NLC Apprentice Recruitment 2026: अगर आप आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और किसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो NLC India Limited (NLCIL) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है. कंपनी ने वर्ष 2026 के लिए कुल 1235 Apprentice पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.
इस भर्ती के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन (डिप्लोमा), इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक व योग्य उम्मेदवार जारी किये गये नोटिफिकेशन के अनुसार 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
NLC Apprentice Notification PDF 2026
एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए दो अलग-अलग अप्रेंटिसशिप नोटिफिकेशन जारी किये गये है. अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ की जाँच कर लें. नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ में भर्ती से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी दी गयी है. नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड करने का सीधा लिंक निचे दिया गया है.
NLC Apprentice Recruitment 2026: Overview
- Organization Name: NLC India Limited (NLCIL)
- Posts Graduate: Apprentice, Technician (Diploma) Apprentice & Trade Apprentice
- Total Vacancies: 1,235
- Recruitment Name: NLC Apprentice Recruitment 2026
- Educational Qualification: ITI / Diploma / Degree in Relevant Discipline
- Selection Process: Merit List & Document Verification
- Apply Online Start: 29th July 2026
- Last Date to Apply: 11th August 2026
- Official Website: nlcindia.in
NLC Apprentice Vacancy Details
एनएलसी इंडिया लिमिटेड कुल 1,235 Apprentice पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जो निम्न प्रकार है-
Project Affected Persons (PAP): 875
Wards of NLC Employees & Contract Workmen: 360
Educational Qualification
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ की जाँच कर लें.
- ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में ITI पास होना चाहिए.
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना आवश्यक है.
- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए BE या B.Tech डिग्री अनिवार्य है.
- नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक होगी.
Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.
How to Apply For NLC Apprentice Vacancy 2026?
NLC Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-
- चरण:01 सबसे पहले NLC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- चरण:02 इसके बाद होम पेज पर दिए गये Apply Online लिंक पर करें.
- चरण:03 आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- चरण:04 आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
- चरण:05 आवश्यक दस्तावेजो को उपलोड कर दें.
- चरण:06 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर इसे सबमिट कर दें.
- चरण:07 भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट-आउट निकलवा लें.
Selection Process
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा. मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. दस्तावेजों का सफल सत्यापन होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा.
Salary
एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने वजीफा दिया जाएगा यह वजीफा उम्मीदवार की अप्रेंटिस श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तय किया गया है. व्यापार (ट्रेड) प्रशिक्षु को ₹11,040 प्रति माह, तकनीशियन प्रशिक्षु को ₹12,524 प्रति माह तथा इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग दोनों श्रेणियों के स्नातक प्रशिक्षुओं को ₹15,028 प्रति माह वजीफा मिलेगा. यह राशि प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए दी जाती है. इससे प्रशिक्षु अपने दैनिक खर्चों का बेहतर तरीके से प्रबंधन कर सकते हैं और बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. यह वजीफा युवाओं को कौशल विकास और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है.
Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी NLC India Limited (NLCIL) द्वारा जारी ऑफिसियल भर्ती अधिसूचना के आधार पर तैयार की गई है. भर्ती से संबंधित पात्रता, रिक्तियों की संख्या, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, स्टाइपेंड तथा अन्य नियमों में समय-समय पर बदलाव संभव है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार NLC India Limited की ऑफिसियल वेबसाइट और आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें. किसी भी त्रुटि, परिवर्तन या आवेदन प्रक्रिया में होने वाली असुविधा के लिए लेखक या प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होगा. अंतिम एवं प्रमाणिक जानकारी केवल ऑफिसियल नोटिफिकेशन ही मानी जाएगा.