CTET Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 5 फ़रवरी 2026 को जारी कर दिए है. जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर निचे दिए गये लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है. सीटीईटी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर 1 (कक्षा I–V) और पेपर 2 (कक्षा VI–VIII) शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों पर नज़र बनाए रखें.
CTET Exam 2026 : Shift timing
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और अन्य संबद्ध संस्थानों में कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक) और कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक) के शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता परखने के लिए होती है। आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, CTET पेपर I और पेपर II दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइम से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
- 1st Shift : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- 2nd Shift: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
Details Mention on CTET Admit Card 2026
सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी निचे दिए गये विवरणों की जानकारी चेक करें-
- Name and Roll Number.
- Date of Birth.
- Photograph.
- Name of the exam.
- Conducting Authority
- Exam Center Code.
- Space for Candidates Signature.
- Space for Invigilators Signature.
- Date of the Exam.
- Duration of the Exam.
- Exam Center Name.
- Examination Shift
- Reporting Time
- Important instructions related to the examination
CTET Admit Card 2026 Download
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 और हॉल टिकट ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा की तारीख से पहले ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समय-समय पर जारी किया जाता है, इसलिए सभी उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर अपने साथ रखना न भूलें.
CTET Hall Ticket Download Link
How to Download CTET Admit Card 2026?
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 का एडमिट कार्ड इसकी ऑफिसियल वेबसाइट जारी होने के बाद अभ्यर्थी निचे दिए गये चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है-
- चरण:01 सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- चरण:02 इसके बाद होम- पेज पर CTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- चरण:03 अब आवेदन फॉर्म नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें.
- चरना:04 अब लॉग इन बटन पर क्लिक करें.
- चरण:05 CTET एडमिट कार्ड 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. जिसे आप डाउनलोड करले.
- चरण:06 परीक्षा में ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट- आउट निकलवा लें.
- चरण:07 इसका एक वैकल्पिक ऑप्शन यह है की आप सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने संबंधित क्षेत्र/सत्र के लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते है.
CTET Hall Ticket 2026: General Instructions
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा केंद्र में जाने से पहले निचे दिए गये सामान्य निर्देशो का पालन करना अनिवार्य है-
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 120 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुँचें।
- परीक्षा से पहले सूचना बुलेटिन में दिए सभी निर्देश पढ़ें और समझें।
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में लाना मना है।
- स्टेशनरी सामग्री जैसे पेन, पेन्सिल बॉक्स, राइटिंग पैड, कैलकुलेटर, स्केल, लॉग टेबल, इरेज़र, कार्डबोर्ड आदि परीक्षा कक्ष में नहीं लाना है।
- घड़ी/कलाई घड़ी, चश्मा, हैंडबैग, बटुआ, सोना या आभूषण परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाएँ।
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सार्वजनिक मार्गदर्शन के लिए प्रदान की गई है। हम CTET 2026 परीक्षा, एडमिट कार्ड, हॉल टिकट, परीक्षा तिथियाँ, शिफ्ट समय, और संबंधित निर्देशों के बारे में सटीकता और अद्यतन जानकारी के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑफिसियल वेबसाइट (ctet.nic.in) पर निर्भर होने की सलाह देते हैं।