Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है. इसके लिए सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षक पदों पर गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जानी थी. इस योजना में योग्य सेवानिवृत्त शिक्षक और योग्य निजी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. राज्य में कुल 76,791 पदों पर गेस्ट फैकल्टी भर्ती निकाली गयी है. अलग-अलग जिलों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार जानकारी देख सकते हैं. ताजा अपडेट के अनुसार विद्या संबल योजना के लिए गेस्ट फैकल्टी भर्ती को आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया गया है. ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन और भर्ती से जुड़ी नई सूचना के लिए आधिकारिक अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Overview
- Recruitment Organization: Commissionerate of Sanskrit Education Rajasthan Jaipur
- Post Name: Grade 1st, Grade 2nd, Grade 3rd
- Advertisement No.: Guest Faculty Teacher 2026
- Salary: 800 Per Hour
- Mode of Apply: Offline Mode
- Total Posts: 76,791 Posts
- Job Location: Government Sanskrit Colleges in Rajasthan
- Official Website: education.rajasthan.gov.in
A Brief Overview of Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026
राजस्थान विद्या संबल योजना राज्य सरकार की ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में खाली शिक्षक पदों को कुछ समय के लिए भरा जाता है. इसके लिए योग्य लोगों को अतिथि शिक्षक के रूप में काम करने का मौका मिलता है. इसमें पात्र सेवानिवृत्त शिक्षक और योग्य निजी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हो सकती हैं. चयन होने पर अतिथि शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए शिक्षण कार्य के अनुसार मानदेय दिया जाता है. यह नियुक्ति स्थायी नहीं होती, बल्कि जरूरत के अनुसार सीमित समय के लिए की जाती है. योजना में स्कूल, कॉलेज और संस्कृत शिक्षा से जुड़े कई पद शामिल हो सकते हैं.आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद और जिले की नई अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए.
Eligibility Criteria
आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास निर्धारित योग्यता होनी चाहिए. योग्यता पद, विषय और लागू राजस्थान सेवा राजस्थान सेवा नियम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.
Education Qualification
राजस्थान विद्या संबल योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार जरूरी शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है. शिक्षक लेवल-1 के लिए 12वीं पास के साथ एसटीसी या डी.एल.एड. जैसी शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता मांगी जा सकती है. शिक्षक लेवल-2 और वरिष्ठ शिक्षक पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री के साथ बी.एड. की योग्यता जरूरी हो सकती है. व्याख्याता पद के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता चाहिए. सहायक प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ NET, SET या SLET पास होना या नियमों के अनुसार पीएचडी की डिग्री जरूरी हो सकती है. सहायक प्रोफेसर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष बताई गई है. प्रशिक्षक और प्रयोगशाला सहायक पदों की योग्यता संबंधित सेवा नियमों के अनुसार तय होती है.
Age Limit
राजस्थान विद्या संबल योजना के अंतर्गत आवेदन कर रहे इच्छुक व योग्य उम्मीदवारो की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गयी है.
Application Fees
राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए निकाली गयी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नही करना होगा. अभ्यर्थी निशुल्क इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है.
Required Documents
आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों के पास निर्धारित दस्तावेजो होने चाहिए-
- Applicant’s photo
- Educational qualification certificates
- Disability certificate
- Caste certificate
- National or state award certificates
- Teaching experience certificates
- Aadhaar card
- Rajasthan domicile certificate
- Any other certificates
Selection Process
How to Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026?
राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा. अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों को देखकर आवेदन कर सकते हैं-
सबसे पहले विद्या संबल योजना 2026 का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें.
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरें.
फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगाएं.
निर्धारित स्थान पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और हस्ताक्षर करें.
आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में सुरक्षित रखें.
जिस कॉलेज या संस्थान के पद के लिए आवेदन करना है, उसकी जानकारी नोटिफिकेशन में देखें.
भरा हुआ आवेदन फॉर्म संबंधित कॉलेज या संस्थान में व्यक्तिगत रूप से जाकर जमा करें.
आवेदन जमा करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई अंतिम तिथि और जरूरी निर्देश जरूर जांच लें.
Salary
राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत अलग-अलग पदों के लिए मानदेय तय किया गया है. विद्यालयों में शिक्षक लेवल 1 और 2 को प्रति अवधि 300 रुपये तथा अधिकतम 21,000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है. वरिष्ठ शिक्षक को 350 रुपये प्रति अवधि और अधिकतम 25,000 रुपये, जबकि व्याख्याता को 400 रुपये प्रति अवधि और अधिकतम 30,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है.प्रशिक्षक और प्रयोगशाला सहायक के लिए 300 रुपये प्रति अवधि तथा अधिकतम 21,000 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित है. वहीं कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर सहायक प्रोफेसर को 800 रुपये प्रति अवधि और अधिकतम 45,000 रुपये, सह-प्राध्यापक को 1,000 रुपये और अधिकतम 52,000 रुपये, जबकि प्रोफेसर को 1,200 रुपये प्रति अवधि और अधिकतम 60,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है.
Disclaimer:
इसआर्टिकल में राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नोटिफिकेशन और विभिन्न स्रोतों के आधार पर सरल भाषा में दी गई है. पदों की संख्या, पात्रता, आयु सीमा, मानदेय, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और भर्ती की स्थिति में समय के साथ बदलाव हो सकता है. इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग द्वारा जारी नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना जरूर जांच लें. यदि किसी जानकारी में अंतर मिलता है, तो आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ही मान्य माना जाएगा. इस आर्टिकल का उद्देश्य केवल जानकारी देना है, इसे आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन न समझें.