HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026: कंप्यूटर साइंस PGT टीचर बनने का सपना अब होगा पूरा

कंप्यूटर साइंस PGT टीचर बनने का सपना अब होगा पूरा

HPSC Recruitment 2026: कंप्यूटर साइंस में PGT टीचर बनने के लिए युवाओं के पास एक सुनहरा अवसर है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने PGT शिक्षक (कंप्यूटर साइंस) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने PGT Computer Science Recruitment 2026 भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कंप्यूटर साइंस के लिए  1672 पदों पर वैकेंसी निकाली गयी है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, वे 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. 

PGT Computer Science Recruitment 2026

हरियाणा में PGT Computer Science भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है,  PGT Computer Science के 1711 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में आ गई है।हैरानी की बात यह है कि करीब सात साल से लंबित इस भर्ती में अब तक सिर्फ 39 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए चुना गया है.

जब हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का रिजल्ट जारी किया, तो नतीजों ने सभी को चौंका दिया। इतने बड़े पैमाने पर भर्ती होने के बावजूद बेहद कम अभ्यर्थियों का चयन होने पर सवाल उठने लगे। बढ़ते विवाद को देखते हुए आयोग ने जल्दबाजी में शेष बचे 1672 पदों के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया. आवेदन प्रक्रिया 16 फ़रवरी से शुरू होगी.

Important Dates

  • Application Start: 16 February 2026
  • Last Date to Apply: 9 March 2026

Eligibility Criteria

हरियाणा PGT Computer Science भर्ती के लिए  आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की जरुरी योग्यताएं-

Education Qualification

एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में एमएससी (दो वर्षीय नियमित कोर्स), एमसीए (तीन वर्षीय नियमित कोर्स) या कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग अथवा आईटी में बीई/बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो, या फिर 10+2, बीए अथवा एमए में हिंदी विषय के रूप में शामिल हो। इसके अलावा वैध HTET या STET प्रमाण पत्र होना जरूरी है और अभ्यर्थी का शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए.

Age limit

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने सभी श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की है, यदि आप न्यूनतम और अधिकतम आयु के बीच में आते है, तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है-

  • Minimum Age: 18 years
  • Maximum Age:  42 years

Application Fees

General / OBC / Other State Candidates:  ₹1000
SC / BC / Other Reserved Categories;  ₹250

Apply online

यदि आपने कंप्यूटर साइंस में टीचर बनने के लिए तय किये गये योग्यताओं को पूरा कर लिया है, तो आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, नीचे दिए गए सीधे लिंक से आप आवेदन कर सकते है। 

Apply online Link 

Notification PDF

How to Apply For HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026?

HPSC PGT Computer Science के लिए निकाली गयी भर्ती के लिए अभ्यर्थी निचे दिए गये चरणों को फॉलो करके आवेदन कर सकते है-

  • चरण:01 हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ऑफिसियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएँ.
  • चरण:02 मोबाइल नंबर या आधार नंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें.
  • चरण:03  जनरेट किये गये क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें.
  • चरण:04 आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारियों को ध्यान- पूर्वक भरें.
  • चरण:05 आवेदन शुल्क का भुगतान कर इसे सबमिट कर दें.
  • चरण:06 भविष्य के आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.

FAQs

Q.1 एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए कितनी वैकेंसी निकाली गयी?

ANS. एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए कुल 1672 वैकेंसी निकाली गयी.

Q.2 एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए कौन- कौन आवेदन कर सकते है?

ANS. किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में एमएससी (दो वर्षीय नियमित कोर्स), एमसीए (तीन वर्षीय नियमित कोर्स) या कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग अथवा आईटी में बीई/बीटेक की डिग्री जिन अभ्यर्थियों के पास है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है.

Q.3 एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए आवेदन प्रर्किया कब से शुरू होगी?

ANS. एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फ़रवरी 2026 से शुरू हो गई है-

Disclamer

यह  आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिसमें दी गई सभी जानकारियां विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित हैं। HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 से जुड़ी पात्रता, तिथियां, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम अधिसूचना को अवश्य जांच कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *