Union Bank of India SO Recruitment 2026 | यूनियन बैंक में 395 पदों पर निकली भर्ती 2026, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Union Bank of India SO Recruitment

Union Bank of India SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में स्पेशलिस्ट ऑफिसर और जनरल बैंकिंग ऑफिसर पदों के लिए कुल 395 पदों की भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो यूनियन बैंक में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, वे 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो गयी है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नही किया है, वे जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे.

Union Bank of India SO Recruitment 2026: Overview

  • Organization Name:                   Union Bank of India
  • Recruitment Name:                    Union Bank Recruitment Project 2026–27
  • Total Vacancies:                           395
  • Application Start Date:               21.07.2026
  • Last Date to Apply:                      10.08.2026
  • Mode of Application:                  Online only
  • Job Location:                                Anywhere in India (Bank’s sole discretion)
  • Official Website:                           www.unionbankofindia.co.in

Vacancy Details

इस भर्ती अभियान के लिए कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी. अलग-अलग स्केल और विभागों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं-

मुख्य पद इस प्रकार हैं-

  1. Manager
  2. Senior Manager
  3. Chief Manager
  4. Assistant General Manager
  5. Deputy General Manager

Eligibility Criteria For Union Bank of India SO Recruitment

Union Bank of India SO Recruitment के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक- योग्यता इस प्रकार है-

Education Qualification

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. सामान्य रूप से उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए.  कुछ पदों के लिए B.E., B.Tech, MCA, MBA, CA, ICWA, CFA या अन्य प्रोफेशनल डिग्री तथा संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक हो सकता है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद से संबंधित योग्यता ऑफिसियल नोटिफिकेशन में अवश्य देखनी चाहिए.

Age Limit

इस भर्ती में आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. सामान्य रूप से न्यूनतम आयु लगभग 22 से 25 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 से 50 वर्ष तक रखी गई है. अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा में अंतर हो सकता है. सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, PwBD और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

How to Apply for Union Bank of India SO Recruitment 2026?

Union Bank of India SO भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न- प्रकार है-

  • चरण:01 सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
  • चरण:02 इसके बाद होम- पेज पर भर्ती और करियर के सेक्शन पर क्लिक करें.
  • चरण:03 फिर दिए गये Union Bank of India SO Notification PDF पर क्लिक करें.
  • चरण:04 इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें.
  • चरण:05 फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान-पूर्वक भरें.
  • चरण:06 मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
  • चरण:07 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान, इसे सबमिट कर दें.

Selection Process

यूनियन बैंक में स्केल III तक के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी केवल उम्मीदवारों की सुविधा और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है. भर्ती से संबंधित विवरण ऑफिसियल नोटिफिकेशन और उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर तैयार किए गए हैं. आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे Union Bank of India द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के अनुसार आवेदन करें.

भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों या अन्य किसी भी जानकारी में बैंक द्वारा समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है. यदि इस लेख में दी गई किसी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन में कोई अंतर पाया जाता है, तो आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी ही अंतिम और मान्य होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *