SBI PO Notification 2026: बैंकिग परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने पीओ पदों के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो काफी लम्बे समय से बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे है वे अब प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इस भर्ती के लिए कुल 1500 पद निकले गये है.
यह परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है. हर साल लाखो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए आवेदन करते है. एसबीआई पीओं भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 18 जून से शुरू हो गये. आवेदन करने की ऑनलाइन विंडो 8 जुलाई तक खुली रहेगी. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए
SBI PO Notification PDF
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 18 जून को अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर पीओ पदों के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले जारी कर किये गये नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ से अपनी योग्यता की जाँच कर लें. नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड करने का सीधा लिंक निचे दिया गया है.
SBI PO Recruitment 2026: Overview
Organization Name: State Bank of India
Posts: Probationary Officer (PO)
Category: Bank Jobs
Total Vacancies: 1500
Selection Process: Prelims, Mains, Interview
Age Limit: 21 to 30 years
Probation Period: 2 Years
Salary: Rs 48,480/-
Job Location: Across India
Official Website: www.sbi.bank.in
Eligibility Criteria For SBI PO Recruitment 2026
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो एसबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित एसबीआई पीओ पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा.
Age Limit
एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छुट दी गयी है.
Education Qualification
SBI PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. जो उम्मीदवार अंतिम सेमेस्टर में है वे भी आवेदन कर सकते है.
Application Fees
एसबीआई पीओ 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
Vacancy Details
वर्ष 2026 में SBI PO Recruitment के लिए कुल 1500 पद निकाले गये है, जिसमे 1446 नए पद और 54 backlog vacancies निर्धारित की गयी है. पद श्रेणी के अनुसार निर्धारित किये गये है.
Selection Process
SBI PO Recruitment के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से किया जाएगा-
- Preliminary Exam
- Mains Examination
- Interview/GD
How to Apply for SBI PO Recruitment 2026?
SBI PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के चरणों को निचे पॉइंटो में दिए गये है-
- चरण:01 सबसे पहले एसबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये.
- चरण:02 इसके बाद होम- पेज पर दिए गये करियर सेक्शन में एसबीआई पीओ भर्ती 2026 अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
- चरण:03 इसके बाद वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें.
- चरण:04 आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
- चरण:05 इसके बाद मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
- चरण:06 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें.
- चरण:07 आप चाहे तो भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.
Salary
एसबीआई पीओ पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। वर्ष 2026 के लिए जारी नई वेतन संरचना के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर का शुरुआती मूल वेतन ₹48,480 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, भविष्य निधि (PF), चिकित्सा सुविधाएं और अन्य बैंकिंग लाभ भी प्रदान किए जाते हैं।
FAQ
ANS. SBI PO Recruitment 2026 के तहत कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ANS. इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ANS. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होना आवश्यक है।’
Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक अधिसूचना और उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। भर्ती से संबंधित नियम, पात्रता, रिक्तियों की संख्या, आवेदन तिथि या अन्य विवरण समय-समय पर बदल सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एसबीआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें। किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।