Syllabus

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस जारी, सबसे पहले यहाँ से देखें!

Rajasthan Lab Assistant Syllabus In Hindi 2025: राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा वर्ष 2025 में राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस जल्द ही इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार राजस्थान लैब असिस्टेंट बनना चाहते अपनी पढाई  शुरू कर देनी चाहिए जिससे वे अपना सिलेबस पूरा कर सके और अपनी तैयारी करके अपना सपना पूरा कर सके. आपकी तैयारी को और प्रभावी बनाने के लिए हम आपके लिए राजस्थान लैब असिस्टेंट का सम्पूर्ण सिलेबस आज इस ब्लॉग में लेकर आये है.

अपनी तैयारी शुरू करने से पहले आपको अपने सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझना होगा और अपना सिलेबस पूरा करके एग्जाम पैटर्न के अनुसार तैयारी करके आप राजस्थान लैब असिस्टेंट के होने वाले पेपर में काफी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हो सकते है.


इस बार आरएसएमएसएसबी ने अपने द्वारा आयोजित करवाने वाली परीक्षा में एक परिवर्तन किया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है उन्हें इसकी जानकारी होना आवश्यक है दरअसल, कर्मचारी चयन बोर्ड ने ओएमआर शीट में एक नियम लागू किया है. जिसमे भर्ती बोर्ड द्वारा सभी परीक्षाओ में 5वा E विकल्प जोड़ा गया है यदि आपको कोई प्रश्न नही आता है तो आप 5 वें E विकल्प पर गोले को भरना अनिवार्य है.

यदि आपने ऐसा नही किया और 10% से अधिक प्रश्नों को खाली छोड़ दिया तो आपको परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा. प्रत्येक गलत उत्तर करने और प्रश्न को खाली छोड़ने के लिए 0.33 अंको का नकारात्मक अंकन किया जाएगा. जो इच्छुक उम्मीदवार लैब असिस्टेंट के तैयारी करना चाहते है उन्हें सम्पूर्ण सिलेबस की जानकारी इस आर्टिकल में दी गयी है. राजस्थान लैब असिस्टेंट के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की विस्तार से चर्चा की गयी है.जिसे आप अंत तक जरुर पढ़े.

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025: Overview

Organization Name Rajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB)
Name of Exam Lab Assistant 2025
Article Syllabus
Negative Marking 0.33 Marks
No. of Paper 02
Location Rajasthan
Official Website rsmssb.rajasthan.gov.in
Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025

Rajasthan Lab Assistant syllabus And Exam Pattern 2025

राजस्थान लैब असिस्टेंट के सिलेबस के साथ-साथ आपको इसके एग्जाम पैटर्न को भी समझना होगा जिससे आपको अपनी तैयारी का पता चल सके इसके लिए आपको पिछले वर्ष के पेपर को हल करने होंगे. ताकि प्रश्न रिपीट होने से आप उस टॉपिक को अच्छे से समझ सके. यदि आपने सिलेबस की तैयारी अच्छे से कर ली है तो आपको पिछले वर्ष के पेपर को हल करने में आसानी होगी और आप परीक्षा के स्तर को भी काफी अच्छे से समझ सकते है.

आपको बता दें की राजस्थान लैब असिस्टेंट की परीक्षा के लिए दो पेपर का आयोजन किया जायेगा. जिसके 1st पेपर में 200 प्रश्न और 2nd पेपर में 100 प्रश्न पूछे जायेंगे.जो अलग -अलग विषय पर आधारित होंगे. निचे लैब असिस्टेंट के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को टॉपिक वाइज समझाया गया है. जिसे आप अपनी जानकारी के लिए देख सकते है.

RSMSSB Lab Assistant Exam Pattern 2025

Exam Pattern 2025

Lab Assistant Paper 1st Exam Pattern

लैब असिस्टेंट की परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड़ में आयोजित होने वाली जिसमे 2 घंटे  के समय में 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार से 200 अंको के लिए पूछे जायेंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिय 2 अंक दिए जायेगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंको का नकारात्मक अंकन किया जाएगा. 1st पेपर में न्यूनतम योग्यता अंक 40% प्राप्त करना अनिवार्य है. इससे कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को 2nd पेपर में शामिल नही किया जाएगा. पेपर 1st में सामान्य ज्ञान विषय के अन्तर्गत राजस्थान के ऐतिहासिक, भौगोलिक,सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान, विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान,राजस्थान के समसामयिक मामले और शैक्षणिक मनोविज्ञान विषयों को शामिल किया गया है.

Lab Assistant Paper 2nd Exam Pattern

लैब असिस्टेंट के दुसरे पेपर में उन अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जिसने पहले पेपर को 40% या इसे अधिक अंको से उत्तीर्ण की हो. इस पेपर में 2 घंटे के समय में 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार से 200 अंको के लिए पूछे जायेंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिय 2 अंक दिए जायेगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंको का नकारात्मक अंकन किया जाएगा. पेपर 2nd में विज्ञान का सेकंडरी स्तर ज्ञान, भौतिक विज्ञान का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान, जीव विज्ञान का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान और रसायन विज्ञान का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान सम्बंधित प्रश्न विषय शामिल किए गए है.

Lab Assistant Home Home Science Exam Pattern 2025

लैब असिस्टेंट होम साइंस के परीक्षा पैटर्न के अनुसार यह दो खंडो में विभाजित होगा जिसमे पहले खंड में 100 प्रश्न सामान्य ज्ञान से 100 अंको के लिए और दुसरे खंड में 200 प्रश्न 200 अंको के लिए गृह विज्ञान विषय से सम्बंधित पूछे जायेंगे. 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. इसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के लिए होगा.

Rajasthan Lab Assistant Geography Exam Pattern 2025

लैब असिस्टेंट भूगोल परीक्षा पैटर्न के अनुसार यह दो खंडो में विभाजित होगा जिसमे पहले खंड में 100 प्रश्न सामान्य ज्ञान से 100 अंको के लिए और दुसरे खंड में 200 प्रश्न 200 अंको के लिए भूगोल विषय से सम्बंधित पूछे जायेंगे. 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. इसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के लिए होगा.

Rajasthan Lab Assistant Topicwise Syllabus in Hindi

राजस्थान लैब असिस्टेंट के दोनों पेपर को मिलाकर कुल 400 अंको के लिए प्रश्न पूछे जायेंगे. जिसमे पेपर 1st में सामान्य ज्ञान विषय के अन्तर्गत राजस्थान के ऐतिहासिक, भौगोलिक,सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान, विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान,राजस्थान के समसामयिक मामले और शैक्षणिक मनोविज्ञान विषय शामिल है और पेपर 2nd में विज्ञान का सेकंडरी स्तर ज्ञान, भौतिक विज्ञान का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान, जीव विज्ञान का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान और रसायन विज्ञान का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान का विषय शामिल है. निचे इन सभी विषयों की विस्तार से हिंदी में चर्चा की गयी है.

Lab Assistant Paper 1st Syllabus

1.राजस्थान का भूगोल
  • स्थिति एवं विस्तार
  • मुख्य भौतिक विभाग – मरुस्थलीय प्रवेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश
  • अफवाह तंत्र जलवायु
  • मृदा
  • कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फैसले
  • पशुधन
  • बहुउद्देशीय योजनाएं
  • सिंचाई परियोजनाएं
  • जल संरक्षण
  • प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव संरक्षण
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे
  • मरुस्थलीकरण
  • परिवहन
  • खनिज संपदाएं
2. राजस्थान का इतिहास, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान
  • राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्त्रोत।
  • राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यताएं।
  • राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां। मुगल-राजपूत संबंध।
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं।
  • महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाएं।
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक दैवी देवता। मेलें, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण।
  • राजस्थानी संस्कृति
  • राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां।
  • 1857 का जन-आंदोलन।
  • कृषक एवं जन-जाति आंदोलन।
  • प्रजामंडल आंदोलन।
  • राजस्थान का एकीकरण।
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल।
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।
  • राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एवं विकास- महिलाओं के विशेष संदर्भ में।

3. विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान

4. राजस्थान का करंट अफेयर

5. शैक्षणिक मनोविज्ञान

RSMSSB Lab Assistant Paper 2nd Syllabus 2025

1. जीव विज्ञान का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान

2. विज्ञान का सेकंडरी स्तर का ज्ञान

3. Chemistry सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान

Unit-1 (आवर्त सारणी एवं परमाणु गुण)
  • परमाणु के मूल कण (इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूरॉन)
  • रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल
  • हुंड का नियम
  • क्वाण्टम संख्या
  • पाउली का अपवर्जन सिद्धांत
  • ऑफबाऊ सिद्धांत
  • कक्षकों के प्रकार (S, P, D, F)
  • कक्षकों का आकार
  • आधुनिक आवर्त सारणी
  • परमाणु गुणों में भिन्नता :- आकार, परावर्तन क्षमता, इलेक्ट्रॉन बंधुता, विद्युत ऋणता।
Unit-2 (S-ब्लॉक और P-ब्लॉक तत्व)
  • सामान्य परिचय
  • इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
  • निष्क्रिय युग्म प्रभाव
  • घटना
  • ऑक्सीकरण अवस्थाएं
  • भौतिक एवं रासायनिक गुणों में रुझान
Unit-3 (रासायनिक संतुलन)
  • संतुलन को प्रभावित करने वाले कारक
  • ले शातेलिए का सिद्धांत
  • प्रतिवर्ती और अपरिवर्तनीय प्रतिक्रियाएं
  • रासायनिक संतुलन के नियम
Unit-4 (लोनिक संतुलन)
  • अम्ल-क्षार संतुलन,
  • बफर विलयन
  • pH मान,
  • उभयनिष्ठ आयन प्रभाव
  • अम्ल-क्षार अनुमापन
Unit-5 (गैसीय अवस्था)
  • गुण
  • बॉयल का नियम
  • अवोगाद्रो का नियम
  • डाल्टन का नियम
  • आदर्श गैस समीकरण
  • चार्ल्स का नियम
  • ग्राहम का विसरण नियम
  • गैसों का गतिज सिद्धांत
Unit-6 (द्रव अवस्था)
  • तरल पदार्थ के गुण
  • पृष्ठ तनाव
  • वाष्प दाब
  • श्यानता
Unit-7 (ठोस अवस्था)
  • ठोस के गुण
  • क्रिस्टलों की पैकिंग
  • सरल आयनिक यौगिकों की संरचना
  • ठोस का वर्गीकरण
  • इकाई कोशिकाएँ और उनके प्रकार
  • क्रिस्टलों में दोष (फ्रेनकेल, शॉटकी)
Unit-8 (विलयन)
  • विलेय
  • विलायक
  • आदर्श और गैर-आदर्श समाधान
  • विलयन
  • विलयनों की सांद्रता (मोलरता, सामान्यता, औपचारिकता, मोललता, मोल अंश, भार प्रतिशत)
  • विलयनों के प्रकार (गैस समाधान, द्रव समाधान, ठोस समाधान)
  • राउइट का नियम
  • विलयनों के संलयन गुण
Unit-9 (कार्बनिक यौगिकों का नामकरण एवं सामान्य गुण)
  • इलेक्ट्रोमेरिक प्रभाव
  • अनुनाद
  • नामकरण के IUPAC नियम
  • प्रतिक्रियाओं के प्रकार (प्रतिस्थापन, जोड़, उन्मूलन) इलेक्ट्रोफाइल
  • न्यूक्लियोफाइल
  • प्रेरणिक प्रभाव
  • हाइपरकोन्जुगेशन
  • स्थैतिक प्रभाव
Unit-10 (हाइड्रोकार्बन)
  • भौतिक गुण
  • रासायनिक गुण
  • हाइड्रोकार्बन की परिभाषा और प्रकार(अल्केन, एल्कीन, एल्काइन, एरीन)
  • हाइड्रोकार्बन का विरचन
4. Physics – सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान
  • दृढ़ पिंड की गतिशीलता
  • टॉर्क
  • कोणीय गति का संरक्षण
  • सरल ज्यामितीय वस्तुओं का जड़त्व आघूर्ण।
  • ऊष्मागतिकी
  • ऊष्मागतिकी का प्रथम व द्वितीय नियम
  • ऊष्मा इंजन और प्रशीतक।
  • दोलन:- सरल हार्मोनिक गति और इसका उदाहरण. अनुनाद।
  • तरंगें:- तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत
  • डॉप्लर प्रभाव।
  • ध्रुवणमापी।
  • परमाणु:- हाइड्रो परमाणु का बोहर मॉडल।
  • नाभिक:- द्रव्यमान दोष
  • नाभिकीय बंधन ऊर्जा
  • नाभिकीय विखंडन एवं संलयन।
  • अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिक्स
  • PN संधि
  • ट्रांजिस्टर
  • लॉजिक स्टेशन
  • इलेक्ट्रोस्टेटिस कूलॉम का नियम
  • विद्युत क्षेत्र गाउस प्रमेय और इसके अनुप्रयोग।
  • विद्युत धारा
  • किरचॉफर का नियम
  • व्हीटस्टोन-ब्रिज
  • मीटर-ब्रिज
  • पोटेंशियोमीटर।
  • प्रकाशिकी
  • सूक्ष्मदर्शी एवं दूरबीन
  • व्यतिकरण
  • विवर्तन एवं ध्रुवीकरण
  • दिष्टकारी के रूप में डायोड
  • जीनर डायोड।
5. Biology का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान (भाग- A)
  • सामान्य लक्षण
  • शैवाल
  • कवक
  • टेरिडोफाइटा
  • जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म।
  • एंजियोस्पर्म की आकृति विज्ञान
  • जड़, तना और पत्ती की संरचना और परिवर्तन
  • फूल और बीज की संरचना।
  • पादप शरीर:- ऊतक और ऊतक तंत्र
  • द्वितीयक वृद्धि।
  • लाइचेन्स
  • ब्रायोफाइटा
  • पादपकार्यिकी
  • परासरण
  • जल अवशोषण
  • रस का ऊपर उठना
  • वाष्पोत्सर्जन
  • प्रकाश संश्लेषण
  • श्वसन
  • पादप वृद्धि और गति।
  • जनसंख्या पारिस्थितिकी
  • जैव विविधता।
  • जैव प्रौद्योगिकी
  • सामान्य विवरण
  • पुनः संयोजक डीएनए प्रौद्योगिकी
  • ट्रांसजेनिक पौधे और पशु
  • नैतिक मुद्दे
  • कृषि और चिकित्सा क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग।
  • पौधों का आर्थिक महत्व।
  • कोशिका
  • संरचना (प्रोकैरियोटिक और यूकेरियोटिक)
  • कोशिका सिद्धांत
  • पर्यावरण अध्ययन
  • पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना और प्रकार
  • ऊर्जा प्रवाह
  • जैव-रासायनिक चक्र
  • पारिस्थितिक अनुकूलन
  • पर्यावरण प्रदूषण
  • कोशिका विभाजन।
Biology सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान (भाग – B)
  • आनुवंशिकी
  • मेंडल का नियम
  • सामान्य शब्दावली
  • DNA और RNA की संरचना
  • आनुवंशिकता के आणविक आधार
  • गुणसूत्र की संरचना
  • लिंग निर्धारण और मनुष्य में आनुवंशिकी विकार।
  • प्राणी जगत का वर्गीकरण:- नॉन कॉर्डेट्स में फ़ाइला तक, कॉर्डेट्स में वर्ग तक, मानव में पाचन, श्वसन और उत्सर्जन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और पाचन एंजाइम, गैसों का आदान-प्रदान, एरोबिक और एनारोबिक श्वसन, क्रेब चक्र, ग्लाइकोलाइसिस, उत्सर्जन पदार्थ, गुर्दे की संरचना, फिजियोलॉजी।
  • मानव का परिसंचरण और अंतःस्त्रावी तंत्र
  • हृदय की संरचना
  • रक्त की संरचना
  • रक्त समूह
  • तंत्रिका आवेग।
  • मांसपेशीय तंत्र
  • मांसपेशियों के प्रकार
  • मांसपेशी संकुचन।
  • मानव में प्रजनन प्रणाली और मानव रोग
  • संरचना और प्रजनन स्वास्थ्य
  • बैक्टीरिया
  • वायरस
  • प्रोटोजोआ
  • कवक और हेल्मिन्थ के कारण मनुष्य में होने वाले रोग
  • जैविक विकास
  • पशुओं का आर्थिक महत्व।
  • रक्त का थक्का बनना
  • लसीका ग्रंथियाँ
  • प्रतिजन और प्रतिपिंड
  • अंतःस्रावी ग्रंथियाँ और उनके हार्मोन।
  • मानव का तंत्रिका तंत्र
  • मस्तिष्क
  • आंख और कान की संरचना
  • न्यूरॉन की संरचना

How to Download For Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025 ?

राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस को डाउनलोड करने के चरण को निम्न प्रकार से समझाया गया है-

  • चरण:01 सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक निचे दिया गया है.
  • चरण:02 इसके बाद इसके होमपेज के लेफ्ट कॉर्नर में “Candidate Corner” पर क्लिक करें.
  • चरण:03 अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे Archive Option पर क्लिक करें.
  • चरण:04 अब आपको इस पेज में राजस्थान की अलग-अलग सरकारी भर्तियों का सिलेबस दिखेगा.
  • चरण:05 इसमें आपको राजस्थान लैब असिस्टेंट के सिलेबस पर क्लिक करेंगे.
  • चरण:06 अब आपके सामने सिलेबस का पीडीऍफ़ ओपन हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते है.

Important Link

Official Website 

Click Here

Syllabus 

Click Here

New Updates

Click Here

FAQ

Q.1 राजस्थान लैब असिस्टेंट का सिलेबस कैसे डाउनलोड करें ?

ANS. राजस्थान लैब असिस्टेंट का सिलेबस डाउनलोड करने की समपर्ण प्रक्रिया को इस आर्टिकल में समझाया गया है.

Q.2 राजस्थान लैब असिस्टेंट की परीक्षा में नेगेटिव मार्केटिंग कितनी होती है ?

ANS. राजस्थान लैब असिस्टेंट की परीक्षा में 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाता है.

Q.3 राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस 2025 कब जारी किया जायेगा?

ANS. राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस 2025 जल्द ही इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा.

Q.4 राजस्थान लैब असिस्टेंट में चयनित हुए उम्मीदवारों को कितना वेतन दिया जाएगा?

ANS. राजस्थान लैब असिस्टेंट में चयनित हुए उम्मीदवारों को ₹5,000 से ₹20,000 (वेतन मैट्रिक्स स्तर-8) तक वेतन दिया जाएगा.

Tanishka

My name is Tanishka Kanwar, and I am an experienced writer in the field of education. For the past three years, I have been working to deliver the latest information on government jobs and government schemes to the public. Currently, I am contributing to a prominent platform like TimeJobInfo.Com.

Recent Posts

GSSSB Fireman Driver Recruitment 2025: जीएसएसएसबी फायरमैन ड्राइवर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

GSSSB Fireman Driver Recruitment 2025: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसबी) ने फायरमैन-सह-चालक भर्ती 2025…

23 hours ago

SBI Specialist Officers Recruitment 2025: 996 पदों पर एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

SBI Specialist Officers Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने ओनी ऑफिसियल वेबसाइट पर वीपी वेल्थ…

24 hours ago

RRB Group D Admit Card 2025:आरआरबी ग्रुप भर्ती डी भर्ती सीबीटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें

RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप भर्ती डी भर्ती में निकाले गए  32,438…

1 day ago

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और मेरिट लिस्ट देखें

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर…

1 day ago

Gujarat Police Recruitment 2025 | 13591 पीएसआई और कांस्टेबल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (जीपीआरबी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर पीएसआई,…

1 day ago

BSF Constable Tradesman Syllabus 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन सिलेबस 2025

BSF Constable Tradesman Syllabus 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल सिलेबस जारी…

1 day ago