AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) नयी दिल्ली ने हाल ही में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जारी किये गये नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य पात्रता परीक्षा (एनओआरसीईटी)-11 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो गयी है. योग्य अभ्यर्थी AIIMS NORCET 11 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, आवेदन करने की विंडो 13 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी.
AIIMS नई दिल्ली और अन्य AIIMS संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-बी) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गये है. Nursing Officer Recruitment 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया एडमिट कार्ड आदि सभी की विस्तृत जानकारी के लिए निचे ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ उपलब्ध करवाया गया है.
AIIMS NORCET 11 Notification Out
Group B Nursing Officer भर्ती के लिए AIIMS नई दिल्ली द्वारा एक संक्षिप्त नॉटिस जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. योग्य उम्मीदवार जो AIIMS Nursing Officer Vacancy के लिए आवेदन करना चाहते है, वे जारी किये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ से अपनी योग्यता की जाँच कर लें. अगर आप नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड करना चाहते है, तो निचे दिए गये सीधे लिंक पर क्लिक करें.
Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET )
AIIMS NORCET भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी नर्सिंग परीक्षाओं में से है. हर साल लाखो हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी और अन्य केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में Nursing Officer की नौकरी के लिए इस परीक्षा को पास करते है. भारतीय नर्सिंग उम्मीदवारों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन अवसर है. यह एक राष्ट्रीय स्तर का कंप्यूटर आधारित परीक्षा सामान्य परीक्षा है.
AIIMS NORCET 11 Exam Date
NORCET 11 Exam 2026 में परीक्षा का आयोजन दो चरणों (Preliminary and Mains) में किया जाएगा. यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, Preliminary Examination 12 सितंबर, 2026 को आयोजित होगी और Main Examination 30 सितंबर, 2026 को की जाएगी जिसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा को अच्छे अंको से पास किया है. चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा.
Exam Stage Exam Date
- Stage-I (Prelims) September 12, 2026
- Stage-II (Mains) September 30, 2026
How to Download AIIMS NORCET 11 Notification PDF
NORCET 11 Notification PDF डाउनलोड करने के लिए निचे देखें-
- AIIMS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद नोटिफिकेशन्स सेक्शन में जाए.
- AIIMS NORCET 11 Exam Date 2026 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- अब नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा.
Important Documents
Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET-11) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी निचे दिए गये दस्तावेजो को तैयार रखें-
- ID Proof
- 10th Class Marksheet/Certificate
- Nursing Degree/Diploma
- Nursing Council Registration
AIIMS NORCET 11 Apply Online
एम्स नई दिल्ली द्वारा निकाली गयी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 से शुरू हो गयी है. अभ्यर्थी एम्स की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 निर्धारित है. अभ्यर्थी केवल ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है. अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसमे भरी हुई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लें कही कोई गलती तो नही हुई है.
AIIMS NORCET 11 Eligibility
एम्स Nursing Officer Vacancy के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कुछ पात्रता- मानदंड को पूरा करना होगा. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दी गई सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लेना चाहिए-
Education Qualification
AIIMS NORCET 11 परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) का डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही, उम्मीदवार का भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या राज्य नर्सिंग परिषद में नर्स एवं दाई (Nurse & Midwife) के रूप में पंजीकरण होना अनिवार्य है. यदि उम्मीदवार GNM डिप्लोमा धारक है, तो उसके पास योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए.
Age Limit
Nursing Officer Exam के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है. आयु सीमा की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार की जायेगी.
AIIMS NORCET 11 Salary
AIIMS NORCET 11 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी. इस पद का मूल वेतन ₹9,300 से ₹34,800 और ₹4,600 ग्रेड पे के आधार पर निर्धारित है. इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. सभी भत्तों को मिलाकर नर्सिंग ऑफिसर का कुल वेतन काफी अच्छा और आकर्षक होता है.
NORCET 11 Selection Process
पिछले वर्ष हुई NORCET भर्ती प्रक्रिया के अनुसार, AIIMS NORCET 11 चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी-
- Preliminary Computer-Based Test
- Main Computer-Based Test
Application Fees
एम्स Nursing Officer 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है, जो निम्न- प्रकार है-
Category Application Fees
General / OBC ₹3000
SC / ST / EWS ₹2400
Persons with Disabilities (PwD) Exempted
How to Apply For AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026?
AIIMS NORCET 11 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-
- सबसे पहले दिल्ली ईएमएस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये.
- इसके बाद होम पेज पर NORCET भर्ती सेक्शन में जाए.
- ऑनलाइन आवेदन के लिए AIIMS NORCET 11 Apply लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
- आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करें.
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
FAQ
ANS. AIIMS NORCET 11 Notification 2026 नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए जारी कर दिया गया है. आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है.
Ans. AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.
Ans. AIIMS NORCET 11 की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 12 सितंबर 2026 को और मुख्य परीक्षा (Mains) 30 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
ANS. उम्मीदवार के पास B.Sc Nursing, Post Basic B.Sc Nursing या General Nursing Midwifery (GNM) का डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.
Ans. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 के ऑफिसियल नोटिफिकेशन और उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. हमारा उद्देश्य उम्मीदवारों तक सही और आसान भाषा में जानकारी पहुँचाना है. फिर भी आवेदन करने से पहले उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिफिकेशन, पात्रता, परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी निर्देशों को अवश्य जांच लें. भर्ती से संबंधित किसी भी बदलाव, संशोधन या अपडेट का अंतिम अधिकार AIIMS के पास सुरक्षित है. हमारी वेबसाइट किसी भी त्रुटि, परिवर्तन या उम्मीदवार द्वारा लिए गए निर्णय के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.