DRDO Vacancy 2026: डिग्री-डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी

DRDO Vacancy 2026

DRDO Vacancy 2026:  डीआरडीओ भर्ती 2026 के अंतर्गत युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के आईएसएसए द्वारा ग्रेजुएशन और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए एक वर्ष के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गयी है. यह अवसर खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस या गणित में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त की है और रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 तक ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित संस्थान में प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड का लाभ भी मिलेगा, जिससे उनका करियर और आगे बढ़ सकेगा.

DRDO Vacancy 2026

डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने युवाओं के लिए एक साल की अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका दिया है। इस भर्ती के लिए 21 पदों पर चयन किया जाएगा और इच्छुक उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी तय की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते अपना फॉर्म जमा करना होगा। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो रक्षा क्षेत्र में अनुभव हासिल कर अपने करियर को मजबूत बनाना चाहते हैं।

Educational Qualification for DRDO Recruitment 2026

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री प्रथम श्रेणी में होना जरूरी है। वहीं गणित और अंक शास्त्र (स्टैटिस्टिक्स) में ग्रेजुएशन अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएससी की डिग्री प्रथम श्रेणी में होनी चाहिए। इसके अलावा टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप (डिप्लोमा) के लिए कंप्यूटर साइंस में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले अपनी योग्यताकी  जाँच कर ले.

पदों की संख्या (Vacancy Details)

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए 15 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि गणित विषय के लिए 1 पद रखा गया है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस (डिप्लोमा) के लिए 5 पद तय किए गए हैं। अलग-अलग विषयों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

मासिक स्टाइपेंड (Salary Details)

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और गणित विषय के अप्रेंटिस को ₹12,300 प्रति माह मिलेंगे। वहीं कंप्यूटर साइंस (डिप्लोमा) के अभ्यर्थियों को ₹10,900 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण के साथ आर्थिक सहायता का अच्छा अवसर है, जिससे उम्मीदवार अनुभव के साथ आय भी प्राप्त कर सकेंगे।

Experience Requirements

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2021 से 2025 के बीच अपनी अर्हता परीक्षा नियमित रूप से पास की हो। इसके अलावा, जो उम्मीदवार पहले अप्रेंटिसशिप अधिनियम 1961 के तहत प्रशिक्षण ले चुके हैं या वर्तमान में ले रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं। इसी तरह, जिनके पास पहले से एक साल का कार्य अनुभव है, वे भी डीआरडीओ अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते। यह भर्ती खास तौर पर फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए है।

How to Apply For DRDO Vacancy 2026?

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती  के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न- चरणों में समझाया गया है,  जिसे आप फॉलो कर सकते है-

  • चरण:01 फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले डीआरडीओ द्वारा जारी विज्ञापन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • चरण:02 फॉर्म भरें: फॉर्म का प्रिंट निकालकर सभी विवरण सही तरीके से भरें।
  • चरण:03 दस्तावेज़ संलग्न करें: सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों को स्व-सत्यापित करके फॉर्म में जोड़ें।
  • चरण:04 स्कैन और भेजें: आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को स्कैन कर दी गई ईमेल आईडी पर भेज दें।

Notification PDF

FAQs

Q.1 DRDO अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ANS. उम्मीदवार अपना आवेदन 27 फरवरी 2026 तक ईमेल के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Q.2 DRDO अप्रेंटिस पदों के लिए कितने खाली पद हैं?

ANS. DRDO अप्रेंटिस पदों के लिए कुल 21 पद हैं, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए 15, गणित के लिए 1 और कंप्यूटर साइंस (डिप्लोमा) के लिए 5 पद।

Q.3 क्या आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जाएगा?

ANS. आवेदन केवल ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

Disclaimer

यह आर्टिकल केवल जानकारी और मार्गदर्शन के उद्देश्य से प्रकाशित की गयी है. इसमें दी गई जानकारी DRDO अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित उपलब्ध स्रोतों और नोटिफिकेशन पर आधारित है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिसियल DRDO नोटिफिकेशन और वेबसाइट की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ें। DRDO की आधिकारिक प्रक्रिया, अंतिम तिथि, योग्यता मानदंड और चयन प्रक्रिया में किसी भी समय परिवर्तन संभव है। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पर आधारित किसी भी प्रकार की त्रुटि या नुकसान के लिए लेखक/साइट जिम्मेदार नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *