Syllabus

RPSC EO RO Syllabus 2025: आरपीएससी EO/RO सिलेबस 2025 की सम्पूर्ण जानकारी, यहाँ से देखे

RPSC EO RO Syllabus 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) और अधिशासीषी अधिकारी (Executive Officer) भर्ती की परीक्षा का आयोजन करेगा. जिन अभ्यर्थियों ने आरपीएससी EO/RO भर्ती के लिए आवेदन किया था वे RPSC EO RO Syllabus And Exam Pattern की जाँच कर रहे है. आरपीएससी आरओ ईओ भर्ती परीक्षा 2025 के लिए जल्द ही अधिकारिक विज्ञापन जारी किया जा सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने सिलेबस को ध्यान से देखना चाहिए.

इस आर्टिकल में हम ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आये है, राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) और अधिशासीषी अधिकारी (Executive Officer) सिलेबस 2025 जानने के लिए बने रहे हमारे साथ अंत तक. सिलेबस से सम्बंधित जानकरी आपको यहाँ से मिलेगी.


RPSC EO RO Syllabus 2025: Overview

Organization Name Rajasthan Public Service Commission
Post Name Revenue Officer RO Grade-II and Executive Officer Grade-IV
Exam Mode Offline
Selection Process Written Exam
Job Location Rajasthan
Article Syllabus
official website https://rpsc.rajasthan.gov.in/

RPSC EO RO Syllabus And Exam Pattern

आरपीएससी आरओ ईओ भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए RPSC EO RO Syllabus And Exam Pattern की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है. परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को इन पहलुओं का सही ज्ञान होना चाहिए. अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी विषयों और महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान दें.

आरपीएससी आरओ ईओ भर्ती 2025 के लिए विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी नीचे दी गई है. इसके अलावा, अभ्यर्थी सिलेबस को सीधे पीडीएफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे उनकी तैयारी और भी आसान हो जाएगी. इस प्रकार, सही दिशा में प्रयास करके अभ्यर्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं.

EO RO Syllabus

RPSC EO RO Exam Pattern 2025

आरपीएससी आरओ ईओ भर्ती की परीक्षा में 120 प्रश्न 120 अंको के लिए पूछे जायेंगे जिसमें जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उतर के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा. इस परीक्षा की समयावधि 2 घंटे की निर्धारित की गयी है. प्रश्न का लेवल ग्रेजुएशन लेवल होगा. निचे निम्न तालिका में परीक्षा पैटर्न को समझाया गया है-

Paper subject Question marks
Part 1 General Knowledge (Indian Constitution, Political System and Governance System, History of Rajasthan, Art and Culture, Traditions, Heritage and Geography of Rajasthan, Current Affairs) 80 80
Part 2 Rajasthan Municipality Act 2009 and various rules and schemes related to urban bodies 40 40
    120 120

RPSC EO RO Syllabus 2025 in Hindi

निचे निम्न प्रकार से RPSC EO RO Syllabus को समझाया गया है-

भाग-अ :- सामान्य ज्ञान

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत

  • राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल पुरापाषाण से ताम्र पाषाण एवं कांस्य युग तक
  • ऐतिहासिक राजस्थानः प्रारम्भिक ईस्वी काल के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक केन्द्र। प्राचीन राजस्थान में समाज, धर्म एवं संस्कृति।
  • आधुनिक राजस्थान का उदय 19वीं 20वीं शताब्दी के दौरान राजस्थान में सामाजिक जागृति के कारक। राजनीतिक जागरण समाचार पत्रों एवं राजनीतिक संस्थाओं की
  • भूमिका। 20वीं शताब्दी में जनजाति तथा किसान आन्दोलन, 20वीं शताब्दी के दौरान विभिन्न देशी रियासतों में प्रजामण्डल आन्दोलन। राजस्थान का एकीकरण।
  • राजस्थान की वास्तु परम्परा मंदिर, किले, महल एवं मानव निर्मित जलीय संरचनाएँ; चित्रकला की विभिन्न शैलियाँ और हस्तशिल्प।
  • प्रमुख राजवंशों के महत्वपूर्ण शासकों की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ गुहिल, प्रतिहार, चौहान, परमार, राठौड़, सिसोदिया और कच्छावा। मध्यकालीन
  • राजस्थान में प्रशासनिक तथा राजस्व व्यवस्था।
  • धार्मिक जीवन : धार्मिक समुदाय, राजस्थान में संत एवं सम्प्रदाय। राजस्थान के लोक देवी-देवता।
  • राजस्थान में सामाजिक जीवन मेले एवं त्योहार; सामाजिक रीति-रिवाज तथा परम्पराये; वेशभूषा एवं आभूषण।
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व। लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण
  • राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
  • प्रदर्शन कला शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य; लोक संगीत एवं वाद्य; लोक नृत्य एवं नाट्य।
  • भाषा एवं साहित्य: राजस्थानी भाषा की बोलियाँ। राजस्थानी भाषा का साहित्य एवं लोक साहित्य।

राजस्थान का भूगोल

  • प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएं
  • जलवायु की विशेषताएं
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • पर्यटन स्थल एवं परिपथ
  • खनिज सम्पदाएँ
  • प्राकृतिक वनस्पति एवं मृदा
  • खनिज धात्विक एवं अधात्विक
  • ऊर्जा संसाधन परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • जैव-विविधता एवं इनका संरक्षण
  • प्रमुख फसलें गेहूँ, मक्का, जौ, कपास, गन्ना, एवं बाजरा
  • प्रमुख उद्योग
  • प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ एवं जल संरक्षण तकनीकें
  • जनसंख्या वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं प्रमुख जनजातियाँ

भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली

1.भारतीय संविधानः दार्शनिक तत्व :-

  • उद्देशिका, मूल अधिकार, राज्य नीति के निदेशक तत्व, मूल कर्तव्य।
  • संविधान सभा, भारतीय संविधान की विशेषताएं, संवैधानिक संशोधन।

2.भारतीय राजनीतिक व्यवस्था :-

  • भारत निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, नीति आयोग, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, लोकपाल, केन्द्रीय सूचना आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।
  • संघवाद, भारत में लोकतांत्रिक राजनीति, गठबंधन सरकारें, राष्ट्रीय एकीकरण।
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय और न्यायिक पुनरावलोकन ।

3.राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्य की राजनीतिक व्यवस्था :- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद्, राजस्थान विधानसभा, उच्च न्यायालय।
  • राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था : जिला प्रशासन, स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज संस्थाएं।
  • संस्थाएं : – राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग।

4. लोक नीति एवं अधिकार

  • लोक नीति, विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार पत्र, राजस्थान लोक सेवा गारन्टी अधिनियम, 2011

5. समसामयिक घटनाएं

  • खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां।
  • वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं।
  • राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे।

भाग-ब :- राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 एवं नगरीय निकायों से संबंधित विविध नियम एवं योजनाएं

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009

  • नगरपालिकाओं का गठन और शासन
  • नगरपालिका वित्त और नगरपालिका निधि
  • अभियोजन, वाद आदि
  • कार्य संचालन और वार्ड समिति
  • नगरपालिका राजस्व
  • नगरपालिका विकास और नगर योजना
  • नगरपालिका शक्तियाँ और अपराध
  • नगरपालिका सम्पत्ति
  • नियंत्रण

राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं

  • स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)
  • इन्दिरा रसोई योजना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)
  • हृदय योजना
  • इन्दिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना
  • राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM)
  • इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना
  • अमृत मिशन

RPSC EO RO Syllabus PDF in Hindi Download

आरपीएससी आरओ ईओ के सिलेबस को डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से समझाई गयी है-

  • चरण:01 सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक निचे दिया गया.
  • चरण:02 इसके बाद होम पेज पर टॉप मेनू बार में Candidate Information के सेक्शन में Syllabus के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • चरण:03 अब आपके यहां Syllabus for Local Self Govt. Dept. Exam-2025 (Revenue Officer Gr. II and Executive Officer Gr. IV) को सर्च करके और इस पर क्लिक करना होगा.
  • चरण:04 अब आप सिलेबस को डाउनलोड कर लें.

RPSC EO RO Syllabus PDF Download

Official Website Click Here
New Updates Click Here
Syllabus PDF Click Here

RPSC EO RO Syllabus FAQs

Q.1 आरपीएससी आरओ ईओ सिलेबस कब जारी किया गया?

ANS. आरपीएससी आरओ ईओ सिलेबस इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। 

Q.2 आरपीएससी आरओ ईओ सिलेबस को कैसे डाउनलोड करें?

ANS. आरपीएससी आरओ ईओ सिलेबस को डाउनलोड करने की प्रक्रिया को इस आर्टिकल में बताया गया है जिसे आप देख सकते है.

Q.3 आरपीएससी EO/RO परीक्षा में चयन प्रक्रिया कैसी होती है?

ANS. आरपीएससी EO/RO के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

Tanishka

My name is Tanishka Kanwar, and I am an experienced writer in the field of education. For the past three years, I have been working to deliver the latest information on government jobs and government schemes to the public. Currently, I am contributing to a prominent platform like TimeJobInfo.Com.

Recent Posts

GSSSB Fireman Driver Recruitment 2025: जीएसएसएसबी फायरमैन ड्राइवर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

GSSSB Fireman Driver Recruitment 2025: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसबी) ने फायरमैन-सह-चालक भर्ती 2025…

23 hours ago

SBI Specialist Officers Recruitment 2025: 996 पदों पर एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

SBI Specialist Officers Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने ओनी ऑफिसियल वेबसाइट पर वीपी वेल्थ…

1 day ago

RRB Group D Admit Card 2025:आरआरबी ग्रुप भर्ती डी भर्ती सीबीटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें

RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप भर्ती डी भर्ती में निकाले गए  32,438…

1 day ago

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और मेरिट लिस्ट देखें

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर…

1 day ago

Gujarat Police Recruitment 2025 | 13591 पीएसआई और कांस्टेबल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (जीपीआरबी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर पीएसआई,…

1 day ago

BSF Constable Tradesman Syllabus 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन सिलेबस 2025

BSF Constable Tradesman Syllabus 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल सिलेबस जारी…

1 day ago