BHU Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 2026 के लिए बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में सीनियर साइंटिस्ट कम हेड, फार्म मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड थ्री, ड्राइवर और अन्य कई अहम पद शामिल हैं।बीएचयू भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
Banaras Hindu University Recruitment 2026: Overview
- Organization: Banaras Hindu University (BHU)
- Available Positions: Senior Scientist cum Head, Farm Manager, Stenographer Grade III, Driver, and other important posts
- Application Mode: Online
- Last Date to Apply: 23 February 2026
BHU Recruitment 2026: Eligibility Criteria
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) सरकारी नौकरी पाने के लिए निचे दिए गये पात्रता- मानदंडो को पूरा करना होगा-
Education Qualification
BHU में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग तय की गई है। कुछ पदों के लिए कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन या MSc की डिग्री जरुरी है।
Age Limit
BHU भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पदानुसार अधिकतम आयु 30, 33, 35 या 40 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयु सीमा का ध्यान रखकर ही आवेदन करें।
Registration fee
BHU भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। साइंटिफिक, टेक्निकल और KVS पदों के लिए सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस भरनी होगी। नॉन-टेक्निकल पदों के लिए यह फीस 500 रुपये है। SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।
Why apply to BHU?
BHU भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। यहाँ काम करने के कई फायदे हैं:
- स्थिर और सुरक्षित नौकरी – सरकारी नौकरी होने के कारण नौकरी की सुरक्षा अधिक होती है।
- उच्च वेतन और भत्ते – पदानुसार वेतन और विभिन्न भत्ते जैसे HRA, DA, और अन्य लाभ मिलते हैं।
- सकारात्मक कार्य वातावरण – शिक्षा और रिसर्च का उत्कृष्ट वातावरण।
- करियर विकास के अवसर – विभिन्न पदों पर प्रोन्नति और प्रशिक्षण के अवसर।
Step to Apply For BHU Recruitment 2026?
बीएचयू में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अब बेहद आसान हो गया है . निचे दिए गये चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है-
- सबसे पहले बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें।
- रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल सूचना और मार्गदर्शन के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। BHU भर्ती 2026 से संबंधित सभी अधिकारिक जानकारी और अंतिम निर्णय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों और निर्देशों के अनुसार ही मान्य होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी विवरण, योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की पुष्टि करें।