतिम समय का इंतजार किए समय पर अपना फॉर्म भर दें. यूकेपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 के लिए अभी आवेदन करें.

Disclaimer:

यहआर्टिकल UKPSC Veterinary Officer Recruitment 2026 से संबंधित जानकारी को शैक्षणिक उद्देश्य से तैयार किया गया है.इसमें भर्ती के पद, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि, शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन प्रक्रिया जैसी जानकारी विभिन्न उपलब्ध स्रोतों के आधार पर दी गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी नियम व पात्रता शर्तों की पुष्टि करें. भर्ती से संबंधित किसी भी बदलाव, संशोधन या अंतिम निर्णय के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट को मान्य माना जाए. दी गई जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि या बदलाव होने की स्थिति में लेखक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *