Army Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. जी हाँ, यह भर्ती 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए खुली हुए है. जो देशभक्ति और सेवा का सपना देखते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। नए उम्मीदवार अब भारतीय सेना के आधिकारिक पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए या तो नया खाता बनाना होगा या पहले से मौजूद खाते का इस्तेमाल करना होगा। इस भर्ती में कई पद शामिल है, जैसे जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस। इच्छुक उम्मीदवार जल्दी आवेदन करें और अपने सपने को सच करने का मौका पाएं।
Army Agniveer Bharti 2026: Post Name
- General Duty (GD)
- Technical, Clerk/Storekeeper Technical
- Tradesman
- Soldier Pharma
- Soldier Technical Nursing Assistant
- Women Military Police
Army Agniveer Bharti 2026: Eligibility Criteria
आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में हर पद के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता जरूरी होती है। कुछ पदों के लिए कक्षा 8 से 12 तक की शिक्षा काफी होती है, जबकि तकनीकी और क्लर्क वाले पदों के लिए ज्यादा पढ़ाई जरूरी है। ट्रेड्समैन और जनरल ड्यूटी (GD) के पदों के लिए बुनियादी स्कूल की पढ़ाई ही काफी है। इसके अलावा, आयु, कद, वजन, छाती का माप और स्वास्थ्य जैसी शारीरिक योग्यताएं भी पूरी करनी होती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़नी चाहिए और पक्का करना चाहिए कि वे सभी शारीरिक और शैक्षणिक मानदंड पूरे करते हैं।
Selection Process
आर्मी अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए कई चरण शामिल होते है-
- Online entrance exam (CEE)
- Physical fitness test
- Height and weight check
- Medical test
- Document verification
Application Fees
Indian Army Common Entrance Exam (CEE) 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। यह फीस ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा की जा सकती है.
Apply Online
Army Agniveer Bharti 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस के पद शामिल हैं।
How to Apply For Army Agniveer Bharti 2026?
Army Agniveer Bharti के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है अभ्यर्थी निचे दिए गये चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है-
- चरण:01 सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- चरण:02 अब आपको होम- पेज पर Current Opportunities’ पर क्लिक करके आगे बढना है.
- चरण:03 इसके बाद आपको क्लर्क, ट्रैड्समैन, जीडी या टेक्निकल के अनुसार आवश्यक जानकारी भरें.
- चरण:04 फिर, आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड कर दें.
- चरण:05 निर्धारित फीस का भुगतान करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- चरण:06 भविष्य के लिए आप चाहे तो भरें हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट- आउट निकलवा लें.
Important Document
Army Agniveer के लिए आपको हमेशा इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी जो निचे दिए गये है-
- आधार कार्ड
- पते का प्रमाण
- मेडिकल कैटेगरी का प्रमाण
- उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
Pension or gratuity – what will you receive?
अग्निवीर को किसी भी तरह की पेंशन या ग्रेच्युटी नहीं मिलती। इसके अलावा उन्हें पूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना (ECHS), कैंटीन स्टोर (CSD) सुविधाएं, पूर्व सैनिक का दर्जा या अन्य समान लाभ भी नहीं मिलते। इसका मतलब है कि अग्निवीर योजना में शामिल होने वाले केवल सेवा और प्रशिक्षण के लिए ही भर्ती होते हैं।
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल सूचना और मार्गदर्शन के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी आधिकारिक भारतीय सेना की वेबसाइट और आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पहले हमेशा आधिकारिक अधिसूचना और वेबसाइट joinindianarmy.nic.in की पुष्टि करें। यह आर्टिकल किसी भी प्रकार की आधिकारिक भर्ती या चयन प्रक्रिया का प्रमाण नहीं है।