Rajasthan Home Guard Physical Test 2026: राजस्थान के उन हजारों युवाओं के लिए एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ गयी है. जो लंबे समय से खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे थे। अगर आपने भी राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था. राजस्थान गृह रक्षक भर्ती के लिए Physical Test की परीक्षा जारी कर दी गयी है. राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन पीईटी और पीएसटी की परीक्षा 16 मार्च 2026 से राज्य के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,842 पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की फिटनेस को दौड़ और अन्य शारीरिक मानकों के आधार पर जाँच की जाएगी. परीक्षा का पूरा कार्यक्रम और समय आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे।
Rajasthan Home Guard Physical Test 2026: Overview
- Organisation Name: Home Guards Department, Rajasthan
- Post Name: Home Guards
- Total Vacancy : 3842 Posts
- Rajasthan Home Guard Physical Test Dates : 16 March 2026
- Official website: www.home.rajasthan.gov.in
Rajasthan Home Guard PET/PST Details: क्या है पूरा शेड्यूल?
भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गयी है.
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST): इसमें आपकी लंबाई और सीने की चौड़ाई मापी जाएगी।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें मुख्य रूप से दौड़ शामिल है, जिसे तय समय में पूरा करना अनिवार्य होगा।
Rajasthan Home Guard PET/PST Admit Card and Exam Instructions
राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 की पीईटी/पीएसटी शारीरिक परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को ऑफिसियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना जरूरी है और तय समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना चाहिए। पीईटी के लिए उम्मीदवारों को खेल के कपड़े और दौड़ने वाले जूते पहनकर आना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी जिलावार परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।
Important Tips to Pass the Physical Test
शारीरिक परीक्षा में सफल होने के लिए सही तैयारी और आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। उम्मीदवारों को रोज सुबह और शाम दौड़ की प्रैक्टिस करनी चाहिए, जिससे शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। शुरुआत में धीरे-धीरे दौड़ें और अंत में अपनी पूरी ताकत लगाएं। दौड़ते समय सही तरीके से सांस लेना भी महत्वपूर्ण है, इसलिए कोशिश करें कि नाक से सांस लें ताकि जल्दी थकान न हो। इसके साथ ही आरामदायक और पहले से इस्तेमाल किए हुए जूते पहनें, क्योंकि नए जूते पहनकर सीधे मैदान में दौड़ने से परेशानी हो सकती है। सही अभ्यास और धैर्य के साथ शारीरिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है।
Tests Scheduled in 9 Districts of Rajasthan
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 16 मार्च को आयोजित की जायेगी. भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके आवंटित जिला केंद्र पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा। अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, जोधपुर जैसे विभिन्न केन्द्रों में शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखी गई है। भर्ती से संबंधित सटीक और ऑफिसियल जानकारी के लिए कृपया राजस्थान होम गार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले राजस्थान होम गार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाकर नवीनतम और आधिकारिक जानकारी अवश्य जांच लें। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के आधार पर होने वाली किसी भी त्रुटि के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।