NFR Apprentice Recruitment 2026: Northeast Frontier Railway (NFR) ने हाल ही में वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित एनएफआर के विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं में कुल 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. रेलवे में अप्रेंटिस के रूप में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य आवश्यक जानकारी को ध्यान से जरूर देखें. नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का सीधा लिंक निचे दिया गया है. भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें.
Overview of NFR Apprentice Recruitment 2026
- Organization Name: Northeast Frontier Railway (NFR)
- Application Number: NFR/NAPS/ACT APP./2026
- Name of Post: Apprentice
- Application Dates: 20 July 2026 (9 AM) to 19 August 2026 (5:30 PM)
- Total Vacancies: 6777
- Eligibility Criteria: 10th/10+2th/ITI
- Salary: Rs. 9,600/- to Rs. 11,040 per month.
- Official Website: www.nfr.indianrailways.gov.in
NFR Apprentice Vacancy 2026
Unit (Division/Workshop) Number of Vacancies
- Katihar (KIR) & Tindharia (TDH) Workshop 1103
- Alipurduar (APDJ) 651
- New Bongaigaon Workshop (NBQS) 881
- Rangiya (RNY) 750
- Lumding (LMG) 1274
- Tinsukia (TSK) 860
- Dibrugarh Workshop (DBWS) 763
- Headquarters (HQ)/Maligaon 495
Eligibility Criteria For NFR Apprentice Vacancy 2026
NFR Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को निचे दिए गये पात्रता- मानदंडो को पूरा करना होगा-
Education Qualification
NFR Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की शैक्षणिक- योग्यता इस प्रकार है-
Medical Laboratory Technician (Pathology) & Medical Laboratory Technician (Radiology)
इन पदों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों में न्यूनतम 50% अंक होने के साथ- साथ 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयो को शामिल किया गया हो.
All trades except Medical Laboratory Technician (Pathology/Radiology)
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही अधिसूचित व्यापार में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र (आईटीआई) या एनसीवीटी/एससीवीटी से अनंतिम प्रमाण पत्र होना चाहिए.
Age limit
NFR Apprentice Vacancy 2026 के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गयी है. अधिक जानकारी के लिए जारी किये गये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
Application Fees
एनएफआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग- अलग निर्धारित किया गया है. जिसमें सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) अभ्यर्थियों को 100 रूपये का भुगतान करना होगा. इसके अलावा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईबीसी उम्मीदवार और महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) को आवेदन शुल्क में छुट दी गयी है.
Selection Process
एनएफआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा-
- Merit List
- Document Verification
NFR Apprentice Salary Structure
NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा. वर्तमान अधिसूचना के अनुसार प्रथम वर्ष में ₹9,600 प्रति माह, दूसरे वर्ष में ₹10,560 प्रति माह तथा तीसरे वर्ष में ₹11,040 प्रति माह तक स्टाइपेंड मिल सकता है. स्टाइपेंड की राशि में समय-समय पर संबंधित प्राधिकरण द्वारा संशोधन किया जा सकता है.
Application Form
NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन और e-KYC अवश्य पूरा कर लें. इसके साथ ही 10वीं/12वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें. आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर दें.
How to Apply For NFR Apprentice Recruitment 2026 ?
NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों को फॉलो करें-
- सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- होमपेज पर दिए गये आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया पंजीकरण करें.
- लॉग इन करें और अपनी शैक्षणिक योग्यताएं, व्यक्तिगत विवरण और यूनिट, विभाग और ट्रेड के लिए अपनी प्राथमिकताएं भरें.
- मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को उपलोड करो.
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके इसे सबमिट कर दो.
- भविष्य के सन्दर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लो.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल उम्मीदवारों की सुविधा और सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है.भर्ती से संबंधित विवरण ऑफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार किए गए हैं, लेकिन समय-समय पर विभाग द्वारा नियमों, पात्रता, रिक्तियों, तिथियों या अन्य शर्तों में परिवर्तन किया जा सकता है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें. इस आर्टिकल में किसी भी अनजाने त्रुटि, टाइपिंग मिस्टेक या बाद में हुए संशोधन के लिए वेबसाइट उत्तरदायी नहीं होगी। अंतिम एवं प्रमाणिक जानकारी केवल ऑफिसियल नोटिफिकेशन और संबंधित विभाग द्वारा जारी निर्देश ही माने जाएंगे.