RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आपना फॉर्म जमा करवा दें. आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो गयी है. इस भर्ती के लिए कुल 119 पदों पर भर्ती निकाली गयी है. चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 का वेतनमान मिलेगा, जिसमें शुरुआती बेसिक सैलरी ₹35,400 प्रति माह निर्धारित किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ऑफिसियल अधिसूचना में देख सकते हैं.
RRB Section Controller Recruitment 2026: Notification PDF
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन पीडीएफ सभी क्षेत्रीय आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइटों पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड करके भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते है. इस भर्ती के लिए कुल 119 पद निकाले गये है. अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा. रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है.
RRB Section Controller Recruitment 2026: Overview
- Conducting Body: Railway Recruitment Board
- Post Name: Section Controller
- Application Mode: Online
- Vacancy: 119
- CEN No. : 03/2026
- Age Limit: 20 to 33 years
- Application Start: 15 July v2026
- Last Date: 14 August 2026
- Salary Rs.: 35,400
- Official website: www.rrbapply.gov.in/RRB regional websites
Eligibility Criteria For RRB Section Controller Recruitment 2026
RRB Section Controller Bharti के लिए आवेदन करने योग्य उम्मीदवारों को निचे दिए- गये पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा-
Education Qualification
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक- योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है. उम्मीदवार की डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी हो जानी चाहिए।
Age Limit
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गयी है. सरकार के प्रावधान के अनुसार आयु सीमा में निर्धारित छुट दी गयी है.
Application Form
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपना सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी, ताकि भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी समय पर मिल सके. योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए निचे आवेदन करने का सीधा लिंक दिया गया है.
Application Fees
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है. सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 का भुगतान करना होगा. वहीं महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.
How to Apply For RRB Section Controller Recruitment 2026?
RRB Section Controller Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-
- सबसे पहले आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और सेक्शन कंट्रोलर CEN 03/2026 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ खोले.
- आवेदन करने के लिए अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण भरें.
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) से करें.
- आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले भरी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसकी रसीद या कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
Selection Process
RRB Section Controller भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-
- Computer-Based Test (CBT)
- Computer-Based Aptitude Test (CBAT)
- Document Verification (DV)
- Medical Examination
RRB Section Controller Salary 2026
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के अनुसार वेतन दिया जाएगा. यह पद वेतन स्तर-6 के अंतर्गत आता है, जिसमें शुरुआती मूल वेतन ₹35,400 प्रति माह निर्धारित है. इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. उम्मीदवारों का कुल वेतन उनके कार्यस्थल और मिलने वाले भत्तों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 से संबंधित ऑफिसियल नोटिफिकेशन और सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट और जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें. भर्ती से जुड़ी तिथियों, पात्रता, पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया या अन्य किसी भी नियम में बदलाव होने पर आधिकारिक सूचना ही मान्य होगी. किसी भी प्रकार की गलती या अपडेट के लिए उम्मीदवार स्वयं ऑफिसियल स्रोत से जानकारी की पुष्टि करें.