India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी निकल कर आई है. भारतीय डाक विभाग ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर साल 2026 की 1st Merit List 6 मार्च 2026 को जारी कर दी है. ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम), और शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना नाम मेरिट लिस्ट में देख सकते है. उम्मीदवारों का चयन 10वीं परीक्षा के अंको के आधार पर किया जाएगा. यह लिस्ट भारत के सभी 23 डाक सर्किलों के लिए सर्किलवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ के रूप में जारी की गयी है.
India Post GDS Result 2026 Out
डाक विभाग ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर जीडीएस 2026 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस मेरिट लिस्ट में उन अभ्यर्थियों का नाम शामिल है,जिन्होंने 10वीं में शानदार अंक हासिल किये थे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और अपनी Circle Merit List PDF को सही तरीके से डाउनलोड करें। अगर आपका नाम इस पहली लिस्ट में है, तो समझ लीजिए कि आपने अपनी मंजिल की ओर पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है. अब आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद, पहली मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को 23 मार्च 2026 से पहले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी और दो सेट फोटोकॉपी के साथ डिवीजनल ऑफिस में दस्तावेज़ सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
GDS Recruitment 2026: Highlights
- Organization Name: India Post
- Posts: GDS, BPM, ABPM
- Result Status: First List Declared
- Selection Basis: 10th-grade merit (No Exam)
- Official Website: indiapostgdsonline.gov.in
- Result Date 6th March 2026
Steps to Download India Post GDS Merit List 2026 PDF
India Post GDS Merit List pdf डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निचे दिए गये आसान चरणों को फॉलो कर सकते है-
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बाईं ओर आपको “GDS 2026 Schedule-I Shortlisted Candidates” का विकल्प दिखाई देगा।
- उस पर क्लिक करते ही आपको भारत के सभी राज्यों (Circles) की सूची मिल जाएगी।
- अपने राज्य या सर्कल (जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि) पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके राज्य की Merit List PDF मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी।
- अब उस पीडीएफ को खोलें और अपना ‘Registration Number’ या ‘नाम’ सर्च बॉक्स में डालकर अपना परिणाम देखें।
Details to Mention in Result PDF
अभ्यर्थी रिजल्ट में निचे दिए गये विवरणों को चेक कर सकते है-
- Candidates’ Name
- Candidates’ Registration Number
- GDS Online Engagement Schedule 1
- Name of the Circle
- List Number
- Last Date for Document Verification
- Division Name
- Post Name
- Post Community
- Percentage of Marks obtained
- Documents to be Verified with
- Division Office
Document Required for Verification
जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें बधाई! अब आपको Document Verification (DV) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आपको निम्नलिखित Original Documents लेकर जाने होंगे-
- 10वीं की Mark Sheet
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
Disclaimer:
यह आर्टिकल केवल आपकी जानकारी के लिए तैयार की गई है। हालांकि हमने पूरी कोशिश की है कि जानकारी सटीक हो, फिर भी हम पाठकों को सलाह देते हैं कि वे किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले इंडिया पोस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी को अंतिम मानें। किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या विभाग द्वारा किए गए बदलावों के लिए यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन और अपडेट को ध्यान से जरूर पढ़ें।