PRSC Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. Punjab Remote Sensing Centre (PRSC), Ludhiana ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए Clerk, Lab Attendant, Lab Executive, Chowkidar cum Mali और Sweeper के कुल 6 पद भरे जाएंगे.
इस भर्ती का नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी किया गया है. योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते है. आवेदन Registered Post, Speed Post या By Hand के माध्यम से जमा करना होगा. आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारिक 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है.
PRSC Recruitment 2026: Overview
Recruitment Organization: Punjab Remote Sensing Centre (PRSC)
Advertisement No.: 04/2026
Post Names: Clerk, Lab Attendant, Lab Executive, Chowkidar cum Mali, Sweeper
Qualification: Graduation
Application Mode: Offline
Notification Date: 31 August 2026
Last Date: 5 October 2026
Job Location: Ludhiana, Punjab
Official Website: prsc.punjab.gov.in
Important Dates
उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए-
Notification Release Date: 31 August 2026
Application Last Date: 5 October 2026
Application Mode: Offline
Vacancy Details
PRSC Recruitment 2026 में कुल 6 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी-
Post Name Vacancies
- Clerk 2
- Lab Attendant (Soil and Water Analysis 1
- Lab Executive (IT & Electronics Network) 1
- Chowkidar cum Mali 1
- Sweeper 1
Total 6
Eligibility Criteria for PRSC Recruitment 2026
PRSC भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग रखी गई है.इसलिए उम्मीदवार को जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी eligibility पहले जरूर जांचनी चाहिए-
Clerk
Clerk पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Second Division या उससे अधिक के साथ Graduation पास होना जरूरी है। इसके साथ Matric स्तर तक Punjabi विषय होना चाहिए. उम्मीदवार के पास कम से कम 120 घंटे का Computer Course या DOEACC का O-Level Computer Certificate भी होना चाहिए. इसके अलावा Punjabi और English Typing Test में निर्धारित गति प्राप्त करना जरूरी है.
Lab Attendant
लैब Attendant पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और Science विषयों से पढ़ाई की होनी चाहिए. संबंधित विषयों में Physics, Chemistry और Biology सहित निर्धारित Science subjects शामिल हैं.
Lab Executive
लैब Executive पद के लिए IT, Electronics & Communication, Computer Science या Computer Science Engineering जैसे संबंधित क्षेत्र में First Class Diploma, BCA या B.Sc. की योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवार के पास Matric स्तर तक Punjabi भाषा की योग्यता होनी चाहिए.
Chowkidar cum Mali
इस पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और Matric में Punjabi विषय होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास Government Department, Autonomous Body या किसी प्रतिष्ठित संस्था में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए. Watch and Ward Training वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है.
Sweeper
Sweeper पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है. Matric में Punjabi विषय भी होना चाहिए.
Age Limit
PRSC Recruitment 2026 के लिए सामान्य अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. पंजाब के आरक्षित वर्गों और कुछ अन्य निर्धारित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जा सकती है. उदाहरण के लिए SC/BC वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष और Punjab के Persons with Disability उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष तक की सीमा बताई गई है.
Salary
PRSC में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा. Clerk, Lab Attendant और Lab Executive पदों के लिए Pay Level 2 के तहत ₹19,900 का वेतनमान है. वहीं Chowkidar cum Mali और Sweeper पदों के लिए Pay Level 1 के तहत ₹18,000 का वेतनमान निर्धारित है.
Selection Process
PRSC Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों के Bio-data की Screening की जा सकती है. इसके बाद पद के अनुसार परीक्षा और टेस्ट होंगे.
- Punjabi Language Qualifying Test
- Written Test
- Skill Test
- Typing Test
- Physical Test
How to Apply for PRSC Recruitment 2026?
PRSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन Offline Mode में करना होगा. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं.
- सबसे पहले PRSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- Recruitment Section में Advertisement No. 04/2026 देखें.
- भर्ती का Official Notification और Prescribed Application Form डाउनलोड करें.
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
- अपनी योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेजों की Self-Attested Copies लगाएं.
- अपनी Category के अनुसार Application Fee जमा करें.
- Fee Payment का Proof भी आवेदन के साथ लगाएं.
- अगर आप पहले से किसी नौकरी में हैं तो जरूरत के अनुसार Proper Channel/NOC से संबंधित दस्तावेज लगाएं.
- पूरा आवेदन Registered Post, Speed Post या By Hand PRSC कार्यालय में जमा करें.
- ध्यान रखें कि आवेदन 5 अक्टूबर 2026 तक PRSC कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए.
Where to Send Application?
भरा हुआ आवेदन फॉर्म जरूरी दस्तावेजों के साथ इस पते पर भेजना होगा-
The Director,
Punjab Remote Sensing Centre (PRSC),
PAU Campus, Ludhiana – 141004, Punjab
उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन भेजने के बाद पोस्ट की रसीद और आवेदन फॉर्म की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.
Disclaimer
इस आर्टिकल में PRSC Recruitment 2026 से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दी गई है. पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों में बदलाव संभव है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले PRSC की ऑफिसियल वेबसाइट और Official Notification जरूर देखें. किसी भी जानकारी में अंतर होने पर आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी ही मान्य होगी.