Konkan Railway Vacancy 2026: कोंकण रेलवे निगम ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए जूनियर इंजीनियर, स्टेशन मास्टर, सहायक लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, तकनीशियन, सेक्शन कंट्रोलर, वाणिज्यिक पर्यवेक्षक सहित कुल 201 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन कर पायेंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल 1, 2, 5, 6 और 7 के साथ आकर्षक वेतन मिलेगा. भर्ती से सम्बंधित जानकारी के लिए निचे दिए गये आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें.
Konkan Railway Vacancy 2026: Overview
Organization Name: Konkan Railway Corporation Limited (KRCL)
Post Names: Junior Engineer (Civil/Mechanical), Track Maintainer, Senior Section Engineer, Technician-III
Application Mode: Online
Total Vacancies: 201
Recruitment Type: Open Market Recruitment (Non-Executives, Group ‘C’ & Erstwhile Group ‘D’)
CBT Date: September 2026 (tentative)
Official Website: www.konkanrailway.com
KRCL Recruitment 2026 Notification PDF
कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (KRCL) ने रोजगार अधिसूचना संख्या CO/PR/02/2026 दिनांक 31 जुलाई 2026 को जारी कर दी है. इस नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतन, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं. सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की गलती न हो. आवेदन लिंक अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में KRCL की ऑफिसियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा.
Eligibility Criteria for Konkan Railway Vacancy 2026
Konkan रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को कुछ पात्रता मानदंडो को पूरा करना होगा-
आवेदन के लिए वे उम्मीदवार पात्र हैं जिनकी भूमि कोंकण रेलवे परियोजना के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी या उनके परिवार के सदस्य हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के निर्धारित क्षेत्रों के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इन तीनों राज्यों के अन्य अधिवासी उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं. साथ ही, कोंकण रेलवे (KRCL) के ऐसे कर्मचारी जिन्होंने कम से कम 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली है, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Age limit
Konkan रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गयी है. आयु की गणना 01/08/2026 को की जायेगी.समूह ‘सी’ के पद (ट्रैक मेंटेनर को छोड़कर सभी पदो ) के लिए 18 से 36 वर्ष निर्धारित की गयी है. इसके अलावा पूर्व समूह ‘डी’ का पद (ट्रैक मेंटेनर) 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गयी है.
Application Fees
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक परीक्षा के लिए 1,180 रुपये (1,000 रुपये + 18% जीएसटी) तथा लागू भुगतान गेटवे शुल्क जमा करना होगा. वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े (EBC) वर्ग के उम्मीदवार यदि सीबीटी परीक्षा में शामिल होते हैं, तो उनका आवेदन शुल्क बैंक शुल्क काटकर वापस कर दिया जाएगा. आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से किया जा सकता है. आवेदन करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से भरें, क्योंकि गलत या अस्वीकार किए गए आवेदन पर शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.
How to Apply For Konkan Railway Vacancy 2026?
Konkan Railway Vacancy के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न- प्रकार है-
- चरण:01 सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- चरण:02 इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें.
- चरण:03 आवेदन फॉर्म में आपके सामने खुल जाएगा, जिसमें मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान-पूर्वक भरें.
- चरण:04 आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करें.
- चरण:05 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें.
- चरण:06 भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट-आउट निकलवा लें.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) द्वारा जारी ऑफिसियल भर्ती अधिसूचना एवं उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. हमारा उद्देश्य केवल उम्मीदवारों तक भर्ती से संबंधित जानकारी सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाना है. आर्टिकल प्रकाशित होने के बाद यदि KRCL द्वारा भर्ती प्रक्रिया, रिक्तियों की संख्या, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि या किसी अन्य नियम एवं शर्त में कोई संशोधन या परिवर्तन किया जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी हमारी वेबसाइट की नहीं होगी.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले KRCL की ऑफिसियल वेबसाइट तथा ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें और वहीं उपलब्ध नवीनतम जानकारी के आधार पर आवेदन करें. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि किसी भी अफवाह, अपुष्ट सूचना या सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें.