UPSC CMS Recruitment 2026: देश के लाखों युवा डॉक्टर अपने करियर की शुरुआत ऐसे पद से करना चाहते हैं जहां सेवा के साथ सम्मान और स्थिरता दोनों मिलें। अगर आपने एमबीबीएस किया है और सरकारी सेवा में जाकर स्वास्थ्य व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संघ लोक सेवा आयोग ने Combined Medical Services Examination 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए देश के कई प्रमुख सरकारी विभागों में मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति की जाएगी। इस साल कुल 1358 पद निकाले गये है, जिससे यह भर्ती हाल के वर्षों की सबसे बड़ी मेडिकल भर्तियों में से एक मानी जा रही है।
UPSC CMS Recruitment 2026: Overview
- Exam Name : Combined Medical Services Examination 2026
- Organization: Union Public Service Commission
- Total Vacancies: 1358
- Qualification: MBBS
- Application Mode: Online
- Job Location: All India
- Official Website: upsconline.nic.in
Vacancy Details
इस भर्ती को दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है और अलग-अलग विभागों में मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति की जाएगी।
Category-I
- Central Health Service (CHS) में General Duty Medical Officer के 864 पद।
Category-II
- भारतीय रेलवे में Assistant Divisional Medical Officer – 450 पद
- नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) में General Duty Medical Officer – 14 पद
- दिल्ली नगर निगम (MCD) में General Duty Medical Officer Grade-II – 30 पद
Eligibility Criteria For UPSC CMS Recruitment 2026
कम्बाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को निचे दिए गये पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा –
Educational Qualification
इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस पास होना जरूरी है। एमबीबीएस के लिखित और प्रैक्टिकल दोनों भागों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
जो उम्मीदवार अभी फाइनल ईयर में हैं या जिनका रिजल्ट आना बाकी है, वे भी प्रोविजनल तौर पर आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit
1 अगस्त 2026 तक सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि Central Health Service के कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।
Salary and Benefits
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत वेतन दिया जाएगा, जिसकी शुरुआत 56,100 रुपये से होती है और अधिकतम 1,77,500 रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे। इन पदों पर नियुक्त डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी।
Important Date
कम्बाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) के लिए समय का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है-
- Notification Release 11 March 2026
- Application Start 11 March 2026
- Last Date to Apply 31 March 2026 (6 PM)
- Written Exam 02 August 2026
- Admit Card परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले
Application Fees
सामान्य और ओबीसी वर्ग: 200 रुपये
महिलाएं, SC, ST और PwBD उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
Selection Process
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।
- Written Examination
- Personality Test / Interview
How to Apply For UPSC CMS 2026
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं-
- सबसे पहले UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- Combined Medical Services Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र आवंटन पहले आवेदन करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा, इसलिए समय से पहले आवेदन करना बेहतर रहेगा।
Disclaimer:
यह आर्टिकल केवल जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न ऑफिसियल स्रोत और नोटिफिकेशन पर आधारित है। भर्ती से संबंधित अंतिम और सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in अवश्य देखनी चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, तिथियां और नियम समय-समय पर बदले जा सकते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किसी भी कार्रवाई की जिम्मेदारी पाठक स्वयं की होगी।