IBPS RRB 2026 Notification Out | 13,706 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, Eligibility, Exam Date, Fee पूरी जानकारी

IBPS RRB Notification Out

IBPS RRB 2026 Notification Out: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देशभर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल-I, II व III के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया CRP RRB-XV के लिए आयोजित होगी. IBPS RRB XV के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवारों के लिए खास बात यह है कि IBPS ने परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं, जिससे अब अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक तय समय के अनुसार आगे बढ़ा सकते हैं.

IBPS RRB 2026 Notification Out: Overview

  • Organization                         Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
  • Exam Name                          IBPS RRB XV
  • Full Form of RRB               Regional Rural Bank
  • Posts                                      Office Assistants (Clerk), Officer Scale-I (PO), Officer Scale-II and Officer Scale-III
  • Mode of Application          Online
  • Vacancies                             13706
  • Selection Process              Officer Scale 1: Prelims, Mains, Interview
    Office Assistant: Prelims and Mains
  • Official website:                  www.ibps.in

IBPS RRB Notification 2026 Out

आईबीपीएस  ने RRB Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 13,706 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इनमें Office Assistant (Clerk), Officer Scale-I (PO), Officer Scale-II और Officer Scale-III के पद शामिल हैं. उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, परीक्षा का शेड्यूल, योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.

IBPS RRB 2026 Important Dates

उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें निचे दी गयी है-

Date of notification release:                       31 August 2026

Online application start date:                   1 September 2026

Last date for Application:                          21 September 2026

Last date for fee payment:                        21 September 2026

Clerk Prelims Exam:                                  6, 12, and 13 December 2026

Clerk Mains Exam:                                     30 January 2027

Final Result:                                                Around February-March 2027

Vacancy Details

इस बार IBPS RRB भर्ती में कुल 13,706 पद बताए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 8,183 पद Office Assistant (Multipurpose) के हैं.

                   Post                                        Vacancy

  • Office Assistant (Clerk)                   8,183
  • Officer Scale-I                                   4,256
  • Officer Scale-II                                 1,047
  • Officer Scale-III                               220

                 Total                                     13,706

Eligibility Criteria for IBPS RRB 2026

IBPS RRB 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में Bachelor’s Degree होनी चाहिए. इसके अलावा जिस राज्य के RRB के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की निर्धारित Local Language की जानकारी होना जरूरी है.

Age Limit

Office Assistant पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1997 से पहले और 1 सितंबर 2007 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार Age Relaxation भी दिया जाएगा. SC/ST वर्ग को 5 साल, OBC को 3 साल और PwD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है.

Local Language

RRB भर्ती में Local Language का काफी महत्व है. उम्मीदवार जिस RRB के लिए आवेदन करता है, उसे उस क्षेत्र की निर्धारित स्थानीय भाषा आनी चाहिए. उदाहरण के लिए Rajasthan Gramin Bank के लिए Hindi भाषा निर्धारित है. वहीं Uttar Pradesh में Hindi, Urdu और Sanskrit जैसी भाषाएं निर्धारित की गई हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को अपने राज्य और चुने गए RRB की Local Language जरूर जांच लेनी चाहिए.

Application Fees

IBPS RRB 2026 के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. Category के अनुसार शुल्क अलग-अलग है-

SC/ST/PwBD Candidates:              ₹175

All other Candidates:                        ₹850

How to Apply for IBPS RRB 2026?

IBPS RRB Clerk 2026 का आवेदन केवल Online Mode में किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को IBPS की वेबसाइट पर जाना होगा और CRP RRBs-XV के आवेदन लिंक को खोलना होगा.

  1. सबसे पहले IBPS की Official Website पर जाएं.
  2. CRP RRBs-XV के Recruitment Section को खोलें.
  3. Office Assistant (Multipurpose) के Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  4. New Registration पर क्लिक करके अपनी Basic Details भरें.
  5. Registration के बाद मिले Login Details से Login करें.
  6. Personal और Educational Details सही-सही भरें.
  7. अपनी पसंद के RRB/State से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
  8. Photograph, Signature और मांगे गए Documents Upload करें.
  9. अपनी Category के अनुसार Application Fee जमा करें.
  10. पूरा Form Submit करने से पहले सभी Details अच्छी तरह जांच लें.
  11. आवेदन Submit होने के बाद उसका Printout या PDF सुरक्षित रख लें.

IBPS RRB Apply Online 2026

आईबीपीएस RRB 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 से RRB भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन पूरा करने के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय है. आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए IBPS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा. फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही दर्ज करने होंगे. इसके साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा. उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

Salary

IBPS RRB भर्ती में पद के अनुसार उम्मीदवारों को अलग-अलग वेतन मिलता है. चयनित कर्मचारियों को सैलरी के अलावा नियमों के अनुसार कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं. Office Assistant (Clerk) के पद पर उम्मीदवारों की अनुमानित मासिक आय 35,000 से 37,000 रुपये तक हो सकती है. वहीं Officer Scale-I को करीब 60,000 से 61,000 रुपये, Officer Scale-II को 75,000 से 77,000 रुपये और Officer Scale-III को लगभग 80,000 से 90,000 रुपये प्रति माह मिल सकते हैं. हालांकि, वास्तविक सैलरी पोस्टिंग, भत्तों और बैंक के नियमों के आधार पर अलग हो सकती है. इसलिए IBPS RRB भर्ती उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ बैंकिंग सेक्टर में स्थिर करियर बनाने का अच्छा मौका देती है.

Disclaimer:

यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है. IBPS RRB 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार IBPS की ऑफिसियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन जरूर देखें. किसी भी बदलाव या त्रुटि की स्थिति में  नोटिफिकेशन को ही अंतिम माना जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *