RRB JE Recruitment 2026 | 4,029 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जानें Eligibility, Application Fees और Last Date

RRB JE Recruitment

RRB JE Recruitment 2026 : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. Railway Recruitment Board (RRB) ने Junior Engineer (JE), Depot Material Superintendent (DMS) और अन्य संबंधित पदों पर भर्ती के लिए RRB JE 2026 Notification जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 4,029 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है. भर्ती का नोटिफिकेशन CEN 04/2026 के लिए जारी किया गया है.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसलिए अगर आप Engineering Diploma या Degree कर चुके हैं और रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है.

RRB JE Recruitment 2026: Overview

  • Recruitment Board:                Railway Recruitment Board (RRB)
  • Exam Name:                               RRB JE 2026
  • Notification:                               CEN 04/2026
  • Total Vacancies:                     4,029
  • Initial Basic Pay:                     ₹35,400
  • Selection Process:                 CBT 1, CBT 2, Document Verification, and Medical Examination
  • Application Mode:                 Online
  • Official Website:                      indianrailways.gov.in

Important Dates

RRB JE 2026 के लिए उम्मीदवारों को सभी महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना चाहिए. आवेदन करने की अंतिम तारीख निकल जाने के बाद उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे.

           Event                                                                   Date

  • Online Application Start                             14 August 2026
  • Last Date to Apply Online                          13 September 2026
  • Last Date for Fee Payment                         15 September 2026
  • Application Correction                                16 से 25 September 2026

Vacancy Details

RRB JE 2026 भर्ती में कुल 3993 vacancies घोषित की गई है. इन पदों में अलग-अलग Engineering और technical categories शामिल हैं. Junior Engineer के पदों में Civil, Mechanical, Electrical, Electronics और अन्य संबंधित technical disciplines के पद शामिल हैं. इसके अलावा Depot Material Superintendent और Chemical & Metallurgical Assistant जैसे पद भी भर्ती में शामिल हैं.

अलग-अलग RRB और Railway Zone के अनुसार vacancies अलग हो सकती हैं. इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले अपने संबंधित पद और RRB Zone की vacancy जरूर देखनी चाहिए.

Eligibility Criteria for RRB JE Recruitment 2026

RRB JE 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कुछ जरूरी योग्यता पूरी करनी होगी.

Educational Qualification

Junior Engineer पदों के लिए संबंधित Engineering Branch में Diploma या Degree मांगी गई है. उदाहरण के लिए Civil Engineering, Mechanical Engineering, Electrical Engineering और अन्य संबंधित disciplines के उम्मीदवार अपनी qualification के अनुसार अलग-अलग JE posts के लिए पात्र हो सकते हैं.

यहां एक जरूरी बात यह है कि केवल Engineering की Degree या Diploma होना पर्याप्त नहीं है. उम्मीदवार को जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसके लिए मांगी गई specific qualification को notification में जरूर check करना चाहिए.

Age Limit

RRB JE 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना notification में दी गई cut-off date के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार age relaxation का लाभ दिया जाएगा.

Application Fees

RRB JE 2026 का application fee category के अनुसार अलग-अलग है-

General और OBC category के उम्मीदवारों के लिए application fee ₹500 है. CBT-1 में शामिल होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार ₹400 की राशि refund की जाती है. वहीं SC, ST, महिला, Ex-Servicemen, EBC और कुछ अन्य eligible categories के उम्मीदवारों के लिए application fee ₹250 है. CBT-1 में उपस्थित होने पर निर्धारित नियमों के अनुसार यह राशि refund की जा सकती है.

Selection Process

RRB JE Vacancy के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-

  • CBT 1
  • CBT 2
  • Document Verification
  • Medical Examination

Salary

RRB JE के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission के Pay Level 6 के अनुसार शुरुआती Basic Pay ₹35,400 मिलता है. इसके अलावा रेलवे नियमों के अनुसार अलग-अलग allowances भी मिलते हैं.

इस वजह से RRB JE की नौकरी Engineering Diploma और Degree holders के बीच काफी लोकप्रिय है. Basic Pay के साथ मिलने वाले भत्तों के कारण कुल salary Basic Pay से अधिक होती है.

How to Apply for RRB JE Recruitment 2026?

RRB JE 2026 के लिए आवेदन केवल online माध्यम से स्वीकार किया जाएगा  अभ्यर्थी निचे दिए गये चरणों को फॉलो करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है-

  • सबसे पहले RRB के official application portal पर जाएं.
  • नए उम्मीदवार Create an Account के विकल्प से registration करें.
  • अपना mobile number और email ID दर्ज करें.
  • Login करके RRB JE 2026 का application form खोलें.
  • अपनी personal और educational details ध्यान से भरें.
  • अपनी category और संबंधित post/RRB preference सही तरीके से चुनें.
  • मांगे गए documents, photograph और signature upload करें.
  • Application fee का online payment करें.
  • Form को final submit करने से पहले सभी details को एक बार जरूर check करें.
  • Submit होने के बाद application form का print या PDF अपने पास सुरक्षित रखें.
  • आवेदन के लिए RRB का official application portal इस्तेमाल करें.

Disclaimer 

इस आर्टिकल में RRB JE Recruitment 2026 से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दी गई है. इसमें भर्ती, पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तारीखों और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी शामिल है. भर्ती से जुड़े नियमों और तारीखों में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा बदलाव किया जा सकता है.

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले RRB द्वारा जारी official notification को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तारीखों तथा अन्य नियमों की सही जानकारी जरूर जांच लें. किसी भी जानकारी में अंतर होने की स्थिति में RRB की official notification और वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही अंतिम और मान्य माना जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *