RSSB CET 12th Level Online Form 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Common Eligibility Test (CET) Senior Secondary Level 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. राजस्थान में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा को पास करना बेहद जरुरी है. क्योंकि CET स्कोर के आधार पर विभिन्न सरकारी भर्तियों में आवेदन करने का अवसर मिलता है।
राजस्थान सरकार की विभिन्न 12वीं स्तर की भर्तियों में आवेदन करने के लिए CET में शामिल होना आवश्यक है। संबंधित भर्ती के लिए निर्धारित न्यूनतम CET स्कोर प्राप्त करना आवश्यक होगा. राजस्थान सीईटी आवेदन फॉर्म 24 जून 2026 से शुरू हो गये है, जो 23 जुलाई 2026 तक चालू रहेंगे.
इस आर्टिकल में RSSB CET 12th Level Online Form 2026 Notification PDF, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण प्रक्रिया दी गयी है.
RSSB CET 12th Level Notification Out
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस अधिसूचना में आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं.
जो उम्मीदवार राजस्थान की विभिन्न 12वीं स्तर की सरकारी भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए CET परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.
RSSB CET 12th Level: Overview
Exam Name: Rajasthan CET 2026 (Senior Secondary Level)
Conducting Body: Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Notification Status: Released
Application Start: 24 June 2026
Last Date: 23 July 2026
Exam Level: Senior Secondary (12th)
Exam Date: 23 to 25 October 2026
State: Rajasthan
Official Website: rssb.rajasthan.gov.in
Posts for the Rajasthan CET (12th Level) 2026
राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 राज्य के 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है. इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. CET स्कोर के आधार पर वनपाल, कांस्टेबल, जमादार ग्रेड-II, क्लर्क ग्रेड-II, जूनियर असिस्टेंट और अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी.
इसके अलावा वन विभाग, पुलिस विभाग, सचिवालय, कृषि विपणन बोर्ड, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जयपुर विकास प्राधिकरण तथा अन्य सरकारी विभागों में भी विभिन्न पदों के लिए CET स्कोर मान्य होगा. इसलिए जो अभ्यर्थी राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए CET 2026 परीक्षा एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.
Education Qualification
राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. चाहे उम्मीदवार ने आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स किसी भी संकाय से 12वीं पास की हो, वह इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है.
CET परीक्षा राजस्थान सरकार के विभिन्न 12वीं स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को पूरा करते हैं.
Age limit
राजस्थान CET 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना Official Notification में निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी, इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अपनी आयु पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए.
How To Apply For RSSB CET 12th Level Online Form 2026?
RSSB CET 12th Level Online Form 2026 भरने के लिए निचे दिए गये पॉइंटो को ध्यान में रखें-
- सबसे पहले RSSB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए.
- इसके बाद होमपेज पर दिए गये Rajasthan CET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- फिर SSO ID से लॉग इन करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
- मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
- लास्ट में श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें.
- भविष्य के संदर्भ में आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल सूचना एवं शैक्षणिक उद्देश्य से तैयार किया गया है. RSSB CET 12th Level Online Form 2026 से संबंधित सभी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन एवं उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रदान की गई है. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन तथा ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी को अवश्य जांच लें. आवेदन तिथियों, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा कार्यक्रम, शुल्क या अन्य किसी भी विवरण में परिवर्तन होने पर आधिकारिक सूचना को ही अंतिम एवं मान्य माना जाएगा. इस आर्टिकल के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक उत्तरदायी नहीं होगा।