Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: Bank of India में Credit Officer Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बैंक ऑफ इंडिया ने MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV स्केल के तहत 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे है, तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
इस बार भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा पैटर्न में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. पहले की तुलना में अब परीक्षा में कम प्रश्न होंगे और रीजनिंग (Reasoning) तथा मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) जैसे विषयों को हटा दिया गया है। अब लिखित परीक्षा में केवल अंग्रेजी भाषा और व्यावसायिक ज्ञान (Professional Knowledge) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. अगर आप भर्ती से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो निचे दिए गये आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें.
Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: Notification PDF
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) श्रेणी में MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV स्केल के कुल 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी. नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, वेतन आदि सभी की विस्तृत जानकारी दी गयी है. यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड करने का सीधा लिंक निचे दिया गया है.
Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: Overview
- Organization Name: Bank of India
- Post Name: Credit Officer (GBO Stream)
- Total Vacancies: 779
- Application Mode: Online
- Application Start: 30 June 2026
- last Date to Apply: 20 July 2026
- Selection Process: Online Exam & Interview
- Official Website: bankofindia.bank.in
Vacancy Details
Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 के लिए कुल 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है.
Post Scale Total Vacancies
Credit Officer (GBO Stream) MMGS-II 677
Credit Officer (GBO Stream) MMGS-III 61
Credit Officer (GBO Stream) SMGS-IV 41
Grand Total – 779
Eligibility Criteria For Bank of India Credit Officer Recruitment 2026
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को ध्यान से समझ लेना चाहिए. इस भर्ती में अलग-अलग स्केल के अनुसार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव तय किया गया है.
Educational Qualification
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation में कम से कम 60% अंक होने चाहिए. वहीं SC, ST, OBC और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित हैं. इसके अलावा CA, CMA (ICWA), CS या CFA जैसी पेशेवर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं.
Age Limit
आवेदन कर रहे इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जारी किये गये नोटिफिकेशन के अनुसार उनकी आयु सीमा निम्न- प्रकार से है-
- MMGS-II: 25 से 35 वर्ष
- MMGS-III: 28 से 38 वर्ष
- SMGS-IV: 30 से 40 वर्ष
Work Experience
Post Minimum Experience
- MMGS-II 3 years post-qualification experience as an officer, including 2 years in MSME/Commercial Credit/Project Finance
- SMGS-IV 7 years post-qualification experience as an officer, including 4 years in MSME/Commercial Credit/Project Finance
- MMGS-III 5 years post-qualification experience as an officer, including 3 years in MSME/Commercial Credit/Project Finance
How to Apply For Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 ?
Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न- प्रकार से है-
- चरण:01 सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- चरण:02 इसके बाद होम पेज पर दिए गये गये Advt. Notifications पर क्लिक करें.
- चरण:03 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लीक करें.
- चरण:04 आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
- चरण:05 मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
- चरण:06 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके इसे सबमिट कर दे.
- चरण:07 भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.
Application Form
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें. आपकी सुविधा के लिए BOI क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है, जहां से आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 से संबंधित जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है. भर्ती से जुड़ी तिथियां, पात्रता, रिक्तियां, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न या अन्य किसी भी जानकारी में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर बदलाव किया जा सकता है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी प्रकार की त्रुटि, बदलाव या आधिकारिक अपडेट की स्थिति में अंतिम और मान्य जानकारी केवल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन ही होगी.