UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी परीक्षार्थियों और पेरेंट्स की नजरें रिजल्ट की तारीख पर टिकी हुई हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड के अनुसार 18 मार्च से प्रदेशभर में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू होगी और अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित करने की योजना बनाई जा रही है। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में कई नए बदलाव किए गए हैं, जिनसे छात्रों को बेहतर अंक मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
UP Board Result 2026: Overview
- Board Name: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad
- Exam: UP Board 10th 12th Exam 2026
- Copy Checking: Start 18 March 2026
- Expected Result: April Last Week 2026
- Official Website upmsp.edu.in
UP Board Result 2026: कब आएगा?
यूपी बोर्ड के अनुसार 18 मार्च से प्रदेश के लगभग 250 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब 1.53 लाख शिक्षकों को लगाया गया है। बोर्ड की योजना है कि मूल्यांकन का काम तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाए, ताकि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सके।
1.53 लाख शिक्षक करेंगे कॉपियों की जांच
बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
हाईस्कूल (10वीं)
- 4300 अंकेक्षक
- 8550 उप प्रधान परीक्षक
- 83,800 परीक्षक
कुल: 96,650 शिक्षक
इंटरमीडिएट (12वीं)
- 2590 अंकेक्षक
- 5300 उप प्रधान परीक्षक
- 48,990 परीक्षक
कुल: 56,880 शिक्षक
इन सभी शिक्षकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी और इसकी वेब कास्टिंग भी की जाएगी।
Students will benefit from step marking.
इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में स्टेप मार्किंग को लागू किया है। इसका मतलब है कि यदि कोई छात्र प्रश्न का पूरा उत्तर सही नहीं दे पाता, लेकिन उसने सवाल को सही तरीके से हल करने की शुरुआत की है, तो उसे उसके सही स्टेप्स के लिए अंक दिए जाएंगे।
उदाहरण के लिए यदि किसी प्रश्न के पांच अंक हैं और छात्र ने तीन चरण तक सही हल किया है, तो उसे तीन अंक मिल सकते हैं। इस व्यवस्था से छात्रों के फेल होने की संभावना कम हो सकती है और उनका रिजल्ट काफी अच्छा आ सकता है.
How to Check UP Board Result 2026?
UP Board Result 2026 चेक करने के लिए अभ्यर्थी इन प्रक्रियाओं को फॉलो कर सकते है-
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Board 10th Result 2026 या UP Board 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Details Mention on Result
रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी दर्ज होगी
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास या फेल की स्थिति
- डिवीजन
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और उपलब्ध अपडेट के आधार पर लिखी गई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित अंतिम और आधिकारिक जानकारी के लिए छात्रों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही विजिट करना चाहिए। रिजल्ट की तारीख और अन्य नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक सूचना अवश्य जांच लें।