RRB Group D Syllabus 2025:
RRB Group D Syllabus 2025 In Hindi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी है, जिससे इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. इस बार रेलवे ने ग्रुप डी परीक्षा का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी किया गया है. अभ्यर्थी रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न डाउनलोड कर सकते हैं. रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. ध्यान रहे कि गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे.
अभ्यर्थियों के लिए इस आर्टिकल में सिलेबस की विस्तृत जानकारी दी गई है, ताकि वे प्रत्येक विषय को ध्यान से समझ कर अपनी रणनीति बना सकें. इसके अलावा जारी किया गया ऑफिसियल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को डाउनलोड करने का सीधा लिंक नचे दिया गया है. जिससे उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी प्रिंट कॉपी ले सकते हैं. अधिक जानकरी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़े.
| Exam Organization | Railway Recruitment Board(RRB) |
| Exam Name | Class IV Employees (Group D) |
| Exam Duration | 1 Hour 30 Minutes |
| Negative Marking | 0.33 Marks |
| Exam Date | Coming Soon |
| Exam Mode | CBT Based (Online |
| Article | RRB Syllabus & Exam Pattern 2025 |
| Official Website | https://indianrailways.gov.in/ |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 के लिए आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए इस सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से योजना बनानी चाहिए. रेलवे ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को पूरी तरह समझने के लिए उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल कर सकते हैं.
इससे उन्हें महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स को समझने में मदद मिलेगी, साथ ही परीक्षा की तैयारी भी अधिक प्रभावी होगी. फाइनल चयन के लिए अभ्यर्थियों को RRB Group D Cut Off Marks 2025 से अधिक अंक हासिल करने होंगे. परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित तरीके से किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को टाइम मैनेजमेंट और रिविजन पर ध्यान देना जरूरी है ताकि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें.
आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगा. इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट की निर्धारित की गई है. परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे. विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न 100 अंक के लिए पूछे जायेंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा. रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है. निचे निम्न तालिका में परीक्षा पैटर्न को समझाया गया है-
| Subject | Question | Marks | Duration |
| General Science | 25 | 25 | 2 Hours |
| Math | 25 | 25 | – |
| General Intelligence and Reasoning | 30 | 30 | – |
| General Awareness & Current Affairs | 20 | 20 | – |
| Total | 100 | 100 | 2 Hours |
आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 सिलेबस 2025 की पूरी विषयवार सम्पूर्ण जानकारी यहां प्रदान की गई है, साथ ही उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 सिलेबस 2025 डाउनलोड कर सकते हैं.
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर, उम्मीदवारों को आरआरबी/आरआरसी के लिए अधिसूचित पदों की समुदायवार कुल रिक्तियों के तीन गुना शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा. हालांकि, रेलवे बोर्ड सभी अधिसूचित पदों के लिए पर्याप्त/उचित संख्या में उम्मीदवारों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार इस अनुपात को बढ़ाने/घटाने का अधिकार सुरक्षित रखता है. शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) पास करना अनिवार्य है और यह क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा. पीईटी को निम्न प्रकार से समझाया गया है-
| Female Candidates | Male Candidates |
| आपको 2 मिनट में 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी तक बिना गिराए ले जाने में सक्षम होना चाहिए. | रेलवे ग्रुप डी फिजिकल परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को बिना रुके 35 किलोग्राम वजन उठाना होगा और मात्र 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी. |
| एक बार में 5 मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी दौड़ने में सक्षम होना चाहिए. | रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी. |
आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्न चरण दिए गए-
यदि आप RRB ग्रुप डी परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो आप निचे दिए गये सिलेबस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते है. इसमें रीजनिंग, गणित, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान में शामिल विषयों का विस्तृत विवरण दिया गया है, साथ ही प्रत्येक भाग के लिए अंक वितरण भी दिया गया है. पाठ्यक्रम को पीडीएफ प्रारूप में रखने से किसी भी समय आसानी से पहुँचा जा सकता है और आपको अपनी तैयारी को अच्छे से कर पाते है.
| Official Website | Click Here |
| Syllabs PDF | Click Here |
ANS. आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा 2025 का आयोजन 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी.
ANS. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 का समूर्ण सिलेबस को इस आर्टिकल में बताया गया है जिसे आप देख सकते है.
GSSSB Fireman Driver Recruitment 2025: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसबी) ने फायरमैन-सह-चालक भर्ती 2025…
SBI Specialist Officers Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने ओनी ऑफिसियल वेबसाइट पर वीपी वेल्थ…
RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप भर्ती डी भर्ती में निकाले गए 32,438…
Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर…
Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (जीपीआरबी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर पीएसआई,…
BSF Constable Tradesman Syllabus 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल सिलेबस जारी…