RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपने भी CEN 08/2024 के लिए आयोजित लेवल-1 की परीक्षा दी थी, तो अब कुछ ही दिन में आपका इन्तजार खत्म होने वाला है. सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में चर्चा तेज है कि रेलवे किसी भी वक्त रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर सकता है।
इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड ने 32,438 पदों के लिए जो परीक्षा आयोजित की थी, उसका रिजल्ट अगले चरण यानी Physical Efficiency Test (PET) के लिए होगा. अप्रैल 2026 में अपेक्षित यह परिणाम पीडीएफ (PDF) प्रारूप में जारी किया जाएगा।
RRB Group D Result 2026: Overview
Organization: Railway Recruitment Board (RRB)
Exam Name: RRB Group D Level-1 (CEN 08/2024)
Total Vacancies: 32,438 Posts
CBT Exam Dates: November 27, 2025 to February 10, 2026
Answer Key Date: February 17, 2026
Result Status: April 2026
Official Website: rrbcdg.gov.in and other regional websites
RRB Group D Result 2026 – Latest Update
सबसे महत्वपूर्ण जानकारी उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें उम्मीद है की रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. तेलंगाना उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार रिजल्ट 5 अप्रैल 2026 को होने वाली अगली सुनवाई तक जारी नहीं किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि छात्रों को ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने तक इंतजार करना पड़ सकता है. कोर्ट के इस फैसले ने लाखों छात्रों की धड़कनें बढ़ा दी हैं, क्योंकि फिजिकल टेस्ट (PET) की तैयारी भी इसी रिजल्ट पर टिकी है।
RRB Group D Result 2026 – Scorecard And Cut-off
रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड प्रत्येक उम्मीदवार का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड (Scorecard) भी जारी करेगा। इसमें आपके द्वारा प्राप्त किए गए अंक, नॉर्मलाइजेशन (Normalization) के बाद बढ़ा हुआ स्कोर और आपकी योग्यता स्थिति (Status) दिखाई देगी। इसके साथ ही बोर्ड श्रेणीवार (Category-wise) कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा, जिससे यह पता चलेगा कि कितने अंकों पर उम्मीदवारों का चयन अगले दौर के लिए हुआ है।
How to Download For RRB Group D Result 2026?
RRB Group D Result 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निचे दिए गये चरणों को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्र (RRB Zone) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ.
- होमपेज पर आपको “आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 (CEN 08/2024)” दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- क्लिक करते ही चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- अब अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें.
- यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो मुबारक हो! आप शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुन लिए गए हैं.
- भविष्य के संदर्भ के लिए इस फाइल को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव जरूर कर लें।
Details Mention On RRB Group D Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी निचे दिए गये विदरण को चेक कर सकते है-
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार का नाम
- पात्रता स्थिति
- कट-ऑफ मार्क्स
- न्यूनतम योग्यता
FAQs
ANS. रिजल्ट अप्रैल 2026 में जारी होने की उम्मीद है, लेकिन कोर्ट के निर्देश के कारण इसमें देरी हो सकती है।
ANS. फिलहाल रिजल्ट तुरंत जारी होने की संभावना कम है, क्योंकि अगली सुनवाई 5 अप्रैल 2026 को है।
ANS. उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर PDF में अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
Disclaimer:
यह जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के आधार पर तैयार की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने तक किसी भी तारीख या सूचना को अंतिम न मानें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट और संबंधित अपडेट के लिए केवल ऑफिसियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें। किसी भी प्रकार की गलतफहमी या नुकसान के लिए यह जानकारी जिम्मेदार नहीं होगी।