IRCTC Vacancy 2026: अगर आप भी भारतीय रेलवे (Indian Railway) का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार खबर है। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने Hospitality Monitor और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू 12 और 13 मार्च को है, यदि आप इस भर्ती के लिए रूचि रखते है, तो निचे दिए गये इंटरव्यू पते पर पहुंच जाईये.
जो लोग रेलवे की कैटरिंग कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर इंटरव्यू में शामिल होकर इस जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी के साथ डेली अलाउंस, लॉजिंग चार्ज, नेशनल हॉलिडे अलाउंस और मेडिकल अलाउंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसलिए जो अभ्यर्थी बिना परीक्षा के अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, वे इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
IRCTC Vacancy 2026: Overview
Organization Name: IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation)
Post Name: Hospitality Monitor
Total Vacancy: 43+ positions
Selection Process: Walk-in-Interview
Salary: ₹30,000 – ₹70,000 per month + allowances
IRCTC Vacancy 2026: Interview Dates
अगर आप भी Hospitality Monitor का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो नोट कर लें कि इसके लिए इंटरव्यू 12 और 13 मार्च 2026 को आयोजित किए जा रहे हैं। इंटरव्यू का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रखा गया है। जो भी उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने सभी जरूरी कागजों के साथ सिकंदराबाद में सरोजिनी देवी रोड पर स्थित ऑक्सफोर्ड प्लाजा के क्षेत्रीय कार्यालय (पहली मंजिल) पहुंचना होगा। अगर आप इस बारे में कुछ और विस्तार से जानना चाहते हैं, तो IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
- Interview Dates: 12 और 13 मार्च 2026
- Time: सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
- Venue: आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, पहली मंजिल, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड, सिकंदराबाद – 500 003
- Important Documents: अपना बायोडाटा (Resume), आधार कार्ड, फोटो और अपनी पढ़ाई के सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट साथ ले जाना न भूलें।
Eligibility Criteria For IRCTC Vacancy 2026
IRCTC Vacancy 2026 में शामिल होने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-
Educational Qualification
- होटल मैनेजमेंट: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉस्पिटैलिटी या होटल प्रशासन में B.Sc. की डिग्री।
- कुकिंग/पाक कला: इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट से BBA या MBA की डिग्री।
- कैटरिंग साइंस: होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस में B.Sc. की डिग्री।
- टूरिज्म: पर्यटन और होटल मैनेजमेंट (Tourism and Hotel Management) में MBA की डिग्री।
Age Limit
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 27 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार विशेष छूट मिलेगी। जैसे SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी (Divyang) उम्मीदवारों को 10 साल की भारी छूट दी जाएगी। वहीं, पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को उनकी सर्विस अवधि के साथ 3 साल की अतिरिक्त राहत मिलेगी।
How to Apply For IRCTC Vacancy 2026?
इस भर्ती के लिए आपको कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है, बल्कि सीधा इंटरव्यू के लिए जाना है,जिसके लिए आपको मनीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले IRCTC की Official Website पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
- फॉर्म को सही-सही भरें और उस पर अपनी लेटेस्ट फोटो चिपकाएं।
- अपने सभी Documents (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, आधार कार्ड, कास्ट सर्टिफिकेट) की ओरिजिनल और फोटोकॉपी तैयार रखें।
- निर्धारित तारीख (12-13 मार्च 2026) को इंटरव्यू वेन्यू पर समय से पहुंच जाएं।
- वहां आपका Document Verification होगा और उसके बाद Personal Interview लिया जाएगा।
Disclaimer
यह जानकारी इंटरनेट और समाचार पत्रों के माध्यम से जुटाई गई है। भर्ती से संबंधित अंतिम निर्णय और अधिक जानकारी के लिए कृपया IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। भर्ती प्रकिया में समय- समय पर बदलाव सम्भव है. किसी भी गलती के लिए लेखक की जिम्मेदारी नही होगी-