IIT BHU Recruitment 2026: अगर आप IIT में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Indian Institute of Technology (BHU), Varanasi ने Non-Teaching पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए अलग-अलग विभागों में कुल 55 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
IIT BHU Non-Teaching Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 August 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 24 September 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और संबंधित पद की शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए.
IIT BHU Recruitment 2026: Overview
Organization Name: IIT (BHU), Varanasi
Advertisement No.: 03/2026-27
Post Type: Non-Faculty
Total Posts: 55
Cadre: Administrative, Technical, Library, Engineering और Rajbhasha
Application Mode: Online
Online Portal: SAMARTH Portal
Application Start Date: 25 August 2026
Last Date: 24 September 2026
Vacancy Details
IIT BHU Non-Teaching Recruitment 2026 में कुल 55 पद हैं. पदों का विवरण इस प्रकार है-
Post Name Total Post
Junior Superintendent 21
Junior Technician Group-I 04
Junior Technician Group-II 11
Junior Technician Group-III 03
Junior Technician Group-IV 04
Junior Technician Group-V 04
Junior Library Assistant 02
Assistant Engineer 02
Junior Engineer 03
Junior Translation Officer 01
Total 55
Application Fees
IIT BHU Non Faculty Recruitment 2026 में Application Fee पद के Group के अनुसार रखी गई है-
Group B Posts: ₹500
Group C Posts: ₹250
Application Fee का भुगतान Online माध्यम से स्वीकार किया जाएगा. उम्मीदवार Internet Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के माध्यम से Fee जमा कर सकते हैं.
Education Qualification
IIT BHU में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग Educational Qualification और Experience मांगा गया है-
- Junior Superintendent के लिए किसी भी विषय में Bachelor’s Degree कम से कम 55% अंकों के साथ होनी चाहिए. इसके साथ निर्धारित सरकारी या संबंधित संस्थान का अनुभव भी जरूरी है. Computer पर MS Word, Excel और PowerPoint की जानकारी भी मांगी गई है.
- Junior Technician Group-I के लिए Chemistry या Physics विषय में Bachelor’s Degree और कम से कम 55% अंक जरूरी हैं.
- Junior Technician Group-II के लिए Mechanical, Metallurgical, Ceramic या Materials Science में B.E. या equivalent qualification चाहिए। संबंधित 3 वर्षीय Diploma वाले उम्मीदवार भी निर्धारित Experience के साथ आवेदन कर सकते हैं.
- Junior Technician Group-III के लिए Electrical या Electronics Engineering में B.E./B.Tech अथवा संबंधित Diploma जरूरी है.
- Junior Technician Group-IV के लिए Civil/Mining Engineering में B.E./B.Tech, B.Arch या संबंधित Diploma वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- Junior Technician Group-V के लिए Computer Science या Information Technology में B.E./B.Tech अथवा संबंधित Diploma की आवश्यकता है.
- Junior Library Assistant के लिए Library & Information Science में Bachelor’s Degree या निर्धारित Diploma और Bachelor’s Degree की योग्यता मांगी गई है.
- Assistant Engineer के लिए Civil या Electrical Engineering में Degree/Diploma के साथ निर्धारित post-qualification experience जरूरी है.
- Junior Engineer के लिए Civil Engineering में B.E./B.Tech के साथ 2 वर्ष का अनुभव या संबंधित 3 वर्षीय Diploma के साथ 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है.
- Junior Translation Officer के लिए Hindi में Bachelor’s Degree और English-Hindi translation का निर्धारित experience जरूरी है.
Pay Scale
IIT BHU में चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC Pay Matrix के अनुसार Salary दी जाएगी.
Junior Technician: Pay Level 3
Junior Library Assistant: Pay Level 3
Junior Superintendent: Pay Level 6
Junior Engineer: Pay Level 6
Junior Translation Officer: Pay Level 6
Assistant Engineer: Pay Level 8
How to Apply For IIT BHU Non Faculty Recruitment 2026?
IIT BHU Non Faculty Recruitment के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दी गयी है-
- सबसे पहले IIT BHU के SAMARTH Portal पर जाएं.
- New Registration करके अपना Account बनाएं.
- Login करने के बाद Recruitment Application Form खोलें.
- अपनी Personal Details, Educational Qualification और Experience की जानकारी भरें.
- आवेदन करते समय सही Post और Post Code का चयन करें.
- मांगे गए सभी Documents को निर्धारित तरीके से Upload करें.
- अपनी Category के अनुसार Application Fee जमा करें.
- Form को Final Submit करने से पहले सभी Details अच्छी तरह Check करें.
- Final Submit करने के बाद Application Form का Printout निकाल लें.
- Printout के साथ Self-Attested Documents और Experience Certificate लगाएं.
Selection Process
IIT BHU Non Faculty Recruitment के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-
- Screening
- Written Test/Interview
- Shortlisting
Disclaimer
इस आर्टिकल में IIT (BHU) Non-Faculty Recruitment 2026 से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों की सुविधा और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पद, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया तथा अन्य जरूरी नियमों की जांच जरूर करें. भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी में बदलाव होने पर केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी मान्य होगी. आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी की जिम्मेदारी स्वयं उम्मीदवार की होगी. किसी भी गलती, अधूरी जानकारी या आवेदन से जुड़ी समस्या के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा. उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें.