Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई-कोर्ट ने हाल ही में एक ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट भर्ती के कुल 68 पदों पर वैकेंसी निकाली है. सरकारी नौकरी का इन्तजार कर रहे अभ्यथियों के पास यह एक बेहतरीन अवसर है. आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवारो को चयनित होने के बाद आकर्षित वेतन के साथ राज्य सरकार द्वारा देय विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी मिलेगी. आवेदन करने की विंडो 28 जुलाई से खुल गयी है. अभ्यर्थी 29 अगस्त तक अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा कर दें. यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए खास मौका है जो न्यायपालिका से जुड़े संस्थान में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।
Patna High Court Notification PDF
पटना हाईकोर्ट की ओर से जारी विज्ञापन संख्या PHC/03/2026 के अनुसार असिस्टेंट (Ex-Cadre Assistant) के कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें. नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड के लिए निचे दिए गये पीडीऍफ़ लिंक पर क्लिक करें.
Patna High Court Recruitment 2026: Overview
Organization Name : Patna High Court
Post Name: Ex-Cadre Assistant
Total Vacancy : 68
Post Level: Group-C
Mode of Application: Online
Advertisement Number: PHC/03/2026
Application Start Date: 28 July 2026
Application Closing Date: 27 August 2026
Education Qualification
पटना हाईकोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में Graduation होना जरूरी है. यानी आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या किसी अन्य स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए. आज के डिजिटल दौर में कोर्ट के कामकाज में कंप्यूटर की जानकारी जरूरी होती है, इसलिए इस योग्यता को शामिल किया गया है.
Age Limit
भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा हाईकोर्ट के नियमों के अनुसार तय की जाएगी. अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गयी है. आयु सीमा के साथ अन्य आवश्यक जानकारी के लिए जारी किये गये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
Application Fees
Patna High Court पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को जारी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए अनरिजर्व/ बीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
Salary
पटना हाईकोर्ट असिस्टेंट पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल के तहत शुरुआती मूल वेतन मिलेगा. इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. सभी भत्तों को जोड़ने के बाद कर्मचारियों का कुल मासिक वेतन लगभग 81,100 रुपये तक पहुंच सकता है. यह वेतनमान इस पद को सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर करियर विकल्प बनाता है. इसके अलावा सरकारी सेवा के अन्य लाभ भी मिलते हैं.
How to Apply for Patna High Court Recruitment 2026?
उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं-
- पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- Recruitment सेक्शन में जाएं.
- Assistant Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.
Selection Process
पटना हाईकोर्ट भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-
- Written Examination
- Computer Proficiency Test
- Interview
Disclaimer:
इसआर्टिकल में दी गई जानकारी पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026 से संबंधित उपलब्ध सूचनाओं, आधिकारिक अधिसूचना और अन्य विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है. हमारा उद्देश्य अभ्यर्थियों तक भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, वेतनमान और चयन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाना है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पटना हाईकोर्ट द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की अंतिम तिथि तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण नियमों की जांच कर लें. भर्ती प्रक्रिया, पदों की संख्या, परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड या अन्य किसी भी जानकारी में समय-समय पर बदलाव संभव है.
किसी भी प्रकार की नवीनतम जानकारी, संशोधन या ऑफिसियल अपडेट के लिए उम्मीदवार केवल पटना हाईकोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट और जारी किए गए नोटिफिकेशन को ही अंतिम स्रोत मानें. इस आर्टिकल में उपलब्ध जानकारी को केवल सामान्य मार्गदर्शन और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है. किसी भी प्रकार की त्रुटि, असंगति या बदलाव के लिए लेखक/वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी.