HPPSC Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत कुल 734 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें 491 पद पुरुष कांस्टेबल और 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है. हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच साल की एक बार की छूट के कारण आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे कर दी गई है. जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है.
HPPSC Police Constable Recruitment 2026: Overview
Conducting Authority: Himachal Pradesh Public Service Commission (HPPSC)
Department Name: Himachal Pradesh Police Department
Post Name: Police Constable (Male & Female)
Total Vacancies: 734 Posts
Advertisement No. 57/7-2026 (Male), 58/7-2026 (Female)
Application Starts: 10 July 2026
Last Date to Apply: 21 August 2026
Last Date to Apply: 5 September 2026 (11:59 PM)
Pay Scale: Level-3 (₹20,200 – ₹64,000)
Official Website: hppsc.hp.gov.in
HP Police Constable Notification 2026 Out
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के जरिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 734 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ें. नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान तरीके से दी गई है.
इसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी शामिल है. इसके अलावा आवेदन करने की तारीख, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण नियम भी अधिसूचना में बताए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें और सही जानकारी के साथ ही फॉर्म भरें.
Education Qualification
Himachal Pradesh Police Constable Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक- योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कक्षा 10 और कक्षा 12 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
Age Limit
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गयी है. अधिक जानकारी के लिए जारी किये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ की जाँच करें.
Himachal Pradesh Police Constable Vacancy 2026
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए कुल 734 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से आयोजित की जा रही है. कुल रिक्तियों में 491 पद पुरुष कांस्टेबल और 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं. इन पदों को राज्य सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है.
इसका मतलब है कि सामान्य वर्ग के साथ-साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं. उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए. इस भर्ती के जरिए योग्य युवाओं को हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर मिलेगा.
HP Police Constable Apply Online 2026
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.आवेदन करते समय सबसे पहले पंजीकरण करना होगा. इसके बाद उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसे भी ऑनलाइन जमा करना होगा. फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी को ध्यान से जांचकर ही अंतिम रूप से सबमिट करें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें. आवेदन का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है.
How to Apply for HPPSC Police Constable Recruitment 2026?
HPPSC Police Constable Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दी गयी है-
- एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- सबसे पहले एचपीपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- इसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें.
- फिर आवेदन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसमें मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान-पूर्वक भरें.
- आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें.
- भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट-आउट निकलवा लें.
Required Documents
HPPSC Police Constable Recruitment भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को निचे दिए गये दस्तावेजो की आवश्यकता होगी-
- Class 10 & 12 Mark Sheets
- Aadhaar Card or Valid ID Proof
- Passport-size Photograph
- Signature
- Category Certificate
- Domicile Certificate
FAQ
ANS. इस भर्ती अभियान के लिए कुल 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 491 पद पुरुष और 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं.
ANS. HP Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 21अगस्त 2026 निर्धारित की गयी है.
ANS. उम्मीदवार HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें.
ANS. आवेदन के दौरान शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, श्रेणी प्रमाण-पत्र और डोमिसाइल प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है.
ANS. HPPSC Police Constable Recruitment 2026 की ऑफिसियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in है.
Disclaimer
यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है. HPPSC Police Constable Recruitment 2026 से संबंधित पदों की संख्या, आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों में बदलाव संभव है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
आवेदन से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों की जांच जरूर करें. किसी भी प्रकार की त्रुटि, संशोधन या असंगति की स्थिति में HPPSC द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना और वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही अंतिम एवं मान्य मानी जाएगी. इस लेख के आधार पर होने वाले किसी भी नुकसान या निर्णय के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी.