NICL Assistant Recruitment 2026: एनआईसीएल ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर 500 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो एनआईसीएल में सहायक पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वे 18 जुलाई से आवेदन कर सकते है. ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 7 अगस्त तक खुली रहेगी. अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने कुल 500 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी जारी किये गये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को ध्यान-पूर्वक पढ़ लें.
NICL Assistant Recruitment 2026: Notification PDF
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने Assistant (Class III) भर्ती 2026 के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए बीमा क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है. विस्तृत Notification PDF जल्द ही ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. जिसमें रिक्तियों, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PDF जारी होने के बाद सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें.
NICL Assistant Bharti 2026 : Hightlights
- Organization Name: National Insurance Company
- Post Name: Assistant
- Total Vacancies: 500
- Application Mode: Online
- Application Start: 18 July 2026
- Last Date to Apply: 7 August 2026
- Age Limit: 21 to 30 Years
- Salary: Rs. 36,290 in a metro city
- Official website: www.nationalinsurance.nic.co.in
Vacancy Details
NICL Assistant Recruitment 2026 के लिए कुल 500 Assistant (Class III) पदों पर भर्ती की जाएगी. जारी संक्षिप्त अधिसूचना में केवल कुल रिक्तियों की संख्या बताई गई है. श्रेणीवार (Category-wise) और राज्यवार (State-wise) वैकेंसी का पूरा विवरण विस्तृत Notification PDF के साथ जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपनी श्रेणी और राज्य के अनुसार रिक्तियों की जानकारी अवश्य जांचें और उसी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
Salary
National Insurance Company Assistant Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को ₹36,290 प्रति माह के शुरुआती मूल वेतन के साथ आकर्षक सैलरी दी जाएगी. वेतनमान ₹36,290–₹1,00,865 तक निर्धारित है, जिसमें समय-समय पर वेतन वृद्धि का लाभ मिलता है. सैलरी के अलावा कर्मचारियों को आवास भत्ता, समूह चिकित्सा बीमा, अवकाश यात्रा सहायता (LTC) और अन्य कर्मचारी सुविधाएं भी कंपनी के नियमों के अनुसार प्रदान की जाती हैं. इसलिए, NICL Assistant का पद बेहतर वेतन और शानदार सरकारी सुविधाओं के कारण उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प माना जाता है.
NICL Assistant Eligibility Criteria 2026
NICL Assistant भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निचे दिए गये पात्रता- मानदंडो को पूरा करना होगा-
Education Qualification
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए.
- केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
Application Form
National Insurance Company द्वारा निकाली गयी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार 18 जुल्याई से आवेदन कर सकते है. आवेदन फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले लागू शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू होने के बाद, फॉर्म जमा करने में अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा.
Application Fees
NICL Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen उम्मीदवारों को केवल ₹100/- सूचना शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850/- (सूचना शुल्क सहित) निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के द्वारा आवेदन प्रक्रिया के दौरान किया जा सकता है.
Selection Process
NICL Assistant भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-
- Preliminary Exam
- Mains Exam
- Regional Language Test
How to Apply For NICL Assistant Recruitment 2026?
NICL Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निचे दी गयी है-
- चरण: 01 सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- चरण:02 इसके बाद होम पेज पर दिए गये आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- चरण:03 अब आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान-पूर्वक भरें.
- चरण:04 मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को उपलोड कर दें.
- चरण:05 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर इसे सबमिट कर दें.
- चरण:06 भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी विभिन्न उपलब्ध स्रोतों और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ के आधार पर तैयार की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ऑफिसियल वेबसाइट और जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें. भर्ती से संबंधित पदों की संख्या, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों में बदलाव संभव है. किसी भी प्रकार की त्रुटि या बदलाव के लिए लेखक की जिम्मेदार नहीं होगी. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी जानकारी की पुष्टि स्वयं आधिकारिक स्रोत से करें.