GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: GAIL (India) Limited ने Executive Trainee भर्ती 2026 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है. यह भर्ती GATE 2027 Score के आधार पर की जाएगी. GAIL ने 1 सितंबर 2026 को इसका पहला Advertisement जारी किया है.
इस भर्ती के लिए Chemical, Electrical, Instrumentation और Mechanical Engineering Discipline में Executive Trainee के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अभी GAIL ने पदों की कुल संख्या जारी नहीं की है. कंपनी के अनुसार Detailed Advertisement फरवरी 2027 में जारी किया जाएगा, जिसमें Vacancy और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी.
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले GATE 2027 Exam में शामिल होना होगा. इसके बाद GAIL की वेबसाइट पर GATE 2027 Registration Number के साथ अलग से Online Application करना होगा.
GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: Overview
- Organization Name: GAIL (India) Limited
- Post Name: Executive Trainee
- Disciplines: Chemical, Electrical, Instrumentation, Mechanical
- Recruitment Basis: GATE 2027 Marks
- Advertisement No.: GAIL/OPEN/ET/1/2026
- Advertisement Date: 1 September 2026
- Application Mode: Online
- Application Start Date: 17 February 2027
- Last Date: 18 March 2027
- Official Website: gailonline.com
GAIL Executive Trainee Vacancy 2026
अभी GAIL ने Executive Trainee Recruitment 2026 के लिए कुल Vacancy की संख्या जारी नहीं की है. 1 सितंबर 2026 को जारी Advertisement में केवल भर्ती के लिए Disciplines और Eligibility की जानकारी दी गई है. GAIL के अनुसार Detailed Advertisement February 2027 में जारी किया जाएगा. उसी समय अलग-अलग Discipline के लिए Vacancy की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण Details सामने आएंगी.
GAIL Executive Trainee Posts
इस भर्ती में चार Engineering Disciplines के लिए Executive Trainee के पद होंगे-
- Executive Trainee (Chemical)
- Executive Trainee (Instrumentation)
- Executive Trainee (Electrical)
- Executive Trainee (Mechanical)
उम्मीदवार अपनी Engineering Branch के अनुसार केवल एक Discipline के लिए आवेदन कर सकेंगे. एक से अधिक Post/Discipline के लिए आवेदन करने पर उम्मीदवारो पर विचार नहीं किया जाएगा.
Educational Qualification
GAIL Executive Trainee के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित Engineering Discipline में Bachelor Degree होनी चाहिए. General, EWS और OBC (NCL) उम्मीदवारों के लिए कम से कम 65% Marks जरूरी हैं. वहीं SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को निर्धारित परिस्थितियों में 60% Marks के साथ आवेदन करने की छूट दी गई है. Engineering Degree के रूप में B.E., B.Tech. या B.Sc. Engineering को स्वीकार किया जाएगा. संबंधित Branch के अनुसार कुछ Equivalent Disciplines को भी योग्य माना गया है.
Chemical Engineering
Chemical के लिए Chemical, Petrochemical, Chemical Technology, Petrochemical Technology, Chemical Technology & Polymer Science और Chemical Technology & Plastic Technology जैसी Branch मान्य हैं.
Instrumentation Engineering
Instrumentation, Instrumentation & Control, Electronics & Instrumentation, Electrical & Instrumentation, Electronics और Electrical & Electronics जैसी Branch इस Discipline के लिए मान्य हैं.
Electrical Engineering
Electrical, Electrical Electronics & Power, Electrical & Electronics और Electrical & Power Branch के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
Mechanical Engineering
Mechanical, Production, Production & Industrial, Manufacturing और Mechanical & Automobile Branch को Mechanical Discipline के लिए माना गया है.
Passing Year Eligibility
इस भर्ती में सभी Engineering Graduates आवेदन नहीं कर सकते. GAIL के नियम के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने अपनी Bachelor Engineering Degree 2026 में पूरी की है, वे इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार है.
इसके अलावा 2026-27 में Final Year Engineering में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. Final Year उम्मीदवारों को निर्धारित Marks पूरे करने के साथ अपनी Final Degree/Provisional Degree और सभी जरूरी Mark Sheets निर्धारित समय तक जमा करनी होंगी.जिन उम्मीदवारों ने Engineering Degree 2025 या उससे पहले पूरी कर ली है, वे इस भर्ती के लिए Eligible नहीं हैं.
Age Limit
GAIL Executive Trainee Recruitment के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए. Age की गणना 18 March 2027 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार Age Relaxation मिलेगा.
Selection Process
GAIL Executive Trainee का Selection मुख्य रूप से GATE 2027 Marks के आधार पर किया जाएगा. GATE 2027 में प्राप्त Marks और भर्ती की आवश्यकता के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की Selection Process के लिए Shortlist किया जाएगा.
इसके बाद Shortlisted Candidates को GAIL द्वारा निर्धारित आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. नियुक्ति से पहले उम्मीदवार का Medical Fitness भी जरूरी होगा.
Important Dates
GAIL द्वारा जारी की गयी महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार है-
- Advertisement Date: 1 September 2026
- Detailed Advertisement: February 2027
- Online Application Start: 17 February 2027, 11:00 AM
- Online Application Last Date: 18 March 2027, 6:00 PM
How to Apply Online for GAIL Executive Trainee Recruitment?
GAIL Executive Trainee Recruitment के लिए Application Online माध्यम से किया जाएगा. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए Steps को Follow कर सकते हैं-
- सबसे पहले GAIL की Official Website पर जाएं.
- Website के Careers Section को Open करें.
- Executive Trainee Recruitment से संबंधित Advertisement और Apply Online Link खोजें.
- अपने GATE 2027 Registration Number के साथ Application Form भरें.
- अपनी Personal और Educational Details ध्यान से दर्ज करें.
- जरूरी Documents Upload करें.
- Application Form को Submit करें.
- यदि Application Fee लागू होती है, तो उसे निर्धारित माध्यम से जमा करें.
- अंत में Submitted Application Form का Printout या PDF सुरक्षित रख लें.
Documents Required
आवेदन और आगे की Selection Process के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी Documents तैयार रखने चाहिए. इनमें Engineering Degree/Provisional Certificate, सभी Semester की Mark Sheets, GATE 2027 Admit Card और Registration Number आदि शामिल हैं.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अपने Category Certificate भी तैयार रखने चाहिए. CGPA/OGPA वाले उम्मीदवारों को University द्वारा जारी Percentage Conversion Certificate की जरूरत पड़ सकती है.
GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 Download Link
GAIL Executive Trainee Recruitment का Official Advertisement GAIL की Careers Website पर उपलब्ध है. उम्मीदवार वहीं से Notification PDF और भर्ती से जुड़ी नई जानकारी देख सकते हैं.
Official Notification: GAIL Executive Trainee Recruitment Official Notification
Disclaimer
यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए प्रदान की गई है. GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 से संबंधित Vacancy, Eligibility, Selection Process, Important Dates और अन्य विवरणों में बदलाव संभव है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले GAIL (India) Limited की Official Website और Official Notification को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें. भर्ती से संबंधित अंतिम और मान्य जानकारी केवल GAIL द्वारा जारी ऑफिसियल Notification को ही माना जाएगा. इस जानकारी के आधार पर होने वाले किसी भी आवेदन, निर्णय या नुकसान के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा.