PNB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कुल 5138 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती से योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में वास्तविक अनुभव और ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। ऑफिसियल नोटिफिकेशन 5 फरवरी 2026 को जारी की गई है, और उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 से बीएफएसआई सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (BFSI SSC) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर विशेष रूप से उन ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए है, जो बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी नौकरी की दिशा में पहला कदम रखना चाहते हैं।
PNB Apprentice Recruitment 2026: Important Updates
- Recruitment Organization Name: Punjab National Bank (PNB)
- Posts : Apprentices
- Vacancies : 5138
- Registration Dates: 8th to 24th February 2026
- Mode of Exam: Online
- Educational Qualification: Graduation
- Age Limit: 20 to 28 years
- Selection Process: Online CBT Exam, Test of local language, and Medical Exam
Eligibility Criteria
पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित किये गये पात्रता- मानदंडो को पूरा करना होगा-
Education Qualification
पीएनबी अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। डिग्री का परिणाम 01/02/2026 तक आ जाना चाहिए.
Age Limit
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 01/01/2026 तक कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। यानी, उम्मीदवार का जन्म 02/01/1998 से पहले और 01/01/2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
Application Process
पीएनबी भर्ती 2026 में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BFSI SSC पोर्टल पर जाकर 8 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवार को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को एक रसीद मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा।
Apply Online
पीएनबी अप्रेंटिसशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, हम पीएनबी अप्रेंटिस वैकेंसी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन का सीधा लिंक भी उपलब्ध कराएंगे, जिससे आवेदन करना और भी आसान हो जाएगा।
Selection Process
पीएनबी अप्रेंटिस 2026 का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज़ जांच, स्थानीय भाषा परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होता है-
- Online Written Test
- Test of local language
- Medical Exam
Disclaimer
यह आर्टिकल सार्वजनिक स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर प्रदान की गई है. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ऑफिसियल वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाकर अधिकारिक अधिसूचना और दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें। आवेदन, चयन और प्रशिक्षण संबंधी सभी नियम PNB और BFSI SSC द्वारा निर्धारित किए गए हैं।
ANS. PNB Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गये है.
ANS. PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए कुल वैकेंसी निकाली गयी है.
ANS. PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन मॉड में स्वीकार होंगे.