SSC SSA Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर Department of Personnel and Training (DoPT) के केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) कैडर के अंतर्गत वरिष्ठ सचिवालय सहायक/उच्च श्रेणी क्लर्क ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए कुल 65 पदों पर भर्ती निकाली गयी है. ऑनलाइन आवेदन 25 जून से शुरू हो गये है, अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह भर्ती सीधी (Direct Recruitment) नहीं है। यह Limited Departmental Competitive Examination (LDCE) 2026 के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसमें केवल Department of Personnel & Training (DoPT) के पात्र विभागीय कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार है तो इस आर्टिकल में आपको योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा से जुड़ी जानकारी और आधिकारिक लिंक सहित पूरी जानकारी मिलेगी।
SSC SSA Recruitment 2026: Overview
Organization Name: Staff Selection Commission (SSC)
Post Name: Senior Secretariat Assistant (SSA) / Upper Division Clerk (UDC)
Examination : Limited Departmental Competitive Examination (LDCE)
Total Vacancies: 65
Exam Mode: Computer-Based Examination (CBT)
Official Website: ssc.gov.in
SSC SSA Recruitment 2026: Notification PDF
Senior Secretariat Assistant (SSA) भर्ती के लिए जारी किये गये ऑफिसियल नोटिफिकेशन के माध्यम से अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ योग्यता मानदंड और अन्य दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए निचे नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया .
SSC SSA Recruitment 2026: Important Dates
Notification : 25 June 2026
Application Start Date: 25 June 2026
Last Date to Apply: 16 July 2026
Computer Based Examination: August 2026
Eligibility Criteria For SSC SSA Recruitment 2026
SSC SSA/UDC भर्ती 2026 में केवल केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (CSCS) में कार्यरत नियमित लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC/JSA) ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है.
Service Experience
उम्मीदवार के पास 1 अगस्त 2025 तक LDC पद पर निर्धारित अवधि की नियमित सेवा होना अनिवार्य है. सामान्य रूप से उम्मीदवार के पास कम से कम 5 वर्ष की नियमित और मान्य सेवा होनी चाहिए. यदि उम्मीदवार की नियुक्ति विभागीय या प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से हुई है, तो उसके पास कम से कम 4 वर्ष की नियमित सेवा होनी चाहिए और परीक्षा का परिणाम निर्धारित तिथि से कम से कम 5 वर्ष पहले घोषित हुआ होना चाहिए।
Typing Test Eligibility
जिन उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट से छूट नहीं मिली है, उनके लिए SSC या UPSC द्वारा आयोजित टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य है. यदि किसी उम्मीदवार को टाइपिंग टेस्ट से छूट मिली है, तो आवेदन फॉर्म में छूट आदेश का नंबर और तिथि दर्ज करनी होगी.
Selection Process
SSC SSA Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्न- प्रकार से किया जायेगा-
- Computer Based Examination (Part-I)
- Evaluation of Service Records (Part-II)
- Final Merit
How to Apply for SSC SSA Recruitment 2026?
SSC SSA Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी निचे दिए पॉइंट से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है-
- चरण:01 सबसे पहले एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- चरण:02 अगर आपने पंजीकरण नही किया है, तो नई एसएससी वेबसाइट पर एक बार का पंजीकरण (ओटीआर) प्रक्रिया पूरी कर लें.
- चरण:03 पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
- चरण:04 Live Examination टैब में जाकर “Senior Secretariat Assistant / Upper Division Clerk Grade Limited Departmental Competitive Examination, 2025” के सामने दिए गए “Apply” लिंक पर क्लिक करें.
- चरण:05 अपनी Service/Cadre के रूप में Central Secretariat Clerical Service (CSCS), DoPT का चयन करें.
- चरण:06 अपनी Date of Appointment और सेवा अवधि सही-सही भरें.
- चरण:07 Typing Test से संबंधित जानकारी भरें, जैसे परीक्षा उत्तीर्ण करने की तिथि, रोल नंबर या छूट आदि.
- चरण:08 फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें.
- चरण: 09 अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट- आउट निकलवा लें.
- चरण:10 आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी और आवश्यक दस्तावेज अपने विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख के माध्यम से SSC (NR), नई दिल्ली को 23 जुलाई 2026, शाम 6:00 बजे तक भेज दें.
SSC SSA UDC Salary 2026
SSA भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-4 में नियुक्त किया जाएगा. इस पद पर ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह तक का वेतन मिलता है. इसके अलावा कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती हैं. समय-समय पर वेतन वृद्धि और अन्य सरकारी लाभ भी मिलते हैं. अच्छी सैलरी, स्थायी सरकारी नौकरी और कई सुविधाओं के कारण यह भर्ती विभागीय कर्मचारियों के लिए पदोन्नति का एक बेहतरीन अवसर मानी जाती है.
Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन और उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। हमारा उद्देश्य केवल उपयोगी जानकारी प्रदान करना है.आवेदन करने से पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें और सभी पात्रता, तिथियों तथा नियमों की स्वयं पुष्टि करें. यदि भविष्य में भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन किया जाता है, तो अंतिम निर्णय आधिकारिक अधिसूचना का ही मान्य होगा। इस लेख में किसी भी अनजानी त्रुटि या बदलाव के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे.