RRB NTPC Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा NTPC 2026 भर्ती के लिए कुल 8868 पदों को भरा जाना है। इन पदों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की विभिन्न नौकरियां शामिल हैं, जो भारतीय रेलवे की अलग-अलग ज़ोन और उत्पादन इकाइयों में दी जाएंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब उम्मीदवार परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा (CEN 06/2025) का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और आगे की जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
RRB NTPC Latest News
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली NTPC (Non-Technical Popular Categories) परीक्षा भारत की सबसे लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा के माध्यम से रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखते हैं। वर्ष 2026 में होने वाली RRB NTPC परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के पदों के लिए कुल 8868 वैकेंसी निकाली है. आरआरबी एनटीपीसी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म पुरे हो गये है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा तिथि का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है, उनका इन्तजार अब खत्म हो गया है. परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा-
RRB NTPC Vacancy 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) हर साल एनटीपीसी और अन्य रेलवे परीक्षाओं का आयोजन करता है। इन परीक्षाओं के जरिए उम्मीदवार अपने सपने को साकार कर सकते हैं और भारतीय रेलवे में एक प्रतिष्ठित नौकरी पा सकते हैं। RRB NTPC 2026 भर्ती खासकर उन लोगों के लिए है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या विश्वविद्यालय से 12वीं पास या स्नातक की डिग्री हासिल की है। इस भर्ती प्रक्रिया में Graduate & Undergraduate स्तर के कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। Graduate & Undergraduate पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2026 परीक्षा तिथिऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है. इस भर्ती के लिए Graduate Level और 12th Level पदों पर निम्न- प्रकार से भर्ती निकाली गयी है.
Graduate Level (CEN 06/2025)
Station Master
Goods Train Manager
Traffic Assistant
Chief Commercial cum
Ticket Supervisor (CCTS)
Junior Account Assistant cum Typist (JAA)
Senior Clerk cum Typist
12th Level (CEN 07/2025)
Commercial cum Ticket Clerk
Junior Clerk cum Typist
Accounts Clerk cum Typist
Trains Clerk
RRB NTPC Exam Date 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी परीक्षा के लिए Exam Date जारी कर दिया है. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 का सीबीटी 1 सत्र 16 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और शहर संबंधी सूचना पर्ची के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
Selection Process
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-
- CBT-1
- CBT-2
- Typing Test (Skill Test) / Aptitude Test
- Document Verification
- Medical Examination
How to check RRB NTPC Exam Date 2026?
बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि जारी करने के बाद अभ्यर्थी निचे दिए गये चरणों के माध्यम से परीक्षा तिथि चेक कर सकते है-
- चरण:01 सबसे पहले आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- चरण:02 इसके बाद होम- पेज पर “CEN 05/2024 & 06/2025 (NTPC)” विकल्प पर क्लिक करें.
- चरण:03 फिर “Notice regarding exam dates for Computer Based Test (CBT 1)” लिंक पर क्लिक करें.
- चरण:04 RRB NTPC परीक्षा तिथि की PDF स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
Disclaimer:
यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन और अनुमानित विवरण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गयी है. समय-समय पर परीक्षा संबंधी नियम, पात्रता, तारीखें, पैटर्न या अन्य विवरण बदल सकते हैं। इसलिए ऑफिसियल जानकारी के लिए केवल RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) की ऑफिसियल वेबसाइट या नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें. यह आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है।