SSC CHSL Notification 2026 | एसएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2536 पदों पर आवेदन शुरू

SSC CHSL Notification

SSC CHSL Notification 2026: Staff Selection Commission यानी SSC ने SSC CHSL 2026 का Notification जारी कर दिया है/ SSC CHSL का पूरा नाम Combined Higher Secondary Level Examination है. यह परीक्षा केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में Group C के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है.

इस भर्ती के जरिए Lower Divisional Clerk (LDC), Junior Secretariat Assistant (JSA), Data Entry Operator (DEO) और DEO Grade A जैसे पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस बार कुल 2536  भर्ती निकाली गयी है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते वे जारी किये गये ऑफिसियल नोटिफिकेशन की जाँच कर लें. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

SSC CHSL Notification 2026: Overview

  • Exam Name:                                   SSC CHSL 2026
  • Conducting Authority:              Staff Selection Commission
  • Total Vacancies:                           Approximately 2,536
  • Qualification:                               12th Pass
  • Age Limit:                                       18 to 27 years
  • Application Mode:                     Online
  • Application Start Date:            7 September 2026
  • Last Date to Apply:                    7 October 2026
  • Application Fee:                         ₹100
  • Selection Process:                      Tier-I and Tier-II
  • Official Website:                         ssc.gov.in

SSC CHSL 2026 Vacancy

एसएससी CHSL 2026 भर्ती के लिए कुल 2536 Vacancies निकाली गयी है. मुख्य पदों में Lower Divisional Clerk (LDC), Junior Secretariat Assistant (JSA), Data Entry Operator (DEO) और DEO Grade ‘A’ जैसे पद शामिल हैं.

SSC CHSL 2026 Important Dates

एसएससी CHSL 2026 की महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान में रखना आवश्यक है.

  • Notification Release Date:                    7 September 2026
  • Online Application Start Date:           7 September 2026
  • Last Date to Apply Online:                   7 October 2026
  • Last Date for Online Fee Payment:  8 October 2026

Eligibility Criteria For SSC CHSL 2026 Vacancy

SSC CHSL में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित Eligibility Criteria पूरा करना जरूरी है-

Educational Qualification

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. कुछ विशेष पदों के लिए 12वीं में Science Stream और Mathematics विषय से संबंधित अतिरिक्त योग्यता लागू हो सकती है. इसलिए जिस पद के लिए आवेदन करना है.

Age Limit

SSC CHSL 2026 के लिए सामान्य आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गयी है. अधिक जानकारी के लिए जारी किये गये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को ध्यान-पूर्वक पढ़ें.

Selection Process

SSC CHSL में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के माध्यम से किया जाता है-

Tier-I

Tier-I एक Computer Based Examination यानी CBT परीक्षा होती है. इसमें उम्मीदवारों से सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. इस चरण को अच्छे अंको से पास करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में प्रवेश कर सकते है.

Tier-II

Tier-II भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसमें उम्मीदवारों की विभिन्न विषयों में क्षमता के साथ-साथ संबंधित पद के लिए जरूरी Skill/Typing से जुड़ी योग्यता का परीक्षण किया जा सकता है.

How to Apply for SSC CHSL 2026

SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया Online है. उम्मीदवार SSC की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले SSC की Official Website पर जाएं.
  2. वेबसाइट पर Registration/Login के विकल्प पर क्लिक करें.
  3. अगर आपने पहले SSC One-Time Registration (OTR) नहीं किया है तो पहले Registration पूरा करें.
  4. Registration के बाद Login करें.
  5. SSC CHSL 2026 Application Form को खोलें.
  6. मांगी गई Personal Details और Educational Details ध्यान से भरें.
  7. आवश्यक Documents और Photograph/Signature आदि निर्धारित तरीके से अपलोड करें.
  8. आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से Check करें.
  9. यदि आपके लिए Application Fee लागू है तो Online Fee Payment करें.
  10. अंत में Application Form को Submit करें.
  11. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका Printout या PDF सुरक्षित रख लें.

Documents Required

SSC CHSL का फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों और जानकारी की आवश्यकता पड़ सकती है. इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले इन्हें तैयार रखना बेहतर है.

  • 10th Grade Marksheet/Certificate
  • 12th Grade Marksheet/Certificate
  • Identity Proof Details
  • Recent Photograph
  • Signature
  • Category Certificate, if applicable
  • Other Required Certificates

Disclaimer:

इस आर्टिकल में SSC CHSL 2026 भर्ती से संबंधित जानकारी उपलब्ध ऑफिसियल सूचना एवं विभिन्न स्रोतों के आधार पर दी गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले Staff Selection Commission (SSC) द्वारा जारी ऑफिसियल Notification/Advertisement को ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी जानकारी, जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और पदों से संबंधित शर्तों की पुष्टि अवश्य करें. नियम, तिथियां, रिक्तियों या अन्य विवरणों में SSC द्वारा किसी भी समय बदलाव किया जा सकता है. किसी भी प्रकार की त्रुटि, बदलाव या विसंगति के लिए संबंधित ऑफिसियल अधिसूचना ही अंतिम और मान्य मानी जाएगी. यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और मार्गदर्शन के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *