NGEL Recruitment 2026: नवीनीकरण उर्जा और हाइड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर अनुभवी पेशेवरो के लिए विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती भारत भर में स्थित एनजीईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय, स्टेशनों, साइटों, क्लस्टरों, संयुक्त उद्यमों और सहायक कंपनियों में दो पदों Assistant Engineer – RE and Deputy General Manager के लिए किया गया है. आवेदन 11 जुलाई से शुरू हो गये है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किय गये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को ध्यान-पूर्वक पढ़ लें.
NGEL Recruitment 2026: Overview
- Organization Name: NTPC Green Energy Limited (NGEL), a subsidiary of NTPC Limited
- Post Name: Assistant Engineer And Deputy General Manager
- Application Mode: Online only
- Total Vacancies: 114 (100 Assistant Engineer + 14 Deputy General Manager)
- Last Date to Apply: 31 August 2026
- Job Location: across India
- Official Website: www.ngel.in
Educational Qualification & Experience
NGEL Recruitment के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शेक्षणिक योग्यता इस प्रकार है-
Assistant Engineer – RE (E-0 Grade)
Education
उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स या इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. यह डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त राज्य तकनीकी बोर्ड, AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से किया हुआ होना चाहिए और उम्मीदवार पास होना चाहिए.
Experience
उम्मीदवार के पास डिप्लोमा पूरा करने के बाद कम से कम 10 साल का काम का अनुभव होना चाहिए. यह अनुभव बिजली (Electrical) क्षेत्र में किसी सरकारी संस्था, सरकारी कंपनी (PSU) या निजी कंपनी में होना चाहिए.
Deputy General Manager – RE (E-6 Grade)
Education
उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए. यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक जरूरी हैं. वहीं SC, ST और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए केवल पास होना पर्याप्त है.
Experience
उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद कम से कम 12 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. यह अनुभव बिजली (Electrical) क्षेत्र में अधिकारी स्तर (Executive Level) पर होना चाहिए.
Salary
NGEL Recruitment के लिए निकाले गये पदों पर चयनित हुए उम्मीदवारों को निम्न प्रकार से वेतन दिया जाएगा-
Assistant Engineer – RE (E-0 Grade)
इस पद के लिए वेतनमान ₹30,000 से ₹1,20,000 प्रति माह है. शुरूआती मूल वेतन (Basic Pay) ₹40,000 प्रति माह होगा. इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), अन्य भत्ते, सुविधाएं और सेवा समाप्ति के समय मिलने वाले लाभ भी दिए जाएंगे.
Deputy General Manager – RE (E-6 Grade)
इस पद के लिए वेतनमान ₹90,000 से ₹2,40,000 प्रति माह है. शुरूआती मूल वेतन (Basic Pay) ₹90,000 प्रति माह होगा। इसके साथ कंपनी के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), अन्य सुविधाएं, भत्ते और सेवा समाप्ति लाभ भी मिलेंगे.
How to Apply For NGEL Recruitment 2026?
NGEL Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दी गयी है-
- चरण:01 सबसे पहले www.ngel.in के करियर में क्लिक करें.
- चरण:02 फिर वैध मेल आईडी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें.
- चरण:03 आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसमें आवश्यक जानकारी को ध्यान-पूर्वक पढ़ें.
- चरण:04 आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दे.
- चरण:05 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके इसे सबमिट कर दें.
- चरण:06 भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट-आउट निकलवा लें.
Disclaimer:
इस वेबसाइट पर दी गई NGEL Recruitment 2026 से संबंधित जानकारी विभिन्न आधिकारिक स्रोतों और उपलब्ध नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले NTPC Green Energy Limited (NGEL) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी पात्रता मानदंड, आयु सीमा, अनुभव, आवेदन शुल्क एवं अन्य शर्तों की स्वयं पुष्टि कर लें.
हम किसी भी प्रकार की नियुक्ति, चयन प्रक्रिया या भर्ती परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को प्राथमिकता दें और अपनी पात्रता के अनुसार ही आवेदन करें.