GPCB Bank Clerk Recruitment 2026: Clerk पदों के लिए आवेदन शुरू, 31 अगस्त है अंतिम तारीख

GPCB Bank Clerk Recruitment

GPCB Bank Clerk Recruitment 2026: गांदेवी पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक (जीपीसीबी) ने हाल ही में क्लर्क पदों के लिए भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.  बैंक की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट gpcb.bank.in के माध्यम से पूरी की जा सकती है. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें.

GPCB Bank Clerk Recruitment 2026: Overview

  • Post Name:                                   Clerk (Clerical Cadre)
  • Total Vacancies:                         13
  • Application Mode:                    Online
  • Application Start:                    10 August 2026
  • last date to Apply:                    31 August 2026
  • Interview Centre:                     Gandevi
  • Official Website:                       www.gpcb.bank.in

Notification PDF

गुजरात के नवसारी जिले के पारसीवाड़, गांदेवी स्थित गांदेवी पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने 10 अगस्त 2026 को क्लर्क भर्ती 2026 की ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, जैसे आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता और अन्य जरूरी निर्देश, उम्मीदवार नोटिफिकेशन PDF में देख सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

Education Qualification

GPCB Bank Clerk Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree होनी चाहिए और कम से कम 55% Marks प्राप्त होने चाहिए. BA Degree वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए eligible नहीं हैं. Engineering में केवल Information Technology और Computer Science से संबंधित डिग्री को स्वीकार किया गया है. इसके अलावा CA Intermediate और CMA Intermediate पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार को Gujarati, English और Computer का ज्ञान होना चाहिए.

Age limit

GPCB Clerk Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 10 अगस्त 2026 को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.  उम्मीदवार का जन्म 10 अगस्त 1998 से पहले और 10 अगस्त 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए.

Application Fees

इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों के लिए ₹500 + 18% GST यानी कुल ₹590 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. Application Fee का भुगतान केवल Online Mode से किया जा सकता है और यह Non-Refundable है.

Selection Process

GPCB Bank Clerk Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का Selection दो चरणों में होगा। सबसे पहले Online Written Examination आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल और Shortlisted उम्मीदवारों को Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा.

Online Exam में Reasoning, English Language, Computer Knowledge, General Awareness with Banking Awareness और Numerical Ability से प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में कुल 200 Questions और 200 Marks होंगे तथा समय 180 मिनट रहेगा. गलत उत्तर के लिए 1/4 Negative Marking भी होगी.

  1. Online Examination Pattern
  2. Interview

How to Apply for GPCB Bank Clerk Recruitment 2026?’

GPCB Bank Clerk भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दी गयी है.

  1. सबसे पहले GPCB Clerk Apply Online करने के लिए बैंक की official website gpcb.bank.in पर जाएं.
  2. वहां Apply Online लिंक खोलकर New Registration करें.
  3. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
  4. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके इसे सबमिट कर दे.

Disclaimer:

इस आर्टिकल में GPCB Bank Clerk Recruitment 2026 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जो ऑफिसियल नोटिफिकेशन एवं उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य सभी शर्तों की पुष्टि बैंक द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से अवश्य करें. भर्ती से संबंधित किसी भी बदलाव, संशोधन या अपडेट के लिए केवल Gandevi Peoples Co-operative Bank की ऑफिसियल वेबसाइट को ही मान्य स्रोत माना जाए. इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के आधार पर होने वाली किसी भी त्रुटि या नुकसान के लिए लेखक/वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *