HP JBT Recruitment 2026 : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने Junior Basic Training (JBT) के 600 खाली पदों को भरने के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप भी हिमाचल में सरकारी टीचर की नौकरी तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। आयोग की अधिसूचना के अनुसार इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 मार्च सुबह 10 बजे से 6 अप्रैल रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जॉब ट्रेनी नीति-2025 के तहत की जा रही है और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में की जा सकती है। इसलिए जो उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है और उन्हें समय रहते आवेदन कर देना चाहिए।
HP JBT Recruitment 2026 : Overview
Organization Name: Department of Elementary Education, Himachal Pradesh
Post Name: Junior Basic Training (JBT)
Total Vacancy: 600+ Posts
Job Location: Himachal Pradesh
Application Mode: Online
Official Website: himachal.nic.in
Important Date (महत्वपूर्ण तारीखें)
हिमाचल प्रदेश में निकली JBT भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने की अंतिम तिथि का ध्यान रखना चाहिए, अभ्यर्थियों को सूचित कर दे की आवेदन फॉर्म 16 मार्च से शुरू होंगे जो 6 अप्रैल 2026 तक चालू रहेंगे-
- Online Apply Start: 16 March 2026
- Last Date to Apply: 6 April 2026
Eligibility Criteria For HP JBT Recruitment 2026
HP JBT Recruitment 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
Educational Qualification
- आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
- उम्मीदवार के पास 2 साल का JBT Diploma या इसके समकक्ष कोई कोर्स होना चाहिए।
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवार का HP TET (Teacher Eligibility Test) पास होना अनिवार्य है।
Age Limit
HP JBT भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम और अधिकतम आयु निर्धारित की गयी है, जिसमें आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को हिमाचल सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- Minimum age: 18 years.
- Maximum age: 45 years.
Salary Details
हिमाचल प्रदेश में JBT शिक्षकों को बहुत अच्छा वेतन मान दिया जाता है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में अनुबंध (Contract) के आधार पर रखा जाएगा। इसके बाद रेगुलर होने पर पे-स्केल के अनुसार वेतन और अन्य भत्ते जैसे DA और HRA भी मिलते हैं। वर्तमान नियमों के अनुसार, मासिक वेतन ₹18000 प्रति माह हो सकता है.
How to Apply For HP JBT Recruitment 2026?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-
- सबसे पहले विभाग की Official Website (hprca.hp.gov.in ) पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” या “Apply Online” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहाँ HP JBT Recruitment 2026 के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अब अपना Registration करें और मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता और शिक्षा सही-सही भरें।
- अपने जरूरी Documents स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार Application Fee का भुगतान ऑनलाइन (Net Banking/UPI) के माध्यम से करें।
- फॉर्म को एक बार दोबारा चेक करें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- भविष्य के लिए अपने आवेदन फॉर्म का एक Printout निकालकर जरूर रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से एकत्रित की गई है। हम किसी भी सरकारी संस्था का हिस्सा नहीं हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जारी किए गए अधिकारिक नोटिफिकेशन (Official Notification) को ध्यान से जरूर पढ़ें।