SBI PO Syllabus 2025
SBI PO Syllabus 2025 In Hindi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इसका सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी होनी चाहिए. इस भर्ती के लिय कुल 541 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है. परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई सिलेबस 2025 को अच्छे से समझना होगा.
अभ्यर्थियों के लिए इस आर्टिकल में SBI PO Prelims Syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी दी गई है, ताकि वे प्रत्येक विषय को ध्यान से समझ कर अपनी रणनीति बना सकें. इसके अलावा जारी किया गया ऑफिसियल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को डाउनलोड करने का सीधा लिंक नचे दिया गया है. जिससे उम्मीदवार एसबीआई पीओ सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी प्रिंट कॉपी ले सकते हैं. अधिक जानकरी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़े.
| Exam Organization | State Bank Of India (SBI) |
| Name Of Exam | Probationary Officer (PO) |
| No Of Post | 541 |
| Exam Mode | Online |
| Negative Marking | 0.25 |
| Article | SBI PO Syllabus 2025 |
| Official Website | https://sbi.co.in/ |
प्रोबेशनरी ऑफिसर 2025 के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है. इस सिलेबस में एसबीआई पीओ परीक्षा के विभिन्न विषयों और उनके अनुसार पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी गई है. उम्मीदवार अब एसबीआई पीओ सिलेबस पीडीएफ को बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एसबीआई पीओ परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है-प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। एसबीआई पीओ परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को सही समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास के साथ इन सभी विषयों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है. निचे विस्तार से सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझाया गया है.
प्रोबेशनरी ऑफिसर 2025 का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा-
एसबीआई पीओ के लिए देशभर में विभिन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाले प्रारम्भिक परीक्षा में 100 प्रश्न 100 अंको के लिए बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जायेंगे.जिसमें 1 घंटे का समय दिया जाता है. इस परीक्षा में तीन खंड होते हैं: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तार्किक क्षमता, जिनमें क्रमशः 30, 35 और 35 अंक होते हैं.
परीक्षा का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा, लेकिन केवल अंग्रेजी भाषा के खंड को छोड़कर, उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार अन्य विषयों में किसी भी भाषा का चुनाव कर सकते हैं. प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया जाएगा. इसके साथ ही, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा, एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 100 अंकों में से कम से कम 40% अंक (यानी 40 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य होगा. निचे निम्न सारणी में परीक्षा पैटर्न को समझाया गया है-
| Subject | Questions | Marks | Min. Duration |
| Reasoning Ability | 30 | 30 | 20 |
| Quantitative Aptitude | 30 | 30 | 20 |
| English Language | 40 | 40 | 20 |
| Total | 100 | 100 | 1 Hour |
इस मुख्य पेपर में कुल 200 अंकों के लिए चार खंड होंगे और एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी. वर्णनात्मक परीक्षा की अवधि 30 मिनट है और इसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं. इसमें सेक्शनल कट-ऑफ होगी.उम्मीदवारों को हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का दंड मिलेगा. यह परीक्षा पत्र लेखन और निबंध लेखन के माध्यम से उम्मीदवारों के लेखन कौशल का परीक्षण करने के लिए आयोजित की जाती है. निचे निम्न सारणी में परीक्षा पैटर्न को समझाया गया है-
| Subject | Questions | Marks | Duration |
| Reasoning Ability | 40 | 60 | 50 |
| Quantitative Aptitude | 30 | 60 | 45 |
| General Awareness / Economy / Banking Knowledge | 60 | 60 | 45 |
| English Language | 40 | 20 | 40 |
| Total | 170 | 200 | 3 Hour |
Descriptive Paper
| Communication Skills: Emails, Reports, Situation Analysis & Precis Writing | – | 50 | 30 Min. |
SBI PO की दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले पाठ्यक्रम को निम्न- प्रकार से समझाया गया है-
एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2025 में रीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा शामिल है. प्रत्येक खंड के लिए टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम को निचे निम्न पराक्र से समझाया गया है-
मैन्स परीक्षा में शामिल होने वाले सिलेबस को निम्न- प्रकार समझाया गया है इस परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे-
एसबीआई पीओ मेन्स सिलेबस 2025 में एक वर्णनात्मक परीक्षण भी शामिल है। वर्णनात्मक परीक्षण में दो प्रश्न होते हैं, एक पत्र और एक निबंध प्रत्येक 25 अंकों का होता है, जो कुल 50 अंक होते हैं.
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा के लिए सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को वर्णनात्मक परीक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है.
वित्तीय जागरूकता
करंट अफेयर्स
सामान्य ज्ञान
स्थैतिक जागरूकता
बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता
एसबीआई पीओ वर्णनात्मक पेपर 30 मिनट का होता है और इसमें 50 अंक होते हैं, जिसमें पत्र लेखन और निबंध लेखन के माध्यम से उम्मीदवार के अंग्रेजी कौशल का परीक्षण किया जाता है. प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवार एसबीआई पीओ परीक्षा के इंटरव्यू चरण में आगे बढ़ते हैं. अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित की जाती है.
एसबीआई पीओ का सिलेबस डाउनलोड करने की प्रक्रिया को निम्न प्रकार से समझाया गया है-
| Official Website | Click Here |
| SBI PO Syllabus | Click Here |
| New Updates | Click Here |
GSSSB Fireman Driver Recruitment 2025: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसबी) ने फायरमैन-सह-चालक भर्ती 2025…
SBI Specialist Officers Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने ओनी ऑफिसियल वेबसाइट पर वीपी वेल्थ…
RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप भर्ती डी भर्ती में निकाले गए 32,438…
Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर…
Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (जीपीआरबी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर पीएसआई,…
BSF Constable Tradesman Syllabus 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल सिलेबस जारी…