RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Answer Key 2026 Out | आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Answer Key

RRB NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा 2026 की ऑफिसियल  आंसर की 15 जुलाई 2026 को जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से RRB की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉग इन करके Answer key डाउनलोड कर सकते है.  अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई गलती नजर आती है, तो उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.  आंसर – की से सम्बंधित जानकारी के लिए निचे दिए गये आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें.

RRB NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key: Overview

  • Exam Name:                                          RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam 2026
  • Organization Name:                          Railway Recruitment Boards (RRBs)
  • CBT 2 Exam Date:                              10 July 2026
  • Advertisement Number:                CEN No. 06/2025
  • Answer Key Release Date:             15 July 2026
  • Last Date to Raise Objection:       22 July 2026
  • Official Website:                                Regional RRB Websites

NTPC Graduate CBT 2 Answer Key 2026 Link Active

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा 2026 की Answer Key जारी कर दी है। इसकी लिंक सभी रेलवे भर्ती बोर्डों की ऑफिसियल वेबसाइटों पर सक्रिय कर दी गई है. उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे से 22 जुलाई 2026 को रात 11:55 बजे तक अपनी Answer Key देख सकते हैं. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रश्न पत्र और दिए गए उत्तरों को ध्यान से जांच लें. यदि किसी प्रश्न या उत्तर में कोई गलती दिखाई देती है, तो निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. लिंक बंद होने से पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की को डाउनलोड या सुरक्षित रूप से सेव कर लें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके.

How to Download RRB NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key 2026?

RRB NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key 2026 डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गये चरणों को फॉलो करें-

  • चरण:01 सबसे पहले संबंधित आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
  • चरण:02 इसके बाद RRB NTPC ग्रेजुएट CBT 2 Answer Key 2026  लिंक पर क्लिक करें.
  • चरण:03 अब क्रेडेंशियल जानकारी को ध्यान- पूर्वक  भरते हुए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
  • चरण:04  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लॉग इन करके आंसर- की देख सकते है.
  • चरण:05 भविष्य के संदर्भ में Answer Key को डाउनलोड को कर के रख लें.

Raise Objection Link

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 आंसर की 2026 पर यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 15 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए उम्मीदवार को रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर संबंधित प्रश्न का चयन करना होगा और अपने दावे के समर्थन में सही प्रमाण भी अपलोड करना होगा.

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 शुल्क तथा लागू बैंक सेवा शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है. यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो बैंक सेवा शुल्क काटकर ₹50 की राशि उसी बैंक खाते या भुगतान माध्यम में वापस कर दी जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। इसलिए उम्मीदवार समय सीमा के भीतर सभी जानकारी ध्यान से भरें और आवश्यक प्रमाण के साथ ही अपनी आपत्ति दर्ज करें.

Disclaimer 

यह आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है. RRB NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key 2026 से संबंधित सभी तिथियाँ, प्रक्रियाएँ, शुल्क एवं अन्य जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन और संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी निर्णय से पहले संबंधित RRB की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना एवं नोटिस अवश्य जांच लें. इस आर्टिकल में दी गई जानकारी में किसी त्रुटि, परिवर्तन या आधिकारिक अपडेट के लिए लेखक/वेबसाइट उत्तरदायी नहीं होगी. आधिकारिक सूचना को ही अंतिम एवं मान्य माना जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *