SSC GD Constable Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ चुका है। SSC GD Constable Recruitment 2026 के तहत बड़ी संख्या में भर्ती निकाली जा रही है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी के साथ सम्मानजनक जीवन चाहते हैं। यह पोस्ट आपको पूरी जानकारी आसान और सरल भाषा में देगी, ताकि आप बिना किसी परेशानी के समझ सकें।
भारतीय कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ और एनसीबी में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रतिवर्ष एसएससी जीडी परीक्षा आयोजित करता है। यह 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता प्राप्त पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का एक अच्छा अवसर है।
SSC GD Constable Recruitment 2026 | Overview
- Organization Name: Staff Selection Commission (SSC)
- Post Name: Constable
- Exam Type: National Level Exam
- Salary Pay: Level-3 (Rs 21,700-69,100)
- Job Location: Across India
- Registration Dates: 30th September to 31st October 2026
- Official Website: www.ssc.gov.in
Vacancy Details
SSC GD Constable के लिए अलग – अलग पदों पर भर्ती निकाली जायेगी, जिसे आप निचे देख सकते है-
- सीमा सुरक्षा बल (BSF)
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
- सशस्त्र सीमा बल (SSB)
- असम राइफल्स (AR)
- सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)
Eligibility Criteria
SSC GD Constable पदों के लिए पात्रता- मानदंड निर्धारित की गयी है-
Educational Qualification
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
Age Limit
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे है, उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गयी है.
Other Requirements
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए.
- शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है.
Selection Process
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनका चयन निम्न- प्रकार से किया जाएगा-
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- मेडिकल परीक्षण
SSC GD 2026 में बढ़ सकती है वैकेंसी
माना जा रहा है कि इस बार SSC GD 2026 में पदों की संख्या पहले से ज्यादा हो सकती है। इसकी वजह यह है कि अर्धसैनिक बलों में कई पद अभी भी खाली हैं और सरकार उन्हें भरने पर ध्यान दे रही है। हर साल एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती के जरिए हजारों युवाओं को नौकरी मिलती है, इसलिए इस बार भी बड़ी भर्ती आने की उम्मीद है। अगर पद बढ़ते हैं, तो यह उन युवाओं के लिए बहुत अच्छा मौका होगा जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि मौका हाथ से न निकले।
How to Apply For SSC GD Constable Recruitment 2026?
SSC GD Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को निम्न- प्रकार से बताया गया है-
- सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
- अपनी जानकारी सही-सही भरें
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म को सबमिट करें
Disclaimer:
यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सभी जानकारियां विभिन्न स्रोतों और पिछले रुझानों के आधार पर प्रस्तुत की गई हैं। भर्ती से संबंधित अंतिम और आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ही माना जाएगा. हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि दी गई जानकारी सही और अद्यतन हो, लेकिन किसी भी प्रकार की त्रुटि, बदलाव या देरी के लिए लेखक की ज्जिम्मेदारी नही होगी.