SSC MTS Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर 3 अगस्त 2026 एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. फिलहाल यह रिजल्ट केवल हवलदार पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट के लिए घोषित किया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट, श्रेणीवार कट-ऑफ, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. एमटीएस और हवलदार दोनों पदों का अंतिम रिजल्ट PET/PST प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा.
SSC MTS Result 2026: Overview
Conducting Body: Staff Selection Commission (SSC)
Exam Name: Multi-Tasking (Non-Technical) Staff and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2025
Result Declared On: August 3, 2026
Havaldar Vacancies: 1,153
Result Format: PDF (List-I, List-II, List-III)
Official Website: ssc.gov.in
SSC MTS Result Out
एसएससी द्वारा घोषित इस परिणाम में केवल उन उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है जिन्हें हवलदार पद के लिए होने वाली Physical Efficiency Test (PET) एवं Physical Standard Test (PST) में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. आयोग ने परिणाम के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक, न्यूनतम योग्यता अंक तथा चयनित उम्मीदवारों की अलग-अलग PDF भी जारी की हैं.
जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें आगामी PET/PST के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा. परीक्षा से संबंधित शेड्यूल, एडमिट कार्ड तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा.
How to Download SSC MTS Havaldar Result 2026 PDF
SSC MTS Havaldar Result PDF डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गये चरणों को फॉलो करें-
- सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- होम-पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
- मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2025 को चयन करें.
- हवलदार पद के लिए पीईटी/पीएसटी हेतु उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा से सम्बंधित लिंक खोले.
- अब पीडीऍफ़ डाउनलोड करके आगे बढ़ें.
- अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए Ctrl+F दबाए.
- आप चाहे तो पीडीऍफ़ को डाउनलोड भी कर सकते है.
Required Documents
SSC MTS Havaldar Result के अगले चरण के लिए आवश्यक दस्तावेज-
- Admit Card
- Qualification Certificates
- Category Certificate (SC/ST/OBC/EWS)
- Ex-servicemen/PwBD certificate
- Valid photo ID proof
- Passport-size photo
SSC MTS Result 2026 में क्या-क्या जारी किया गया?
एसएससी ने परिणाम के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी जारी की हैं. इनमें शामिल हैं—
- List of candidates shortlisted for Havaldar PET/PST
- Category-wise cut-off marks
- Minimum qualifying marks
- Number of candidates selected across various categories
- Result PDF
- Tie-breaking rules
- Guidelines for the next stage
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसमें दी गई सभी जानकारियां कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के आधार पर संकलित की गई हैं. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले SSC की ऑफिसियल वेबसाइट (ssc.gov.in) पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस, परिणाम और दिशा-निर्देश अवश्य जांच लें. यदि आधिकारिक सूचना और इस लेख में दी गई जानकारी के बीच किसी प्रकार का अंतर पाया जाता है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी ही मान्य होगी.