
REET Level 1 Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए राजस्थान टीचर पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर 1 के लिए REET Level 1 Syllabus 2025 में परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने से पहले उम्मीदवारों को एक बार इसके सिलेबस को पढ़ लेना चाहिए ताकि वह इस परीक्षा को अच्छे अंक से प्राप्त कर सकते है. इस आर्टिकल में निचे हमने विस्तार से REET Level 1 सिलेबस की चर्चा की है. सिलेबस से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े.
REET Level 1 Syllabus 2025 PDF Download
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किये गये सिलेबस की सम्पूर्ण जानकारी को इस पीडीऍफ़ सहित इस आर्टिकल में बताया गया है आप निचे दिए डाउनलोड लिंक से रीट लेवल-1 सिलेबस को डाउनलोड कर सकते है. अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल में सिलेबस से सम्बन्धित सभी आवश्यक जानकारी को अच्छे से पढ़े.
REET Level 1 Syllabus 2025: Overview
Name of the Board | Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) |
Name of the posts | 3rd Grade Teacher |
Exam Name | Rajasthan Eligibility Exam For Teachers (REET) |
Level | Level 1 |
Total Questions | 150 |
Total Marks | 150 |
Apply Onilne | Reet 2025 |
Official Website | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |

REET Level 1 Exam Pattern 2025
रीट लेवल 1 में कक्षा 1 से 5वीं (प्राथमिक शिक्षक) तक के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें प्रत्येक 1 अंक के लिए 150 प्रश्न होते है और इसकी समयावधि 2.5 घंटे की होती है। इसमे सबसे खास बात यह है की प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है।
S.No. | Subjects | Questions | Marks |
1 | Child Development and Pedagogy (बाल विकास एवं शिक्षण विधिया) | 30 | 30 |
2 | Language I (compulsory) (भाषा-1 हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती) | 30 | 30 |
3 | Language II (compulsory) (भाषा-2 हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती) | 30 | 30 |
4 | Mathematics (गणित) | 30 | 30 |
5 | Environmental Studies (पर्यावरण अध्ययन) | 30 | 30 |
Total | 150 | 150 |
REET Level 1 Syllabus 2025
रीट लेवल 1 परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षण विधिया, भाषा-1 हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती, भाषा-2 हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती से सम्बंधित विषयो से प्रश्न पूछे जायेंगे जिन्हें निचे टॉपिक वाइज समझाया गया जो निम्न प्रकार से है-
REET Syllabus 2025 Level 1:
Child Development & Pedagogy बाल विकास:
- वृद्धि एवं विकास की संकल्पना, विकास के विभिन्न आयाम एवं सिद्धान्त, विकास को प्रभावित करने वाले कारक (विशेष रूप से परिवार एवं विद्यालय के संदर्भ में) एवं अधिगम से उनका संबंध
- अधिगम अक्षमता युक्त बच्चे।
- अधिगम में आने वाली कठिनाइयों
- शिक्षण अधिगम की प्रक्रियाएँ, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के संदर्भ में शिक्षण अधिगम की व्यूह रचना एवं विधियाँ।
- आकलन, मापन एवं मूल्यांकन का अर्थ एवं उद्देश्य, समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण। सीखने के
- प्रतिफल
- क्रियात्मक अनुसन्धान
- समायोजन की संकल्पना एवं तरीके, समायोजन में अध्यापक की भूमिका
- अधिगम का अर्थ एवं संकल्पना। अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक।
- अधिगम के सिद्धान्त एवं इनके निहितार्थ।
- बच्चे सीखते कैसे है। अधिगम की प्रक्रियाएँ। चिन्तन, कल्पना एवं तर्क
- अभिप्रेरणा व इसके अधिगम के लिए निहितार्थ।
- वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका
- व्यक्तिगत विभिन्नताएँ:
- अर्थ, प्रकार एवं व्यक्तिगत विभिन्नताओं को प्रभावित करने वाले कारक।
- व्यक्तित्व: संकल्पना, प्रकार व व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक। व्यक्तित्व का मापन।
- बुद्धि: संकल्पना, सिद्धान्त एवं इसका मापन, बहुबुद्धि सिद्धान्त एवं इसके निहितार्थ।
- विविध अधिगमकर्ताओं की समझ पिछडे, विमंदित, प्रतिभाशाली, सृजनशील, अलाभान्वित वंचित, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे एवं
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 अध्यापकों की भूमिका एवं दायित्व।
Mathematics
- एक करोड़ तक की पूर्ण संख्याएँ, स्थानीय मान, तुलना, गणितीय मूल सक्रियाएँ – जोड़ बाकी, गुणा, मागः भारतीय मुद्रा।
- गणित की प्रकृति एवं तर्क शक्ति, पातयक्रम में गणित की महत्ता, गणित की भाषा, सामुदायिक गणित, आंकडो का प्रबंधन।
औपचारिक एवं अनौपचारिक विधियों द्वारा मूल्यांकन, शिक्षण की समस्याएं, त्रुटि विश्लेषण एवं शिक्षण एवं अधिगम से संबंधित, निदानात्मक एवं उपराचारात्मक शिक्षण। - समतल व वक्रतल, समतल व डोस ज्यामितिय आकृतियाँ समतल ज्यामितीय आकृतियों की विशेषतायें बिन्दु, रेखा, किरण, रेखा खण्ड, कोण एवं उनके प्रकार। लम्बाई, भार, धारिता, समय, क्षेत्रमापन एवं इनकी मानक इकाइयां एवं उनमें संबंध वर्गाकार तथा आयतकार वस्तुओं के पृष्ठ तल का क्षेत्रफल एवं परिमाप।
- मिन्न की अवधारणा, उचित भिन्ने, समान हर वाली उचित भिन्नों की तुलना, मिश्र भिन्ने, असमान हर वाली उचित भिन्नों की तुलना, भिन्नों की जोड़ बाकी, अभाज्य एवं संयुक्त संख्याएं, अभाज्य गुणनखण्ड, लघुत्तम समापवर्त्य, महत्तम समापवर्तक।
ऐकिक नियम, औसत, लाभ-हानि, सरल ब्याज।
Language-1 & 2
आरईईटी 2025 परीक्षा में लेवल 1 और 2 परीक्षा में 30 भाषा 1 प्रश्न होंगे, इसी तरह, भाषा 2 परीक्षा में दोनों भागों में 30 प्रश्न होंगे. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के समय वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा. ये विकल्प हैं-
- संस्कृत
- उर्दू
- पंजाबी
- गुजराती
- अंग्रेज़ी
- सिंधी
- हिन्दी
Environmental Science
-
परिवार:-आपसी संबंध, एकल एवं संयुक्त परिवार सामाजिक बुराईयां (बाल विवाह, दहेज प्रथा, बालश्रम, चोरी), दुर्व्यसन (नशाखोरी, धूम्रपान) और इनके व्यक्तिगत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाम।
-
व्यवसाय:-अपने परिवेश के व्यवसाय (कपड़े सिलना, बागवानी, कृषि कार्य, पशुपालन, सब्जीवाला आदि), लघु एवं कुटीर उद्योग, राजस्थान राज्य के प्रमुख उद्योग एवं हस्तकलाएं, उपभोक्ता संरक्षण की आवश्यकता, सहकारी समितियां।
-
वस्त्र एवं आवास:- विभिन्न ऋतुओं में पहने जाने वाले वस्त्र, घर पर वस्त्रों का रख-रखाव, हस्त करघा तथा पावरलूम, जीव जन्तुओं के आवास, विभिन्न प्रकार के मानव-आवास, आवास और निकटवर्ती स्थानो की स्वच्छता, आवास निर्माण हेतु विभिन्न प्रकार की सामग्री।
-
परिवहन और संचार:-यातायात और संचार के साधन, सडक पर चलने और यातायात के नियम्, यातायात के संकेत, संचार साधनों का जीवन शैली पर प्रभाव।
- अपने शरीर की देख-भाल:- शरीर के बाहय अंग और उनकी साफ-सफाई, शरीर के आंतरिक भागों की सामान्य जानकारी, संतुलित भोजन की जानकारी और इसका महत्व, सामान्य रोग (आंत्रशोथ, अमीबायोसिस, मेटहीमोग्लोबिन, एनिमिया, फ्लुओरोसिस, मलेरिया, डेंगू) उनके कारण और बचाव के उपाय, पल्स पोलियो अभियान।
- सजीव जगत:- पादपों और जंतुओं के संगठन के स्तर, सजीवों में विविधता, राज्य पुष्प, राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी, राज्य पशु, संरक्षित वन क्षेत्रों एवं वन्य जीव (राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभयारण्य, बाघ संरक्षित क्षेत्र, विश्व धरोहर) की जानकारी, पादपों तथा जंतुओं की जातियों का संरक्षण, कृषि पद्धतियां।
- हमारी सभ्यता, संस्कृति:- राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय पर्व, राजस्थान के मेले एव त्यौहार, राजस्थान की वेशभूषा एवं आभूषण, राजस्थान का खान-पान, राजस्थान की वास्तुकला, राजस्थान के पर्यटन स्थल, राजस्थान की प्रमुख विभूतियां एवं गौरव राजस्थान की विरासत (प्रमुख दुर्ग, महल, स्मारक) राजस्थान की चित्रकला, राजस्थान के लोकदेवता।
- पर्यावरणीय शिक्षा शास्त्र:- संकल्पना प्रस्तुतीकरण के उपागम। क्रियाकलाप, प्रयोग / प्रायोगिक कार्य, चर्चा। समग्र एवं सतत मूल्यांकन, शिक्षण सामग्री / सहायक सामग्री, शिक्षण की समस्याएँ, सूचना एवं संचार प्रोद्यौगिकी।
- जल:- जल, वन, नमभूमि और मरूस्थल की मूलभूत जानकारी, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण एवं इनका नियंत्रण, जल के गुण, जल के स्त्रोत, जल प्रबंधन, राजस्थान में कलात्मक जल स्त्रोत, पेयजल व सिंचाई स्त्रोत।
- पर्वतारोहण:- पर्वतारोहण में कठिनाईयां एवं काम आने वाले औजार, भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही।
पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्र एव संकल्पना:- पर्यावरण अध्ययन का महत्व, समाकलित पर्यावरण अध्ययन, पर्यावरण शिक्षा के अधिगम सिद्धान्त, पर्यावरण अध्ययन का विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के साथ अन्तर्सम्बन्ध एवं क्षेत्र, - हमारी पृथ्वी व अंतरिक्ष:- सौर परिवार, भारत के अंतरिक्ष यात्री.
How to Download for REET Level 1 Syllabus 2025
रीट लेवल 1 सिलेबस डाउनलोड करने की प्रक्रिया को निम्न प्रकार से समझाया गया है-
- चरण:01 सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक निचे दिया गया है.
- चरण:02 इसके बाद आपको कैंडिडेट्स कॉर्नर में सिलेबस सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
- चरण:03 अब आपको REET Level 1 2025 पर क्लिक करना होगा.
- चरण:04 अब आप अपने सिलेबस को चेक करके इसका प्रिंट-आउट भी निकलवा सकते है.
Important link
Official Website | Click here |
REET Level 1 Syllabus | Click here |
New Updates | Click here |
REET Level 1st Syllabus FAQs
ANS. रीट लेवल 1 सिलेबस 2025 को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है.
ANS. रीट लेवल 1 सिलेबस 2025 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में बतायी गयी है जिसे आप देख सकते है.