UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार Auditor and Assistant Accountant भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इस भर्ती के लिए कुल 1,829 पदों पर भर्ती निकाली गयी है.
इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जो UPSSSC PET 2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास वैध पीईटी स्कोर कार्ड है, वे Auditor and Assistant Accountant भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है. भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें.
UPSSSC Auditor and Assistant Accountant Recruitment 2026: Overview
- Organization Name: Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC), Lucknow
- Advertisement No. 14-Exam/2026
- Post Names: Auditor & Assistant Accountant
- Examination Name Auditor & Assistant Accountant Main Exam (Preliminary Eligibility Test-2025/15)
- Total Vacancies: 1,829 Posts
- Application Start 14 July 2026
- Last date to Apply: 03 August 2026
- Official Website: https://upsssc.gov.in
UPSSSC Recruitment 2026: Download Notification
यूपीएसएससी PET 2025 में शामिल हुए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले जारी किये गये ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ की जाँच कर लें. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) द्वारा जारी किये गये ऑफिसियल नोटिफिकेशन में आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन शुल्क, आदि सभी की विस्तृत जानकारी शामिल है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए निचे नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध करवाया गया है.
Eligibility Criteria for UPSSSC Recruitment 2026
UPSSSC भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की निचे दी गयी पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा-
Education Qualification
UPSSSC Auditor and Assistant Accountant Recruitment के लिए जारी किये गये नोटिफिकेशन में शैक्षणिक- योग्यता के अंतर्गत किसी विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक ( बी.कॉम .) की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना अनिवार्य है. इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर संचालन में ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा.
Preferential Qualification
जो अभ्यर्थी प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 वर्ष सेवा कर चुके हों या फिर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का ‘बी’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी.
PET-2025 Prerequisite
अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में उपस्थित होना अनिवार्य है और आयोग द्वारा जारी वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए.
Age Limit
Auditor and Assistant Accountant Recruitment के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है.
Note: UPSSSC Auditor and Assistant Accountant Recruitment के लिए केवल उत्तर प्रदेश के निवासी उम्मीदवार ही आरक्षण के लाभ के योग्य माने जायेंगे. जो निवासी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के निवासी न होने पर उम्मीदवारों को अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी में माना जाएगा.
Selection Process
UPSSSC Auditor and Assistant Accountant Recruitment के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से किया जाएगा-
- Shortlisting based on PET-2025 Score
- Written Main Examination
- Document Verification
UPSSSC Assistant Accountant Salary 2026
यूपीएसएसएससी भर्ती में निकाली गयी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की सैलरी लेवल -5 के अंतर्गत आती है, जिसके अनुसार चयनित उम्मीदवारों की सैलरी ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह तक निर्धारित है. कुछ विभागों में संशोधित वेतन ₹5,200–₹20,200, जिसमें ₹2,800 का ग्रेड पे शामिल शामिल होता है. सरकारी नियमों के अनुसार भत्तों और अन्य लाभ भी शामिल होंगे.
Apply Online link
UPSSSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सूचित कर दें की आवेदन फॉर्म 14 जुलाई शुरू होंगे. जो 3 अगस्त तक चालू रहेंगे. सभी योग्य उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजो को तैयार रखने को अंतिम तिथि से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव होते ही निचे उपलब्ध करवा दिया जाएगा.
How to Apply For UPSSSC Recruitment 2026?
UPSSSC Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया निचे दी गयी है.
- चरण:01 सबसे पहले UPSSSCऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- चरण:02 इसके बाद Live Advertisement सेक्शन में दिए गये नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
- चरण:03 PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन करके आगे बढ़ें.
- चरण:04 आवेदन फॉर्म में मांगी गयी आवश्यक जानकारी को ध्यान- पूर्वक भरें.
- चरण:05 इसके बाद मांगे गये आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
- चरण:06 अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर दें.
- चरण:07 आप चाहे तो भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी नोटिफिकेशन और विभिन्न वेबसाईटो के आधार पर तैयार की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन एवं संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, रिक्तियों की संख्या, तिथियों या अन्य विवरणों में आयोग द्वारा किसी भी समय संशोधन किया जा सकता है। किसी भी त्रुटि या परिवर्तन की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना ही अंतिम एवं मान्य होगी।